सरकार प्रोजेक्ट बना सकती है, धन खर्च कर सकती है व अपने स्तर पर किसी अभियान को आगे बढ़ा सकती है, लेकिन उसे Sustainable बनाने में योगदान समाज को ही करना होगा।
गंगा जी व सहायक नदियों में गंदगी न फेंकने का संकल्प समाज को भी लेना होगा।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी की मंशा स्पष्ट है कि ग्राम पंचायतें विकास की धुरी बनें और ग्राम पंचायतों के माध्यम से विकास कार्यों के साथ गांव के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करें।
विकास हेतु पैसे की कमी नहीं है, इसके लिए ग्राम प्रधान व सदस्यों के साथ मिलकर इसे आगे बढ़ाना होगा।