पंचायती राज चुनावों को लेकर आज दिनांक 17 अक्टूबर 2026 से जन - संपर्क कार्यक्रमों की शुरुआत कर रहा हूं,नागौर व अलाय - श्रीबालाजी पंचायत समिति क्षेत्र में निम्न - स्थानों पर जन सभाओं को ��ंबोधित करूंगा -
1-जैन मंदिर के पास ,ग्राम - गोगेलाव में नागौर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 2, 3,15 व श्रीबालाजी - अलाय पंचायत समिति के वार्ड संख्या 6 व संबंधित जिला परिषद वार्ड - शाम 08:00 बजे
2- ग्राम - सारणवास में नागौर पंचायत समिति के वार्ड नम्बर 14 व श्रीबालाजी - अलाय पंचायत समिति के वार्ड संख्या 10 व सम्बंधित जिला परिषद वार्ड - रात्रि 09:15 बजे
इन वार्डों से चुनाव लड़ रहे RLP प्रत्याशी उक्त स्थानों पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और जन - सभाओं को सफल बनाए |
#RLP #पंचायती_राज_चुनाव_2026
@RLPINDIAorg
आज चौमूँ मोरीजा रोड़ पर “The Glow Heaven Unisex Salon” के शुभारंभ कार्यकम में शामिल हुए !
नए प्रतिष्ठान के लिए चाचाजी हंसराज जी ईशरवाल व छोटे भाई कमलेश ईशरवाल को बहुत-बहुत बधाई एवं श��भकामनाएँ!
#Congratulations
कल 11 सितंबर को राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान है।
जहां-जहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, वहां के मतदाताओं से मेरा आह्वान है कि इस चुनाव को केवल एक पार्षद चुनने का चुनाव न समझें, ब��्कि इसे व्यवस्था परिवर्तन और अपने अधिकारों की मजबूत लड़ाई का चुनाव बनाएं।
जिस तरह RLP ने सड़क से संसद तक आमजन, किसान, मजदूर, युवा, दलित, अल्पसंख्यक और गरीब की आवाज को मजबूती से उठाया है, उसी जनसंघर्ष को अब नगर निकायों में भी मजबूत करने की जरूरत है।
यह चुनाव तय करेगा कि आपके वार्ड की आवाज कितनी मजबूती से उठेगी, आपके अधिकारों की लड़ाई कौन लड़ेगा और स्थानीय निकाय में जनहित की राजनीति कितनी मजबूत हो���ी।
आपका एक वोट सिर्फ प्रत्याशी नहीं चुनेगा, बल्कि आपके वार्ड की मजबूत आवाज चुनेगा।
बोतल का बटन दबाएं,जनता की ताकत बढ़ाएं, व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को मजबूत बनाएं।
#RLP #निकाय_चुनाव_2026 #राष्ट्रीय_लोकतांत्रिक_पार्टी
@RLPINDIAorg
कल शाम मेड़ता सिटी की धरती पर नगरपालिका चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित ऐतिहासिक जनसभा में उमड़ा विशाल जनसैलाब देखकर अभिभूत हूं।
मेड़��ा सिटी की जनता ने जिस आत्मीयता, उत्साह और विश्वास के साथ RLP के प्रत्याशियों को अपना समर्थन देने का संकल्प लिया, वह निश्चित रूप से बदलाव की मजबूत आहट है।
#निकाय_चुनाव_2026
#RLP #राष्ट्रीय_लोकतांत्रिक_पार्टी
कल 09 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान है,जहां-जहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, वहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि इस चुनाव को केवल एक पार्षद चुनने का चुनाव न समझें, बल्कि अपने वार्ड के भविष्य और अपने अधिकारों की लड़ाई का चुनाव समझें। RLP हमेशा आमजन, किसान, मजदूर, ��ुवा, दलित ,अल्पसंख्यक और गरीब की आवाज बनकर मजबूती से खड़ी रही है।
अब जरूरत है कि स्थानीय निकायों में भी जनहित की राजनीति को मजबूत किया जाए।
इसलिए RLP के प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करें और चुनाव चिन्ह “बोतल” पर अपना अमूल्य वोट देकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाएं।
👉 आपका एक वोट आपके वार्ड की आवाज है।
👉 आपका एक वोट RLP को मजबूत करेगा।
#निकाय_चुनाव_2026
नागौर नगर परिषद के वार्ड संख्या 1 से RLP उम्मीदवार टीकूराम जी नायक व वा��्ड संख्या 2 से RLP उम्मीदवार कमला जी नायक के समर्थन में आयोजित जन-सम्पर्क कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वार्डो के मतदाताओं को बोतल के चुनाव चिन्ह पर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की |
#निकाय_चुनाव_2026
आज दिनांक 05 सितंबर को नगर नि��ाय चुनावों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में निम्न स्थानों पर जन - संपर्क सभाओ को संबोधित करूंगा -
1 -सुबह 11:30 बजे - नागौर नगर परिषद के वार्ड संख्या 1 व 2 के उम्मीदवारों के समर्थन में सभा - नायरा पेट्रोल पंप वाली सड़क , नथु जी नाईक के धर्मकांटा के पास
2 -दोपहर 12:30 बजे - नागौर नगर परिषद के वार्ड संख्या 35,36,37,38,41 के उम्मीदवारों के समर्थन में सभा - अजमेरी गेट पानी की टंकी के पास
3- दोपहर 02:00 बजे नागौर नगर परिषद के वार्ड संख्या
वार्ड संख्या 6,7,60 के उम्मीदवारों के समर्थन में सभा - तेजा कॉलोनी,FCI गोदाम के पास
4- दोपहर 03:15 बजे - नागौर नगर परिषद के वार्ड संख्या 53,55,56,57 के उम्मीदवारों के समर्थन में सभा - तोप चौक मैदान
5- शाम 05:15 बजे - जायल मुख्यालय पर नगरपालिका जायल से चुनाव लड़ रहे RLP उम्मीदवारों के समर्थन में सभा
6- शाम 07:15 बजे - चारभुजा चौक,मारवाड़ मुंडवा में RLP उम्मीदवारों के समर्थन में जन सभा
7- शाम 08:30 बजे - बासनी में स्थित सदर बाजार में बासनी नगरपालिका से चुनाव लड़ रहे RLP उम्मीदवारों के समर्थन में जन सभा
आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा के नेताओं के कार्यक्रमों में राष्ट्रगान और तिरंगे के सम्मान को लेकर एक के बाद एक गंभीर लापरवाहियां सामने आईं।
पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के कार्यक्रम में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की धुन ही गलत बजा दी गई। इसके बाद नवलगढ़ में भाजपा विधायक एवं कार्यवाहक उपखंड अधिकारी द्वारा तिरंगा उल्टा फहरा दिया गया और उसके बाद भरतपुर में ध्वजारोहण करने पहुंचे मंत्री सुरेश रावत ने ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी तक नहीं दी।
सवाल यह है कि जो लोग दिन-रात राष्ट्रवाद का प्रमाणपत्र बांटते हैं, उन्हें क्या राष्ट्रगीत की मर्यादा, तिरंगे के नियम और उसके सम्मान की मूल भावना की जानकारी भी नहीं है?
राष्ट्रवा�� सिर्फ भाषणों, नारों और सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित नहीं होना चाहिए। राष्ट्रध्वज का सम्मान आचरण में दिखाई देना चाहिए।
देशभक्ति का दिखावा करने से पहले भाजपा के नेताओं को कम से कम तिरंगे और राष्ट्रगीत के सम्मान के कायदे-कानून सीख लेने चाहिए।
तिरंगा किसी दल का नहीं, करोड़ो भारतीयों के गौरव और बलिदान का प्रतीक है। इसका अपमान अथवा अनादर किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।
आज मेरे छोटे दादाजी स्व. श्री शिवसहाय जी ईशरवाल का स्वर्गवास हो गया है!
भगवान पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें !
#मिस_यू_दादा_जी😢💐 #ॐशांति#शत_शत_नमन 🙏
कल दिल्ली में सरकार के इशारे के बाद युवा साथि��ों पर हुए लाठीचार्ज के बाद न्याय की मांग को लेकर नगीना से सांसद व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर जी आजाद संसद भवन परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव जी अम्बेडकर की मूर्ति के समक्ष धरने पर ब���ठे है, आज मैं भी उनके पास पहुंचा ,इस दौरान राजस्थान से लोक सभा सांसद श्री राजकुमार जी रोत भी मौजूद रहे |
भारत सरकार को युवाओं पर चली एक - एक लाठी का हिसाब देश को देना होगा,लोकतंत्र में तानाशाही स्वीकार्य नहीं है |
@BhimArmyChief @roat_mla
आमेर क्षेत्र के नांगल नाडी गांव में ज्वैलर्स श्री शंकर लाल शर्मा पर हुए जानलेवा हमले एवं लूट की घटना को एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अपराधियों का पुलिस की गिरफ्त से बाहर होना बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना ���े व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश है और वे न्याय की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।
इस मामले को लेकर मैंने पुलिस के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए है |
राजस्थान में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
@BhajanlalBjp @PoliceRajasthan
कल दिनांक 02 जुलाई 2026 (गुरुवार) का कार्यक्रम -
सुबह 08:15 बजे जोधपुर सर्किट हाउस से प्रस्थान करके पचपदरा व बायतु होते हुए सुबह 11:30 बजे बा��़मेर सर्किट हाउस पहुंचने का कार्यक्रम रहेगा,तत्पश्चात दोपहर 12:15 बजे बाड़मेर सर्किट हाउस से प्रस्थान करके देरासर स्टेशन, शिव मंदिर रामसर, सियाई रामसर , गागरिया, सेहलाउ में दरगाह शरीफ दर्शन, बींजराड , इटादा, धनाउ, कुंदनपुरा होते हुए शाम 06:15 बजे सेड़वा में उपखंड कार्यालय के सामने आयोजित “सर्व धर्म शांति प्रार्थना सभा”में भाग लेने का कार्यक्रम रहेगा |
थार की पावन धरा से सर्व धर्म शांति का संदेश ��ेवल एक यात्रा नहीं, बल्कि भाईचारे, सद्भाव और एकता का संकल्प है।
आओ हम सब मिलकर इस आयोजन के उद्देश्य को सफल बनाएं |
#RLP #Barmer
@RLPINDIAorg
“गुनाह करने वाला चाहे कितना ही अहंकारी हो उसको उसके अंजाम तक पहुंचाना हम जानते हैं !”
आज जयपुर में पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री प्रशान्त किरण जी (IPS) से मुलाकात हुई ! इस दौरान साथ में भाई मानाराम जी ठोलिया फुलेरा व अन्य साथीगण मौजूद रहे !
#RLP@RLPINDIAorg@ManaramRLP
भरतपुर में आयोजित हुई जाट आरक्षण रैली की सफलता से बौखलाए कुछ लोग नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी को बदनाम करने की नियत ��े भरतपुर की लोकप्रिय सांसद श्रीमती संजना जाटव के संदर्भ में अनर्गल और AI से जनरेटेड फर्जी ओडियो बनाकर वायरल कर रहे है ,उनका उद्देश्य समाज में सिर्फ नफरत फैलाना है |
श्रीमती संजना जाटव ने भरतपुर में आयोजित हुई जाट आरक्षण रैली में भाग भी लिया और हमेशा जाट आरक्षण की पक्षधर भी रही है |
आप सभी से आग्रह है कि हनुमान बेनीवाल जी से मिलती - जुलती आवाज का फर्जी ओडियो बनाकर भ्रम फैलाने वाले लोगों से सावधान रहे ताकि सामाजिक ताना - बाना बना रहे |
निवेदक -
शंकरलाल नारोलिया
प्रदेश प्रभारी
RLP कार्यालय,जयपुर
एक तरफ़ सरकार “जनता के बीच” होने का दावा करती है, दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp के काफिले के रास्ते में आम लोगों की रोज़ी-रोटी और सुरक्षा कुचल जाती है।
जयपुर में एक युवती का ठेला हटाने की कार्रवाई के दौरान उसके ऊपर खौलता पानी गिरने की खबर बेहद चिंताजनक है।
मुख्यमंत्री का काफिला निकले, इसलिए आमजन का ठेला पलट जाए और एक बेटी खौलते पानी से झुलस जाए, यह किसी भी संवेदनशील शासन के लिए चिंतन का विषय होना चाहिए लेकिन राजस्थान की बीजेपी सरकार की संवेदना शून्य हो चुकी है |
क्या राजस्थान के मुख्यमंत्री बतायेंगे कि इस घटना के लिए जिम्मेदार कौन है और पीड़िता को सरकार क्या मदद करेगी ?
क्या सरकार ऐसे गैर जिम्मेदार ���ुलिस अफसर और पुलिस कार्मिकों के खिलाफ कार्यवाही करेगी जिन्होंने ऐसी ओछी हरकत की ?
@RajCMO @PoliceRajasthan
कल चौमू-चंदवाजी स्टेट हाईवे पर नव प्रतिष्ठान VM Motors & Company and Computerized Workshop के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुआ !
इस नए प्रतिष्ठान के के लिए भाई सुनील इंदौरा (सैनी) व राजेंद्र जी खरबास को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ !
जयपुर जिले की आमेर तहसील के ग्राम हरचंदपुरा निवासी राकेश कुमार जाट की हत्या का मामला चंदवाजी थाने में दर्ज है। 06 जून को हुए इस जघन्य हत्याकांड के बाद पुलिस ने 10 दिनों के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। पुलिस के इस आश्वासन पर विश्वास करते हुए पीड़ित परिवार एवं स्थानीय ग्रामीणों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था। किन्तु 10 दिन पूरे हो जाने के बावजूद पुलिस का अनुसंधान किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सका है। इससे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए गए वादों तथा उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों ने जयपुर स्थित मेरे आवास पर आकर मुलाकात की और मामले में शीघ्र न्याय दिल���ाने की मांग रखी। इस संबंध में मैंने रेंज आईजी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर मामले का तत्काल खुलासा करते हुए दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा |
प्रदेश में लगातार ब��़ते अपराध गंभीर चिंता का विषय हैं। अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया और राज्य सरकार अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में विफल नजर आ रही है।
मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को स्मरण दिलाना चाहता हूं कि आपके पास गृह विभाग का भी जिम्मा है और आमजन की सुरक्षा एवं पीड़ितों को समय पर न्याय सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है लेकिन आप और आपकी सरकार इस जिम्मेदारी को निभाने में नाकाम नजर आ रहे हो |
@RajCMO @IgpJaipur