3rd Term MLA From Kasrawad District Khargone | Vice President Of @INCMP | Ex. Cabinet Minister (Agriculture, Food Processing And Horticulture) Govt. Of MP
आज गुरुवार को ग्राम पिपलगोन में ‘वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान’ के तहत आयोजित ग्राम चौपाल में सम्मिलित होकर क्षेत्र के जागरूक नागरिकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लोकतंत्र और संविधान ��ी रक्षा का संकल्प दोहराया।
खलमाय, भाग्यापुर, भत्याण बुजुर्ग, अमलाथा, नहारखेड़ी, ससाबड़, बाड़ी, दाभा, कोगावां, लेपा, टिंगरियाव, रणगांव, मिर्जापुर, काकरियांव एवं सामेड़ा सहित विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में उपस्थित साथियों का उत्साह और समर्थन इस अभियान की असली ताकत है।
मताधिकार जनता की ताकत है, लोकतंत्र की बुनियाद है। जनता के इसी अधिकार की रक्षा के लिए हमारी लड़ाई है।
वोट की चोरी के खिलाफ आवाज बुलंद करना और हर मत की गरिमा सुरक्षित रखना हमारा संकल्प है।
#वोट_बचाओ_देश_बचाओ #लोकतंत्र_बचाओ
#ग्राम_चौपाल #जन_संवाद #कसरावद
सुसनेर विधायक श्री भेरू सिंह परिहार जी ‘बापू’ के ज्येष्ठ पुत्र श्री गजेन्��्र सिंह परिहार जी (बबलू बना) के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें।
दुःख में भी, सुख में भी -
आपका बेटा, आपका भाई - सचिन यादव
हमेशा आपके साथ है ....
आज गुरुवार, 19 नवम्बर को शोकाकुल परिवारों के द्वार पर जाकर मैंने उनके दुःख में सहभागिता की।
कहीं किसी ने अपना पिता खोया था, कहीं माँ, कहीं किसी की धर्मपत्नी चली गई, तो कहीं किस�� माँ-बाप ने अपना जवान बेटा खो दिया।
मैं जानता ��ूँ, मेरे जाने से उनका दुःख कम नहीं होगा, पर मेरा फर्ज है कि जब मेरे अपने परिवार पर दुःख का पहाड़ टूटे, तो मैं उनके आँसू पोंछने के लिए उनके पास खड़ा रहूँ।
राजनीति मेरे लिए कुर्सी नहीं, रिश्ता है। और यह रिश्ता सुख में ही नहीं, दुःख में भी निभाया जाता है।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत सभी पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की श���्ति दे।
आपका अपना
सचिन यादव
विधायक, कसरावद
इस अवसर पर समाज के बंधुओं से आत्मीय संवाद हुआ��� सामाजिक एकता, संगठन और समाज के सर्वांगीण उत्थान के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर मिला।
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी का आदर्श और विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की 302वीं जयंती के अवसर पर आज महेश्वर में अखिल भारतीय गडरिया महासभा द्वारा आयोजित सामाजिक महाकुंभ में सहभागिता कर लोकमाता के चरणों में नमन किया।
मातृशक्ति के अदम्य साहस, न्यायप्रियता, सुशासन और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
🌾 किसानों की फसलों को बचाना और उन्हें सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।
निमाड़ सहित खरगोन जिले में कम वर्षा के कारण रबी फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के अन्नदाताओं की समस्या ���ो देखते हुए इंदिरा सागर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर परियोजना के कमांड क्षेत्र में आने वाली नदी-नालों में रात्रिकालीन समय में पानी छोड़ने की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए राहत मिल सके।
��िसानों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध हूँ।
आज गुरुवार को विधानसभा के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत कसरावद में श्री भारत यादव जी एवं ग्राम कठोरा में श्री कड़वा यादव जी के निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं कुशलक्षेम जाना।
ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।
आज गुरुवार को एक्कलधारिया (साटकुर) में श्री रमेश पर्ले जी के पूज्य पिताजी के निधन पर आयोजित पगड़ी रस्म में शामिल ��ुआ। साथ ही श्री बद्रीसिंह सोलंकी जी एवं श्री कालू अटोदे जी के पूज्य पिताजी तथा श्री राजाराम आदिवासी जी के सुपुत्र के असामयिक निधन पर उनके निवास पहुंचकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।
मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
उनका अदम्य साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम सदैव हर पीढ़ी को निर्भीक होकर आ��े बढ़ने की प्रेरणा देता र��ेगा।
#RaniLakshmibai #Jayanti
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, लोकप्रिय जननेता ���्री जीतू पटवारी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन प्रदान करें।
नेतृत्व और दृढ़ संकल्प की प्रतीक, देश की पहली महिला प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' आदरणीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। 🙏✨
मजबूत भारत और आत्मनिर्भरता के लिए उनका अडिग संकल्प इतिहास के पन्नों में हमेशा स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा।
#IndiraGandhi#Jayanti
खरगोन के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय श्री विनोद जैन जी के निधन पर आज गुरुवार को आयोजित उठावना कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल परिजनों एवं उनके स्नेहीजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्म��� को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
आज बुधवार को कसरावद विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम बलकवाड़ा के मुख्य चौक पर आयोजित ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ चौपाल ���ें आसपास के ग्रामों से पधारे सम्माननीय ग्रामवासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ता साथियों के साथ लोकतंत्र की मजबूती और मताधिकार की रक्षा के विषय पर संवाद किया।
इस अवसर पर कातरिया, बड़िया, रामपुरा, तितरान्या, जलखां, सुर्वा, कुण्डिया, कुसुमपुरा, टेमरनी, जलज्योति, खेड़ी, पोखर, बेसरकुण्ड, अघावण, बाजिटपुरा, पाटियापुरा, बारदेवला एवं भोपालपुरा सहित अनेक ग्रामों के नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ��ही।
हमारा संकल्प है कि हर वोट सुरक्षित रहे, हर आवाज बुलंद हो और लोकतंत्र की ताकत बनी रहे। वोट की रक्षा केवल अध���कार की रक्षा नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक भविष्य की रक्षा है।
#वोट_बचाओ_देश_बचाओ
कसरावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर, रसवा, दगड़खेड़ी, साईखेड़ा, बैंगदा, बैंगदी, नांदला, हतोला, मलतार, जहांगीरपुरा, हिरापुर, डाबरी, दखनीपुरा, डोलानी, नायदड़, भैंसावद एवं बिलीदड़ से पधारे सम्माननीय ग्रामवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ता साथियों के साथ आज ग्राम सिनगुन में आयोजित ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ चौपाल में लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार की सुरक्षा को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की।
इस दौरान उपस्थित साथियों ने अपने विचार साझा किए और ���ोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।
आप सभी का अपार स्नेह, विश्वास और इस अभियान के प्रति उत्साह हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
लोकतंत्र की रक्षा की यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या दल की नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के अधिकारों और भविष्य की लड़ाई है।
आइए, एकजुट होकर अपने वोट की ताकत बचाएं और लोकतंत्र की आवाज बुलंद करें।
#वोट_बचाओ_देश_बचाओ #लोकतंत्र_बचाओ #कसरावद #जनता_की_आवाज
आज बुधवार को कसरावद विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम ��ायदड़ से कोचीपुरा एवं नायदड़ से भैसावद–रावतपुरा तक निर्माणाधीन मार्गों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिल सके।
#Kasrawad #विकासकार्य #जनसेवा
आज बुधवार को कसरावद विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम नायदड़ में श्री विजय जमरे जी के निवास पर पहुँचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट की एवं कुशलक्षेम जानी।
इस अवसर पर आयोजित ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणजनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होकर इस जनअभियान को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
#VoteBachaoDeshBachao #जनसंवाद
आज बुधवार को कसरावद विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम जूनापानी में सरपंच श्री ओंकार भाई जी से भें�� कर उनके कुशलक्षेम जाने ।
साथ ही श्री सुरेश चौहान जी एवं श्री रमेश उचावले जी के निवास पर पहुँचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
आप सभी का स्नेह, अपनापन और सहयोग सदैव ऊर्जा प्रदान करता है।
#Kasrawad #जनसंपर्क #कार्यकर्तासंवाद
आज बुधवार को कसरावद विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन डोलानी–नायदड़ मार्ग का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।