📄 UPSI भर्ती: पारदर्शिता, नॉर्मलाइजेशन डेटा एवं स्कोरकार्ड हेतु अभ्यर्थियों का विनम्र निवेदन..🙏
माननीय उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
सप्रेम सादर,
हम सभी #UPSI के अभ्यर्थी इस पत्र/पोस्ट के माध्यम से अत्यंत विनम्रतापूर्वक अपना पक्ष आपके समक्ष रखना चाहते हैं। 5 साल के लंबे इंतज़ार के बाद आई इस भर्ती के लिए लाखों युवाओं ने अपना सर्वस्व झोंक दिया है। भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के आपके प्रयासों की हम सराहना करते हैं, किंतु वर्तमान में अभ्यर्थियों के बीच नॉर्मलाइजेशन (Normalization) और स्कोरकार्ड (Scorecard) को लेकर भारी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
हमारी विनम्र प्रार्थनाएँ:
स्कोरकार्ड जारी किया जाए: पारदर्शिता के उच्चतम मानकों को स्थापित करते हुए, कृ��या प्रत्येक अभ्यर्थी का व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी किया जाए। जिसमें Raw Score और Normalized Score स्पष्ट रूप से अंकित हो, ताकि छात्र अपनी स्थिति समझ सकें।
शिफ्ट-वार विश्लेषण: अलग-अलग शिफ्टों के अंकों में आए बड़े अंतर ने उन अभ्यर्थियों को चिंतित कर दिया है जिन्होंने कठिन परिश्रम किया था। यदि बोर्ड शिफ्ट-वार औसत अंक (Average Marks) और कठिनाई स्तर का डेटा सार्वजनिक करता है, तो छात्रों का व्यवस्था पर भरोसा और अधिक सुदृढ़ होगा।
अंतिम गणना प्रक्रिया: नॉर्मलाइजेशन में उपयोग किए गए वैज्ञानिक फॉर्मूले और उसकी गणना के चरणों को स्पष्ट किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की भ्रांति की गुंजाइश न रहे।
हमारा अनुरोध:
अयोग्य को स्थान न मिले और योग्य का हक न छिने, यही न्याय की मूल भावना है। हम किसी भी प्रकार की नकारात्मकता में विश्वास नहीं रखते, बल्कि लोकतांत्रिक ढंग से केवल 'सूचना की स्पष्टता' चाहते हैं। स्कोरकार्ड और शिफ्ट वाइस नॉर्मलाइजेशन डेटा का जारी होना न केवल हमारी शंकाओं को शांत करेगा, बल्कि भर्ती बोर्ड की पारदर्शिता की छवि को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
हमें पूर्ण विश्वास है कि संवेदनशील प्रशासन हमारी इन जायज मांगों पर विचार कर लाखों परिवारों को मानसिक संबल प्रदान करेगा..🙏🚩
प्रार्थी: समस्त मेहनती #UPSI अभ्यर्थी
#UPSI_GIVE_SCORECARD
#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
#YOGIJI_REFORM_UPPRPB
@myogiadityanath @UPGovt @InfoDeptUP @myogioffice
@homeupgov @ChiefSecyUP
@Rajeevkrishna69 @aajtak
@upprpb @UPTakOfficial
निरंकुश शासन के खिलाफ नई शिक्षक भर्ती के लिए कोर्ट पहुंचे शिक्षा मित्र
"रथ न रुकने दे ऐ राही, ये रण अभी अधूरा है,
माना कि सात साल बीत��, पर स्वप्न अभी भी पूरा है।
कृष्ण खड़े हैं साथ तेरे, बस धैर्य का तू हाथ पकड़,
ये सत्ता के गुरूर का सिंहासन भी एक दिन ज़रूर डोलेगा, ...
#supertet
"भीष्म बने बैठे हैं हाकिम, मौन धरे अविचल खड़े,
नियम-धर्म की बेड़ियों में, न्याय के सब द्वार सड़े।
न्याय माँगती द्रौपदी सी, उम्मीदें अब रोती हैं,
जिस शासन में युवा भूखा, वहां जीत कहाँ होती है?"
#supertet@yadavakhilesh@RahulGandhi@myogiadityanath@aajtak
"सात साल, हजारों रातें और लाखों उम्मीदें—सब एक सरकारी बयान की भेंट चढ़ गईं कि 'भर्ती की कोई योजना नहीं है'।"
घर से निकलना पड़े���ा संयम तोड़ना पड़ेगा
#supertet
@aajtak
@RahulGandhi
@yadavakhilesh आप से ही उम्मीद है, इन युवाओं की आवाज बनो
"मेहनत की स्याही से जिन्होंने तकदीर लिखनी चाही थी,
आज वो शासन की बेरुखी की भेंट चढ़ रहे हैं।
��ात साल का सन्नाटा कोई छोटी बात नहीं साहब,
लाखों चूल्हे जलने से पहले ही ठंडे पड़ रहे हैं।"
#supertet
@yadavakhilesh
@myogiadityanath
@aajtak @RahulGandhi
"डिग्री की चमक अब आँखों में चुभने लगी है,
सात साल बीत गए, पर उम्मीद अब बुझने लगी है।
तुम अनुपात और आंकड़ों के जाल बुनते रहे,
इधर बेरोजगारों की उम्र दर-दर भटकते हुए कटने लगी है।"
निरंकुश शासन है
#supertet#शिक्षकभर्ती#INDvsPAK#mynameisnanon#RISERCONCERTD2
"UPSSSC ANM की परीक्षा में अधिकतर प्र��्न निर्धारित सिलेबस से बाहर के थे। यह उन हजारों महिला अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है जिन्होंने दिन-रात मेहनत की थी। हमारी मांग है कि इस पर संज्ञान लिया जाए और न्याय हो।
#UPSSSC_ANM_Out_Of_Syllabus
@myogiadityanath @CMOfficeUP