गोरखपुर के पीठाधीश्वर करोड़ों हिंदुओं के आस्था के प्रतीक उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज की जन्म दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई।
@myogiadityanath@CMOfficeUP
याद रखना, अगर देश के ऊपर संकट आएगा तो न धर्म सुरक्षित रहता है, न जाति सुरक्षित रहती है, न उपासना विधि सुरक्षित होती है, न पर्व और त्योहार सुरक्षित रहेंगे...
प्रदेश वासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की ह���र्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
स्वतंत्रता का यह पावन पर्व माँ भारती के गौरव, अमर बलिदानियों के अमिट त्याग और राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक है। मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात वीरों को कोटि-कोटि नमन।
आइए, अमर बलिदानियों के त्याग और समर्पण से प्रेरणा लेकर 'राष्ट्र प्रथम' की भावना को आत्मसात करें तथा कर्तव्यनिष्ठा और जनभागीदारी के माध्यम से 'विकसित भा��त' एवं 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प की सिद्धि में अपना योगदान दें।
जय हिंद।
कर्पूरगौरं करुणावतारं
संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा वसन्तं हृदयारविन्दे
भवं भवानीसहितं नमामि॥
श्रावण मास के पावन अवसर पर आज देवाधिदेव महादेव की पावन नगरी काशी में श्री काश�� वि��्वनाथ के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से समस्त सृष्टि का कल्याण हो, राष्ट्र निरंतर वैभव के पथ पर अग्रसर हो तथा प्रत्येक जन का जीवन सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है।
हर-हर महादेव।
अज्ञान के तिमिर को मिटाकर ज्ञान, संस्कार व सदाचार के दिव्य प्रकाश से जीवन को आलोकित करने वाले समस्त पूज्य गुरुजनों को 'गुरु पूर्णिमा' की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।
सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है, उनकी अहैतुकी कृपा से ही शिष्य को धर्म, विवेक और 'राष्ट्र आराधना' की सच्ची प्रेरणा प्राप्त होती है।
मानवता का पथ-प्रदर्शन कर एक श्रेष्ठ व संस्कारवान समाज का निर्माण करने वाले सभी पूज्य गुरु���नों को कोटिशः नमन।
‘दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे’ के उद्घोषक, महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका जीवन हम सभी को राष्ट्रहित में कर्तव्यपथ पर अग्रसर रहने की सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
जन्मदिन के अवसर पर आप सभी के द्वारा व���यक्त किए गए स्नेह, शुभकामनाओं और आत्मीय शुभेच्छाओं के लिए हृदय से आभार।
आप सभी का यह अपनत्व, विश्वा�� और स्नेह मेरी अमूल्य निधि तथा ऊर्जा का अक्षय स्रोत है।
आपकी मंगलकामनाएं मुझे 25 करोड़ प्रदेश वासियों की सेवा, सुरक्षा और कल्याण के लिए अधिक समर्पण, संकल्प तथा ऊर्जा के साथ निरंतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करती हैं।
जन्मदिन के अवसर पर आप सभी के द्वारा व्यक्त किए गए स्नेह, शुभकामनाओं और आत्मीय शुभेच्छाओं के लिए हृदय से आभार।
आप सभी का यह अपनत्व, विश्वास और स्नेह मेरी अमूल्य निधि तथा ऊर्जा का अक्षय स्रोत है।
आपकी मंगलकामनाएं मुझे 25 करोड़ प्रदेश वासियों की सेवा, सुरक्षा और कल्याण के लिए अधिक समर्पण, संकल्प तथा ऊर्जा के साथ निरंतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करती हैं।
प्रनवउँ पवनकुमार खल बन पावक ग्यान घन।
जासु हृदय आगार बसहिं राम सर चाप धर।।
प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव 'श्री हनुमान जयंती' के पावन पर्व की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
पवनपुत्र श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन से संकट को दूर कर सुख, शांति, बल, बुद्धि और आरोग्य का संचार करें।
श्रीहनुमते नमः
मेरे प्रिय प्रदेश वासियों,
25 नवंबर, 2025 को श्री अयोध्या धाम का नाम पुनः इतिहास के पृष्ठ पर स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन से श्री अयोध्या धाम में हो रहा हर कार्य प्रभु श्री राम के जीवन मूल्यों से प्रेरित है।
मेरी यही कामना है कि धर्म-ध्वजा की पुनर्स्थापना से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि का नया युग आरंभ हो।
जय श्री राम।
@RailMinIndia माननीय रेल मंत्री जी मै 02570से यात्रा कर रहा हूं 6 घंटे ट्रेन लेट चल रही है स्पेशल ट्रेन के नाम पर आप लोग किराया भी अधिक लेते हैं और ट्रेन को पैसेंजर ट्रेन बनाकर चलाते है आप लोगों की नजरों ���ें भारत की जनता का कोई मतलब है कि नहीं।
हिंदुत्व हमारी पहचान ही नही, हमारी सांसो में बसता है..
हम दोनों भाई हमेशा सनातनी हिंदुओं के लिए समर्पित रहेंगे..
हिंदुओं का जन जागरण और एकीकरण लगातार जारी रहेगा..
भारत की आत्मा उसकी युवा शक्ति और विविधता में ��िहित एकता की सनातन परंपरा में बसती है।
आज लखनऊ में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित हो रहे 17वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम-2025 के अंतर्गत मध्य प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा से आए प्रतिभागी युवाओं से संवाद करने का अवसर प्राप्त होगा।
यह आयोजन केवल संवाद का मंच नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विविधताओं के आदान-प्रदान का स��तु है। यह 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ हमारी एकात्मता के भाव को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
श्री रामस्वरुप मेमोरियल विश्वविद्यालय, देवा रोड,मे विद्यार्थियों से लगातार की जा रही अवैध वसूली, भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के विरोध में संवैधानिक रूप से शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों व लखनऊ महानगर के ABVP कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज की घोर निंदा करता हूं।