अपनी जायज मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है SSC_GD के छात्रों को सरकार अभी कहेगी ये युवा देशद्रोही है
इनके साथ खड़े होने वाले अध्यापकों के ऊपर सरकार मुकदमा दर्ज करेगी और आयोग भी बयान देगा की परीक्षा में कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई है किसी भी तरह की धांधली नहीं हुई है परीक्षा एकदम निष्पक्ष और पूर्ण पारदर्शिता के साथ हुई है अगर परीक्षा को लेकर कोई भी भ्रामक वीडियो या फिर अफवाह फैलाई जाती है और इसमें कोई छात्र सम्मिलित मिलता है तो उसके ऊपर भी मुकदमा होगा यानी उसका भविष्य खराब कर दिया जाएगा,
मेरा एक सवाल है अगर सरकार और आयोग किसी भी एग्जाम को सुचारू रूप से नहीं करवा सकती तो युवाओं और छात्रों से कह दे कि हम आपके भविष्य से यूं ही खिलवाड़ करते रहेंगे क्योंकि हमारे बच्चो�� का भविष्य सुरक्षित है हमें देश के गरीब, मजदूर के बच्चों से क्या मतलब है, अगर बेरोजगार युवाओं से ऐसी अव्यवस्था नहीं झेली जा रही है तो वह पढ़ाई लिखाई छोड़कर पकौड़े तले... #ssc_gd
25 मई को SSC-GD एग्जाम के दूसरे और तीसरे शिफ्ट का पेपर कैंसिल कर दिया गया बिना कोई ठोस वजह बताए, कुछ एक सेंट्ररो पर यह कहा गया कि हमारी क्षमता जितनी है उससे ज्यादा छात्र एग्जाम देने आ गए इस वजह से हम पेपर कैंसिल कर रहे हैं,
इसके बाद आयोग एक नोटिस जारी करके कहता है कि हम 29 मई को कुछ छात���रों का रि-एग्जाम करायेंगे, इससे पहले खबर आ रही थी कि SSC-GD का पेपर छह-छह लाख, 13-13 लाख में आउट कराए जा रहे हैं, नोएडा-रांची में नकल माफिया को पकड़ा जाता है, SSC के इस अव्यवस्था और लापरवाही के खिलाफ 27 मई से 30 मई तक रोज़ सुबह 11 बजे से ट्विटर पर इस हैशटैग #SSC_GD_SCAM के साथ आप सभी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़कर लगातार चार दिनों तक ट्वीट करना है ता��ि आपकी आवाज इस अंधी हो चुकी SSC, Dopt, शिक्षा मंत्रालय और सरकार तक पहुंचे जिन्हें युवाओं का दर्द नहीं दिखाई देता क्योंकि कुछ छात्रों का री-एग्जाम कराने से कुछ भी नहीं होगा इस पूरी लापरवाही और अव्यवस्था का निष्पक्ष जांच होनी चाहिएं ।
आखिर भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करने वालों का नेटवर्क इतना मजबूत कैसे होता जा रहा है?
स्थिति यह बन चुकी है कि परीक्षा होने से पहले ही “सेटिंग”, ��मैनेजमेंट” और पैसों के खेल की चर्चाएं शुरू हो जाती हैं।
लगातार 5 शहरों में दो दिनों तक SSC GD परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों का आक्रोश सड़कों पर साफ दिखाई दिया।
चिंता सिर्फ उन मामलों की नहीं है जो पकड़े गए, असली डर उन गड़बड़ियों का है जो कभी सामने ही नहीं आईं।
अगर हर भर्ती में ऐसे नेटवर्क सक्रिय हैं, तो सवाल यह है कि कितने अयोग्य लोग सिस्टम तक पहुंच चुके होंगे?
आखिर मिसमैनेजमेंट की जिम्मेदारी किसकी है
#SSC_GD_SCAM
ये लड़ाई किसी एक छात्र की नहीं, लाखों युवाओं के भविष्य की है। आज डिजिटल स्ट्राइक का दिन है।
एक साथ आओ, एक आवाज़ में सिस्टम तक अपनी बात पहुँचाओ। दिखा दो कि छात्रों की एकता में कितनी ताकत होती है! हम रुकने वाले नहीं हैं।
#SSC_GD_JUSTICE#SSC_GD_SCAM
पारदर्शिता के दावों की बस इतनी सी हकीकत है,
मेरिट 92% पार है और नंबरों की कोई खबर नहीं है।
य��� कैसी पारदर्शिता है मेरे भाई? एक छात्र अपने मार्क्स मांग रहा है, कोई खैरात नहीं! आयोग तुरंत स्कोरकार्ड जारी करे। ✌️✨
#UPSI_GIVE_SCORECARD #UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
देशभर के लाखों अभ्यर्थियों की आवाज़ आज बुलंद हुई और उसका परिणाम यह है कि #UPSI_GIVE_SCORECARD आज देश में चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।
उन युवाओं की पारदर्शिता की मांग है जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके इस परीक्षा को दिया है।
हर अभ्यर्थी को अपने Raw Score और Normalization प्रक्रिया को जानने का अधिकार है।
सभी छात्रों, सोशल मीडिया साथियों और युवाओं की आवाज़ उठाने वाले हर व्यक्ति का हृदय से आभार।
जब युवा एकजुट होते ���ैं, तब व्यवस्था को सुनना पड़ता है।
#UPSI_GIVE_SCORECARD #UPSI_GIVE_NORMALSATION_DATA
ये नॉर्मलाइजेशन का फॉर्मूला है या कोई जादू की छड़ी?
रातों-रात 92% की मेरिट लिस्ट तैयार कर दी गई और किसी बच्चे को पता तक नहीं चला कि किस आधार पर नंबर बढ़े या घटे!
आयोग से हमारी सीधी मांग है: बच्चों का असली स्कोरकार्ड और डेटा तुरंत सार्वजनिक करें। 🙏
@myogiadityanath@UPGovt
#UPSI_GIVE_SCORECARD #UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
#UPSI_GIVE_SCORECARD#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
🙏🙏 UP Police SI (2026) के लिए परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जा चुकी है, लेकिन (Score Card) अभी तक जारी नहीं किया गया जो कि हमे जानने का पूरा हक है, भर्ती बोर्ड से हमे उम्मीद है कि वो जल्द ही स्कोर कार्ड दे ।
प्यारे साथियो!
परीक्षा देना अगर एक छात्र का कर्तव्य है, तो पूरी पारदर्शिता के साथ उसका 'स्कोरकार्ड' जारी करना व्यवस्था की ज़िम्मेदा��ी है।
UPSI 2025 के मेरे सभी युवा साथियों, अपनी मेहनत का एक-एक नंबर जानना आपका बुनियादी हक है अगर परीक्षा निष्पक्ष तरीके से हुई है फिर भी परिणाम को लेकर संदेह है तो आपका स्कोरकार्ड जारी होना चाहिए क्योंकि कोई भी परिणाम अगर अधूरा और संदेह के घेरे में है, तो सिस्टम पूरी पारदर्शिता नहीं अपना रहा, हमारी यह जायज़ मांग रुकनी नहीं चाहिए।
आज सुबह 9:00 बजे, एक बार फिर हमें अपनी एकता और अनुशासन की ताकत दिखानी है, ���पने हक़ के लिए पूरे दमखम के साथ ट्विटर अभियान से जुड़ें और इस #UPSI_GIVE_SCORECARD #UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA को ट्विटर पर ट्रेंड कराए,
और मैं अपने ऐसे युवा साथियों से भी कहना चाहूंगा जिन्होंने UPSI 2025 का एग्जाम नहीं दिया है वह भी इस ट्विटर अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले क्योंकि बहरी व्यवस्था को सुनाने के लिए हमें एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी...
#UPSI_GIVE_SCORECARD #UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
UPSI 2025 की परीक्षा संपन्न होने के बाद अभ्यर्थी एक अत्यंत अनिश्चित दौर से गुजर रहे हैं। Final Answer Key जारी हो चुकी है, लेकिन व्यक्तिगत Score Card के अभाव में छात्रों के बीच भारी ���संतोष और मानसिक तनाव व्याप्त है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता इस बात पर निर्भर करती है कि अभ्यर्थी को उसके वास्तविक अंकों (Raw Score) और Normalization के बाद हुए बदलावों की सटीक जानकारी हो। बिना स्कोर कार्ड के यह समझना असंभव है कि चयन प्रक्रिया का आधार क्या है, जिससे छात्रों में भर्ती बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर संशय बढ़ता हैं ।
अतः प्रदेश सरकार से सादर अनुरोध है कि छात्र हित को सर्वोपरि रखते ह���ए अविलंब आधिकारिक पोर्टल पर व्यक्तिगत स्कोर कार्ड अपलोड किया जाए। पारदर्शिता ही लोकतंत्र और निष्पक्ष भर्ती की पहचान है। युवाओं के धैर्य की परीक्षा न लें और उन्हें उनके परिश्रम का स्पष्ट परिणाम देखने का अवसर दें।
#UPSI_GIVE_SCORECARD #UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
@upprpb @myogiadityanath
@dgpup
दुनिया का आठवां अजूबा नही��� देखा तो अब देख लीजिए...
कहीं आपने देखा है कि एग्जाम का रिजल्ट आए और किसके कितने नम्बर आएं ये न बताया जाए।
UPSI 4543 भर्ती में ठीक ऐसा ही हुआ है। न अभ्यर्थियों के नंबर दिखाए जा रहें हैं और न ही ये बताया जा रहा है कि नॉर्मलाइजेशन किस तरह से किया है।
2017 की भर्ती में भी संपूर्ण डाटा जारी किया गया था,2021 में भी
इस बार ही पता नहीं किस कारण से भर्ती बोर्ड चुप है।
अतः एक बार फिर से UPSI भर्ती के सभी अभ्यर्थी सरकार तथ��� भर्ती बोर्ड से मांग करते हैं कि कृपया अविलंब स्कोर कार्ड तथा नॉर्मलाइजेशन डाटा सार्वजनिक करने की कृपा करे।
जिससे कि भर्ती की शुचिता या पारदर्शिता पर कोई संदेह न रहे।
#UPSI_GIVE_SCORE_CARD
#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
#YOGIJI_REFORM_UPPRPB
#upsi_bharti_4543
@upprpb @UPGovt @CMOfficeUP @myogiadityanath @ChiefSecyUP 🙏
UPSI का कटऑफ 92% से ज्यादा जाना अपने आप में साबित करता है कि सिस्टम में कहीं न कहीं भारी गड़बड़ी हुई है। जब मेरिट मार्क्स के आधार पर बनी है, तो आयोग हमारा स्कोरकार्ड और नॉर्मलाइजेशन का डेटा क्यों छिपा रहा है?
आज सुबह 9 बजे से हमारा ट्विटर अभियान शुरू हो रहा है। जो बच्चे सोच रहे हैं कि "मेरा क्या", वो याद रखें—अगर आज आप शांत रहे, तो अगला नंबर आपका भी हो सकता है! सबको मिलकर आवाज़ उठानी है।
#UPSI_GIVE_SCORECARD
#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
छात्रों की एक ही मांग — UPSI Score Card और Normalisation Data जल्द जारी करे सरकार।
15 मई सुबह 9 बजे सभी छात्र Twitter पर एक साथ अपनी आवाज़ उठाएं और ये hashtags इस्तेमाल करें ✊
#UPSI_GIVE_SCORECARD#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA