जन जन के आराध्य, देवपुरुष श्री ओम बन्ना सा जी की जन्म जयंती पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
जय श्री ॐ बन्ना सा 🎂🙏🚩
#Jay_shree_om_banna_sa
घोङो, जोङो, पागङी, मूछां तणी मरोड़ ।
ऐ पांचू ही राखली, रंग पाबू राठौड़ ।।”
जन-जन के आराध्य, केसर कालवी असवार, लोकदेवता श्री पाबूजी राठौड़ के अवतरण दिवस (भादवा सुदी नवमी 13वीं शताब्दी, वि.सं.1296) की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
माता राणी भटियाणी सा (मां माजीसा) के जन्मोत्सव ‘भाद्रपद शुक्ल सप्तमी’ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
मां माजीसा की कृपा और शुभाशीष हम सभी भक्तों पर सदा बनी रहे। उनकी दिव्य शक्ति और ममता से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो।
#jasoldham
ओरण कोई बंजर जमीन नहीं, यह जैव विविधता ��ा केंद्र है। इसे सोलर माफिया के हवाले करना आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को अंधकार में धकेलना है।
#झूठे_लोग_झूठी_सरकार
ओरण सिर्फ ज़मीन का टुकड़ा नहीं है…
यह हमारी संस्कृति की पहचान, पूर्वजों द्वारा गौवंश व जीव-जंतुओं के स्वतंत्र विचरण हेतु छोड़ी गई एक विरासत और प्रकृति का जीवंत आधार है।
जब ओरण सुरक्षित रहेगी, तभी हमारी धरती सांस ले पाएगी…
और जब प्रकृति ��ुरक्षित रहेगी, तभी हमारा कल सुरक्षित रहेगा।
“ओरण बचाओ पदयात्रा” में मैं स्वयं उपस्थित रहूंगा।
आप सभी से विनम्र आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस पुनीत अभियान को अपनी भागीदारी और समर्थन दें।
#ओरण_बचाओ
प्रिय नौजवान साथियों,
आपका अटूट स्नेह, विश्वास और समर्थन मुझे हमेशा ऊर्जा प्रदान करता रहा है। आज उसी विश्वास के साथ आपसे एक छोटी सी, लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण अपील कर रहा हूँ।
��र्तमान समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सूचनाओं को साझा करने का एक मजबूत स्तंभ है इसे हम समाज को जोड़ने, सकारात्मक सोच फैलाने और अच्छे कार्यों के लिए इस्तेमाल करें। अगर आप स्वयं को मेरा समर्थक मानते हैं, तो मेरी आपसे विनम्र अपील है कि किसी भी जाति, धर्म, वर्ग या व्यक्ति विशेष के खिलाफ अमर्यादित टीका-टिप्पणी से दूर रहें।
मेरे राजनीतिक ��ीवन की सबसे बड़ी पूंजी अपणायत, भाईचारा और आपसी सम्मान रही है जो कि मुझे मेरे पूर्वजों से मिली हैं। राजनीति और वोट से कहीं ऊपर हमारा सामाजिक सौहार्द है, जिसे बनाए रखना हम सबकी सामुदायिक जिम्मेदारी है।
बीते कुछ समय से हमारी इस पावन अपणायत की धरती पर सुनियोजित तरीके से नकारात्मकता फैलाकर आपसी वैमनस्य बढ़ाने के प्रयास हो रहे हैं। लेकिन यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम अपने स्वविवेक, समझदारी और संयम का परिचय देते हुए इन प्रयासों को सफल न होने दें।
बरसों से चली आ रही भाईचारे, अपनत्व और सामाजिक समरसता की इस परंपरा को बनाए रखना ही हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
आपका अपना,
रविन्द्र सिंह भाटी
ओरण केवल भूमि का टुकड़ा नहीं, यह हमारी देवीय आस्था और जीव-जंतुओं के सुरक्षित जीवन का आधार है।
यहाँ प्रकृति, परंपरा और संरक्षण एक साथ सांस लेते हैं, ओरण हमारी सांझी धरोहर है।
हमारा ध्येय, इसका संरक्षण….
#ओरण_बचाओ_जैसाण_बचाओ
वीर शिरोमणि राव श्री देवराज जी राठौर की 664वीं जयंती पर कोटि-कोटि प्रणाम।
उनका अदम्य साहस, वीरता और धर्म-रक्षा के लिए किया गया बलिदान सदैव हम सबको राष्ट्र, समाज और स्वाभिमान के मार्ग पर प्रेरित करता रहे।🙏
#devraj#rathore#setrawa
दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
माँ लक्ष्मी जी आप सभी को सौभाग्य, स्वास्थ्य एवं समृद्धि से संपन्न रखें।
#HappyDiwali#दीपावली#Deepawali2025