@advpushyamitra महापौर ने बकाया राशि की समयबद्ध वसूली, अभियान तेज करने और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया। बैठक में राजस्व प्रभारी श्री निरंजन सिंह चौहान, अपर आयुक्त श्री आकाश सिंह, उपायुक्त सुश्री गरिमा पाटीदार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह और स्मार्ट सिटी CEO श्री अर्थ जैन ने इंदौर की स्वच्छता यात्रा, नवाचार और प्रशासनिक रणनीतियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने इंदौर के मॉडल की सराहना करते हुए इसे अपने-अपने राज्यों में अपनाने की इच्छा जताई।
इंदौर में 30 जुलाई से 1 अगस्त तक आयोजित AMDA के तीन दिवसीय अध्ययन दौरे का सफल समापन हुआ। दिल्ली सहित नौ राज्यों के 26 वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, डिजिटल गवर्नेंस और शहरी प्रशासन मॉडल का अध्ययन किया।
#swachhindore
@advpushyamitra महापौर ने फायर विशेषज्ञों,निगम अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों की सहभागिता से विशेष कार्यशाला आयोजित करने की घोषणा की। साथ ही उद्योगों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने और जल संरक्षण के लिए निगम के साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
#FireSafety#RainWaterHarvesting
महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्य प्रदेश के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर औद्योगिक इकाइयों में फायर सेफ्टी और रेनवाटर हार्वेस्टिंग को लेकर चर्चा की।उद्योगों द्वारा फायर सेफ्टी नियमों के पालन में आरही व्यावहारिक समस्याओं पर विचार किया गया।
@advpushyamitra
सील की गई दुकानों पर लाखों रुपये का किराया बकाया था। निगम ने सभी आवंटियों से समय पर किराया जमा करने और दुकान आवंटन की शर्तों का पालन करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि किराया बकाया रखने या अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रभारी आयुक्त श्री आकाश सिंह के निर्देश पर नगर निगम के मार्केट विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाते हुए शास्त्री मार्केट की 8 दुकानों को सील कर दिया।कार्रवाई उन दुकानों पर की गई, जहां लंबे समय से किराया बकाया था या मूल आवंटी के बजाय अन्य व्यक्ति व्यवसाय संचालित करते पाए गए।
इंदौर ने"सेग्रीगेशन वाली सेल्फी"अभियान के तहत विश्व रिकॉर्ड बनाया।सफाई अपनाओ,बीमारी भगाओ(SABB)अभियान के समापन पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स,लंदन ने महापौर श्री @advpushyamitra को आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
@SwachhBharatGov@urbansbm
स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, इंदौर की पहचान है।
आज “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ (SABB)” वॉकेथॉन में नागरिकों, विद्यार्थियों, सफाई मित्रों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ सहभागिता कर स्वच्छ और स्वस्थ इंदौर का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर “सेग्रीगेशन वाली सेल्फी” अभियान के माध्यम से विश्व रिकॉर्ड स्थापित होने की आधिकारिक घोषणा हुई तथा World Book of Records, London द्वारा यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रमाणित की गई।
यह रिकॉर्ड किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि इंदौर के जागरूक नागरिकों, हमारे सफाई मित्रों और पूरे शहर की सामूहिक भागीदारी का सम्मान है। यही जनसहभागिता इंदौर को लगातार नई ऊँचाइयों तक ले जा रही है।
इंदौर फिर साबित कर चुका है—जब पूरा शहर संकल्प लेता है, तो इतिहास बनता है।
Under the #SafaiApnaoBimaariBhagao campaign, Indore and Depalpur mobilised thousands of citizens to promote #sourcesegregation, recording over 5 lakh and 3,000+ 'Segregation Wali Selfies'respectively. Their effort has been recognised by the World Book of Records, London.
आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देश पर मार्केट विभाग ने दुकान क्रमांक 1, 2, 4, 5, 6 और 10 को सील किया। निगम ने कहा कि नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
नगर निगम ने अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने पर नूतन स्कूल कम्पाउंड मार्केट की 6 दुकानों को सील किया। निरीक्षण में दुकानों का संचालन मूल आवंटी के बजाय अन्य लोगों द्वारा किए जाने की पुष्टि हुई।
#MarketDepartment#ContractViolation#SealingDrive#RuleEnforcement
@advpushyamitra इस दौरान सेग्रिगेशन सेल्फी अभियान के विश्व रिकॉर्ड की आधिकारिक घोषणा होगी और अभियान में योगदान देने वाले 10उत्कृष्ट एनजीओ सदस्यों का सम्मान किया जाएगा।