केंद्र सरकार ने किसानों को दिल्ली आने से रोक रखा है, पंजाब की आप सरकार चंडीगढ़ नहीं जाने दे रही और चंडीगढ़ मार्च से एक दिन पहले ही किसान नेताओं को गिरफ़्तार किया जा रहा है। चंडीगढ़ को छावनी में बदल दिया गया है, मानो किसान नहीं, कोई दुश्मन आ रहा हो! अगर लोकतंत्र में अपनी आवाज़ उठाना गुनाह बन गया है, तो किसान अपनी बात किससे कहें?
अगर सरकारें अपनी नीतियों को सही मानती हैं, तो फिर पुलिस और बैरिकेड्स के पीछे क��यों छिप रही हैं? सामने आके किसानों से बात क्यों नहीं करती। गिरफ्तारियों से किसान डर जायेगा सरकारें ये वहम छोड़ दें।दमन से आंदोलन नहीं रुकते, बल्कि और तेज़ होते हैं।
भारतीय किसान यूनियन कई दशकों से जीएम फसलों के खतरों और दुष्प्रभावों को लेते हुए आवाज़ लगा रहा है इसके विनियमन में हितों के टकराव की बात कई वर्षों से उठते आई है हमें दुःख है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बहुत कमज़ोर मसौदा निकाला है।
100 दिन से जगजीत सिंह डल��लेवाल जी ने कुछ नहीं खाया एवम पानी के अलावा कुछ नहीं पिया! एक बार खुले मन से सोच के देखिए कि वो अपने शरीर के ऊपर कितना कष्ट झेल रहे हैं।
#JagjitSinghDallewal #FarmersProtest
जगजीत सिंह डल्लेवाल जी कितनी महान सोच एवम व्यक्तित्व के धनी हैं, उसका अंदाजा आप इस वीडियो को सुन कर लगा सकते हैं। समय रहते इस महान योद्धा का साथ दो, फिर MSP गारंटी कानून बनना निश्चित है।
#JagjeetSinghDallewal#FarmersProtest#SupportDallewal
Jio-Airtel की यह ज़िद? जनता को नहीं देना चाहते सस्ता फ़ोन पैक?
टेलीकॉम कंपनी का काम सस्ता पैकेज देना था लेकिन महंगाई के दौर में भी कंपनी महंगा डाटा बेच रही।
आज 32वें दिन किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जी का आमरण अनशन खनौरी मोर्चे पर जारी रहा, आज सरकारी एवम प्राइवेट डॉक्टरों की टीमों द्वारा कीटोन बॉडी टेस्ट की नवीनतम रिपोर्ट किसान नेताओं को सौंपी गई। दोनों रिपोर्ट्स में जगजीत सिंह डल्लेवाल जी के कीटोन बॉडी रिजल्ट्स बहुत ज्यादा हैं, प्राइवेट डॉक्टरों की रिपोर्ट में 6.8 और सरकारी डॉक्टरों की रिपोर्ट में 5.8 है जो सामान्य से बहुत ज्यादा है जो बहुत चिंताजनक है। किसान नेताओं ने कहा कि नवीनतम रिपोर्ट्स ने साफ कर दिया है कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जी का शरीर ही शरीर को अंदर से खा रहा है और लंबे अनशन की वजह से उनके शरीर का कीटोन लेवल बहुत ज्यादा बढ़ गया है। किसान नेताओं ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट में किसी व्यक्ति द्वारा कंटेम्प्ट एप्लीकेशन फ़ाइल करी गयी जिसकी सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के प्रतिनिधि सॉलिसिटर जनरल का रूख लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं था। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान इस बात पर भी चर्चा हुई कि जगजीत सिंह डल्लेवाल जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को चिट्ठी लिख चुके हैं और केंद्र सरकार के दखल से स्थिति को तनावपूर्ण होने से रोका जा सकता है लेकिन केंद्र सरकार के प्रतिनिधि का रुख बातचीत को लेकर सकारात्मक नहीं दिखा। किसान नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूरी दुनिया को सन्देश देते हैं कि बड़े से बड़े मुद्दों का समाधान बातचीत से होगा लेकिन केंद्र सरकार अपने देश के किसानों से बात करने को तैयार न���ीं है? किसान नेताओं ने पुनः दोहराया कि यदि जगजीत सिंह डल्लेवाल जी के साथ कोई जोर-जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया तो प्रशासन को हमारी लाशों के ऊपर से गुजरना पड़ेगा और किसी भी तरह का जानमाल का नुक्सान होता है तो उसकी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवम केंद्र सरकार की होगी। किसान नेताओं ने सभी किसानों से अपील करी है कि वो अधिक से अधिक संख्या में मोर्चे पर पहुंचे।
सधन्यवाद
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवम ��िसान मजदूर मोर्चा
#FarmersProtest2024 #JagjeetSinghDallewal #SupportDallewal