मैं फिर से कहूँगी…
आपके पसंदीदा खिलाड़ी को आपकी बेरोज़गारी और पेपरलीक से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता…
खेल में मत उलझिये…आपको खेल में उलझाकर बड़ा खेला किया जा रहा है…
…शाह के लड़के को इसीलिए BCCI में बैठाकर थोक भाव में क्रिकेट परोसा जा रहा है. …और ��ाहपुत्र के रहते इन ‘विश्वविजेताओं’ की औक़ात भी नहीं है कि आपके फेवर में कुछ बोल दें.
आपने अपने जीवन के सैकड़ों-हज़ारों घंटे उनके लिए बर्बाद कर दिये…की-बोर्ड पर उँगलियाँ घिस डालीं…
…लेकिन उनकी तरफ़ से आपके लिए दो ट्वीट्स तक नहीं हुए! क्यों करेंगे वो..?
उनका एक-एक ट्वीट लाखों-करोड़ों का होता है…और आप! आप जाकर अपना बाज़ार भाव पता कीजिए.
#VictoryParade #IndianCricketTeam