आपकी सीख और संस्कार ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी हैं, आपकी छाया भी बन पाऊँ तो जीवन को सार्थक समझूँगा।
आपकी यादें और आशीर्वाद सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे। आपका आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
कोटि-कोटि नमन पूज्य पिताजी...!!
#SSR
प्राइवेट पार्टनरशिप (निजी सहभागिता) से सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट एवं वेस्ट वॉटर मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित किए जाएंगे, जिससे कचरे से खाद तैयार होगी और उपचारित जल का उपयोग उद्योगों एवं कृषि कार्यों में किया जा सकेगा।
#सशक्त_शहर_समृद्ध_राजस्थान
युवाओं को नगर प्रशासन से जोड़ने और उन्हें प्रशासनिक कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए नगर निगमों में इंटर्नशिप की व्यवस्था लागू की जाएगी।
#सशक्त_शहर_समृद्ध_राजस्थान
ई-बिड के माध्यम से होर्डिंग एवं यूनिपोल की तर्ज पर शहरों में ईवी चार्जिंग पॉइंट्स विकसित किए जाएंगे, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बेहतर चार्जिंग सुविधा उपलब्ध हो सके।
#सशक्त_शहर_समृद्ध_राजस्थान
बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन एवं नागरिकों की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए सभी अभय कमांड सेंटरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से जोड़ा जाएगा।
#सशक्त_शहर_समृद्ध_राजस्थान
प्रत्येक निकाय में वार्ड को विकास का आधार बनाकर, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए शहर के चहुंमुखी विकास को सुनिश्चित किया जाएगा।
#सशक्त_शहर_समृद्ध_राजस्थान
विकसित भारत की इस यात्रा का हिस्सा बनें। 🇮🇳
देश के विकास में अपनी भागीदारी को और मजबूत करने के लिए आज ही भारतीय जनता पार्टी App डाउनलोड करें।
Android: https://t.co/3xaSuJzE0g
iOS: https://t.co/ZRSJsHBdyh
Ra… Ra… Rasputin… 🎶
Ra… Ra… RaGa in… ✈️
खड़गे जी कहते हैं कि राहुल गांधी ने दलितों, महिलाओं और युवाओं के लिए सब कुछ त्यागकर राजनीति अपनाई है।
लेकिन ये कैसा त्याग है, जिसमें देश के लोगों से छिपकर विदेश की यात्राओं का मोह ही नहीं छूट रहा? 😏
इनके ‘22 विदेशी अनौपचारिक ट्रिप्स का जो त्याग’ है, उसका क़र्ज़ भारत कैसे चुकाएगा? 😂
‘विभागीय शिखर सम्मेलन–2026’ के अवसर पर देशभर से उपस्थित मंत्रीगण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ‘सुजलाम भारत’ के Digital Public Infrastructure (DPI) के आर्किटेक्चर और डेटा साझाकरण नीति पर आज विस्तार से चर्चा हुई।
सभी राज्यों से आग्रह किया कि इसे समयबद्ध और समन्वित तरीके से आगे बढ़ाएँ, ताकि जल क्षेत्र में उपलब्ध सूचनाओं को एक मंच पर लाकर बेहतर निर्णय और प्रभावी जल प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारें जल संरक्षण, जल प्रबंधन और प्रत्येक नागरिक तक जल जीवन मिशन के तहत सुरक्षित जल पहुँचाने के संकल्प को साकार करने के लिए मिलकर आगे बढ़ रही हैं।
शहरों का विकास तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुँचे और हर परिवार के जीवन में खुशहाली आए। इसी सोच को साकार करने के लिए नगर निकाय चुनाव-2026 के भाजपा के संकल्प पत्र में GYAN को विकास के केंद्र में रखा गया है।
आवास एवं मूलभूत सुविधाओं से लेकर रोजगार, कौशल, उद्यमिता, महिला सुरक्षा और सुविधाओं तक, हर क्षेत्र में शहरवासियों के जीवन को बेहतर बनाने के संकल्प लिए गए हैं। GYAN के सशक्तीकरण को आधार बनाकर हम ऐसे शहरों के निर्माण करेंगे, जहाँ विकास का लाभ हर वर्ग तक पहुँचे और राजस्थान विकास की नई ऊँचाइयों को छुए।
#सशक्त_शहर_समृद्ध_राजस्थान
आज ‘जल मंथन’ कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा शासित राज्यों के माननीय जल संसाधन मंत्रियों के साथ अंतर-राज्यीय समन्वय एवं सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान पर एक अत्यंत सार्थक बैठक संपन्न हुई।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश के करोड़ों परिवारों तक ‘नल से जल’ पहुँचाने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है। नीति आयोग के गठन के पश्चात् 5 वर्षों के नियोजन का सीमित दृष्टिकोण अब अतीत की बात बन चुका है। आज प्रधानमंत्री जी के विज़न के अनुरूप हम अगले 25 से 50 वर्षों की दीर्घकालिक सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने हेतु सरकार, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के इस त्रिआयामी समन्वय से बेहतर नियोजन, क्रियान्वयन एवं निगरानी सुनिश्चित कर जनता तक इन योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुँचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
The Bharatiya Janata Party has always prioritised the politics of performance, with a clear focus on translating policy into outcomes and ensuring that the benefits of every scheme reach the last person. Under the leadership of Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji, our commitment to good governance and effective implementation will continue to guide our efforts towards building a ‘Viksit Bharat @ 2047’.
Attended Day 2 of the ‘Jal Manthan: Viksit Bharat Workshop’ with Water Resources Ministers from BJP-governed states at the party headquarters today.
आज नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय के ‘विभागीय शिखर सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन किया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जल को देश के विकास, जनकल्याण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जोड़ते हुए हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में जल संरक्षण, हर घर तक स्वच्छ पेयजल, नदियों के पुनर्जीवन, भूजल संवर्धन और सिंचाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है।
यह शिखर सम्मेलन विभिन्न राज्यों, विभागों और वरिष्ठ अधिकारियों को एक साझा मंच पर लाकर हमारी उपलब्धियों की समीक्षा करने के साथ-साथ आने वाले समय की प्राथमिकताओं, चुनौतियों और उनके ठोस समाधान पर विचार करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
हमारा प्रयास है कि इस सम्मेलन की चर्चा केवल विचारों तक सीमित न रहे, बल्कि स्पष्ट निर्णयों, बेहतर समन्वय और जमीन पर दिखाई देने वाले परिणामों में बदले।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में जल-सुरक्षित और विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
@narendramodi
#JalShakti #ViksitBharat
यह तस्वीर केवल एक तस्वीर नहीं, बल्कि जल-सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए सहयोग, समन्वय और सामूहिक संकल्प का सशक्त प्रतीक है।
‘विभागीय शिखर सम्मेलन–2026’ के अवसर पर देशभर से पधारे जल संसाधन, पेयजल एवं संबंधित विभागों के माननीय मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी एक मंच पर उपस्थित रहे।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारें ‘टीम इंडिया–जल शक्ति’ की भावना के साथ जल संरक्षण, प्रभावी जल प्रबंधन और प्रत्येक नागरिक के लिए सुरक्षित जल सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं।
एक साथ, एक संकल्प—जल-सुरक्षित एवं विकसित भारत।
जनसेवा को सर्वोच्च ध्येय और विकास को अपना संकल्प मानकर राजस्थान सरकार प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य और जनकल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित है। पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सहित हर क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए जनजीवन को बेहतर बनाने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने एक बार फिर अपनी बढ़ती सामर्थ्य और वैज्ञानिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है।
GSLV-F17 के जरिए EOS-05 का सफल प्रक्षेपण हमारी अंतरिक्ष यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भू-समकालिक कक्षा से भारत के पहले इमेजिंग सैटेलाइट का प्रक्षेपण देश की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भर अंतरिक्ष कार्यक्रम की नई ताकत को दर्शाता है। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में ISRO निरंतर भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को नई गति और नई ऊँचाइयाँ दे रहा है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए ISRO के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और मिशन से जुड़े सभी कर्मठ साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
#GSLVF17 #EOS05
प्रभु श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज प्रभु श्रीनाथ जी के दर्शन एवं पूजन-अर्चन तथा मुकुट मुखारविंद मंदिर में अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस मंगल अवसर पर प्रभु से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से हर घर-आंगन सुख-समृद्धि से भरा रहे, हर हृदय प्रेम और सद्भाव से आलोकित रहे तथा हमारा राजस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे,यही प्रार्थना है।
जय श्रीकृष्ण! 🙏
वीरभूमि राजस्थान पधारने पर भाजपा के माननीय राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री @blsanthosh जी का जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।