द फ्रंट पर आज से वीकली शो 'यारी दोस्ती गपशप' शुरू हो रहा है. पहले एपिसोड में राणा यशवंत के साथ समाजवादी पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रोली तिवारी मिश्रा होंगी. यह शो आज रात 9 बजे लाइव होगा. बहुत मुमकिन है कि इस गपशप में राजनीति के कई राज़ फ़ाश हो जाएं. तो याद रखिए, द फ्रंट के सभी ��ोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आज रात 9 बजे आप लाइव जुड़िएगा ज़रूर.
Youtube Link: https://t.co/0g0HbfJZkm
टिकट कलेक्टर से टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान���ं में शामिल होने तक का सफर
2007 टी-20 वर्ल्ड कप का वो आखिरी ओवर, जब धोनी ने जोगिंदर शर्मा पर भरोसा जताया और मिस्बाह-उल-हक का विकेट लेकर भार��� को पहला टी-20 विश्व कप जिताया। फिर आई 2 अप्रैल 2011 की ऐतिहासिक रात, जब वानखेड़े में धोनी ने 79 गेंदों पर नाबाद 91 रन बनाकर भारत को 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाया। लेकिन माही की कहानी इन ट्रॉफियों से कहीं पहले शुरू हुई थी। खड़गपुर में रेलवे के टिकट कलेक्टर से लेकर 2004 में टीम इंडिया में जगह बनाने तक का उनका सफर संघर्ष, जुनून और आत्मविश्वास की मिसाल है। शुरुआती नाकामियों से लेकर ऐतिहासिक कामयाबियों तक, धोनी ने हर मोड़ पर साबित किया कि सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए हौसला चाहिए।
#msdhoni #mahendrasinghdhoni #dhoni #captaincool #t20worldcup2007 #worldcup2011 #teamindia #indiancricket #cricketlegend #thefront
@msdhoni
आलिया भट्ट, आर्यन खान और वैभव सूर्यवंशी को TIME100 Next India में जगह, पहली बार जारी हुई 100 उभरते चेहरों की लिस्ट
पूरी खबर पढ़ें ⬇️
https://t.co/o0UKMD3OV6
नितिन गडकरी ने खुद को बताया देश के 40% वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में आयोजित 14वें CII बायोएनर्जी समिट में प्रदूषण को लेकर बड़ा बयान दिया��� उन्होंने कहा कि देश में 40 प्रतिशत वायु प्रदूषण के लिए वह खुद जिम्मेदार हैं। गडकरी ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि बेहतर सड़कों के निर्माण से वाहनों की संख्या और आवाजाही बढ़ी है, जिससे प्रदूषण भी बढ़ा है। उन्होंने बताया कि उनके मंत्री बनने के समय देश का ऑटोमोबाइल उद्योग 14 लाख करोड़ रुपये का था, जो अब ��ढ़कर 22 लाख करोड़ रुपये हो गया है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार भी बन चुका है। गडकरी ने प्रदूषण कम करने के लिए इथेनॉल, हाइड्रोजन और बायोडीजल जैसे वैकल्पिक ईंधनों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
#nitinkadkari #airpollution #delhipollution #automobileindustry #ethanol #biofuel #india #thefront
@nitin_gadkari
पटियाला-संगरूर रोड पर बड़ा हादसा, भाखड़ा नहर पर बना पुल ढहा, दो ट्रक फंसे
पंजाब के पटियाला में पटियाला-संगरूर रोड पर भाखड़ा नहर के ऊपर बना पुल आज तड़के अचानक ढह गया। हादसे के वक्त पुल से गुजर रहे दो ट्रक मलबे में फंस गए। हालांकि, राहत की बात ��ह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। आसपास के गांवों के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रकों में फंसे ड्राइवरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुल ढहने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ। फिलहाल पुल गिरने की वजह सामने नहीं आई है। घटना के बाद पुल की मजबूती और निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
#punjab #patiala #sangrur #bhakracanal #bridgecollapse #punjabnews #roadaccident #thefront
आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ED की याचिका खारिज करने से नहीं किया इनकार, लेकिन जमानत आदेश में दखल देने से इनकार
पूरी खबर पढ़ें ⤵️
https://t.co/WrrK86NcYZ
जख्म अभी भरे नहीं... वो रात आज भी याद है!
19 नवंबर 2023, अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम और करोड़ों ��ारतीयों की आंखों में विश्व कप जीतने का सपना। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही टीम इंडिया फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई। रोहित शर्मा की भावुक आंखें, विराट कोहली की मायूसी और स्टेडियम में पसरा सन्नाटा... सब कुछ आज भी याद है। उस दिन ट्रॉफी हाथ से निकल गई, लेकिन खिलाड़ियों की मेहनत और पूरे देश की उम्मीदें इतिहास का हिस्सा बन गईं। तीन साल बीत गए, मगर उस हार की टीस आज भी कायम है।
#19november2023 #worldcup2023 #teamindia #indiancricket #rohitsharma #viratkohli #cricketfans #worldcupfinal #thefront
@BCCI
पंजाब में पराली की आग ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड, दिल्ली-NCR की हवा पर भी बढ़ी चिं��ा
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं इस सीजन में पिछले पूरे साल के आंकड़े को पार कर गई हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) की 18 नवंबर 2026 तक की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में पराली जलाने के 6,718 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 2025 के पूरे सीजन में 5,114 घटनाएं सामने आई थीं। यानी इस बार अब तक 1,604 ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं। इन घटनाओं पर 1 करोड़ 18 लाख 10 हजार रुपये का पर्यावरण मुआवजा लगाया गया है, जिसमें से 42.10 लाख रुपये की वसूली हुई है। वहीं, 2,033 FIR दर्ज की गई हैं। पटियाला 434 घटनाओं के साथ सबसे आगे है। पराली रोकने में कथित नाकामी को लेकर CAQM ने छह जिलों के 12 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
#punjab #stubbleburning #paraliburning #airpollution #delhincr #aqi #caqm #punjabnews #environment #thefront
@CAQM_Official @GovtofPunjabPK
छठ पूजा के बाद सफाई अभियान में उतरीं CM रेखा गुप्ता, जैकी श्रॉफ ने भी संभाली ���मान
दिल्ली के शालीमार बाग में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने मुनक नहर की सफाई अभियान में हिस्सा लिया। छठ पूजा के बाद आयोजित इस विशेष स्वच्छता अभियान के जरिए नहर और उसके आसपास फैली गंदगी को साफ करने की पहल की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री और जैकी श्रॉफ ने खुद सफाई अभियान में भाग लेकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। छठ पूजा के बाद जल स्रोतों की साफ-सफाई और उनके संरक्षण को लेकर यह अभियान चलाया गया।
#rekhagupta #jackieshroff #delhi #munaknahar #cleanlinessdrive #chhathpuja #swachhbharat #shalimarbagh #thefront
ताजमहल, लाल किला और कुतुब मीनार घूमने का सुनहरा मौका, आज नहीं लगेगा कोई टिकट
अगर आप ताजमहल, लाल किला या कुतुब मीनार घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आज 19 नवंबर का दिन आपके लिए बेहद खास है। आज देशभर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण वाले स्मारकों में घूमने के लिए कोई टिकट नहीं खरीदना होगा। यानी आप देश की इन ऐतिहासिक और खूबसूरत इमारतों को बिना किसी प्रवेश शुल्क के देख सकेंगे। इस खास छूट के तहत आगरा का ताजमहल, दिल्ली का लाल किला और कुतुब मीनार जैसे मशहूर स्मारकों में भी मुफ्त प्रवेश मिलेगा। दरअसल, विश्व विरासत सप्ताह (World Heritage Week) की शुरुआत आज 19 नवंबर से हो रही है, जो हर साल 19 से 25 नवंबर तक मनाया जाता है। इसी मौके पर संस्कृति मंत्रालय की ओर से यह विशेष पहल की गई है। PIB Culture ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए लोगों से देश की ऐतिहासिक धरोहरों को देखने और ��नके गौरवशाली इतिहास को जानने की अपील की है। ASI के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल टिकट से यह छूट केवल 19 नवंबर के लिए दी गई है। ऐसे में अगर आप इन ऐतिहासिक जगहों को देखने की योजना बना रहे हैं, तो आज आपके पास बिना टिकट घूमने का अच्छा मौका है। गौरतलब है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देशभर में 3,800 से अधिक स्मारकों और ऐतिहासिक स्थलों की देखरेख करता है। इनमें 143 स्मारक ऐसे हैं, जहां प्रवेश के लिए टिकट लेना पड़ता है। इनमें ताजमहल, लाल किला और कुतुब मीनार जैसे देश-विदेश में मशहूर पर्यटन स्थल भी शामिल हैं। आज इन सभी टिकट वाले ASI स्मारकों में प्रवेश पूरी तरह मुफ्त रहेगा।
#tajmahal #redfort #qutubminar #asi #worldheritageweek #indianheritage #tourism #agra #delhi #thefront
बिहार के अररिया में दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी ���्कॉर्पियो, 6 लोगों की मौत
बिहार के अररिया जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बीड़ी पुल के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे, जो सिकटी के भपटियाही गांव में तिलक समारोह से लौट रहे थे। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने JCB की मदद से गाड़��� को बाहर निकलवाया। हादसे के बाद सुप��ल के थुमहा गांव में मातम पसरा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
#bihar #araria #roadaccident #biharnews #scorpioaccident #breakingnews #thefront
दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हालात चिंत��जनक बने हुए हैं। कई शहरों में AQI 300 के पार पहुंच गया है। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। जहरीली हवा के बीच लोगों को सांस लेने में परेशानी और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों का सामना करना पड़ रहा है। आखिर कब मिलेगी दिल्ली-NCR को साफ हवा?
#DelhiPollution #AQI #DelhiNCR #AirPollution #Ghaziabad #Noida #Gurugram #TheFront
बिहार के अररिया में दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी स्कॉर्पियो, 6 लोगों की मौत
बिहार के अररिया जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बीड़ी पुल के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे, जो सिकटी के भपटियाही गांव में तिलक समारोह से लौट रहे थे। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने JCB की मदद से गाड़ी को बाहर निकलवाया। हादसे के बाद सुपौल के थुमहा गांव में मातम पसरा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
#bihar #araria #roadaccident #biharnews #scorpioaccident #breakingnews #thefront
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में टीम इंडिया पर ICC की कार्रवाई
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में भारतीय टीम पर ICC ने 35 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया है। दरअसल, टीम इंडिया निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई थी। समय की छूट को जोड़ने के बाद भी भारतीय टीम सात ओवर पीछे रह गई। ICC के नियमों के मुताबिक, हर ओवर की देरी पर खिलाड़ियों की मैच फीस का 5 फीसदी जुर्माना लगाया जाता है। कार्यवाहक कप्तान श्रेयस अय्यर ने गलती स्वीकार कर सजा मान ली, इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। यह मुकाबला 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला गया था।
@BCCI@ICC
#teamindia #icc #indiancricket #newzealand #shreyasiyer #cricketnews #odi #thefront
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों के साथ खरीदारों की भी नजरें बाजार पर
बुधवार को MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। सोना करीब 3,200 रुपये टूटकर 1,31,027 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी करीब 5,900 रुपये गिरकर 1,63,818 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। इस साल जनवरी में सोना करीब 1.93 लाख रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर था, जबकि चांदी 4.20 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंची थी। मौजूदा स्तरों से तुलना करें तो सोना करीब 62 हजार रुपये और चांदी करीब 2.57 लाख रुपये नीचे आ चुकी है। मजबूत अमेरिकी डॉलर और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी ��ीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।
#goldprice #silverprice #goldrate #silverrate #mcx #goldcrash #silvercrash #bullionmarket #businessnews #thefront
आजम खान को मिली राहत, डासना जेल से बाहर आए सपा नेता
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के बाद बुधवार को गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा कर दिया गया। जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की गिरफ्तारी के बाद वह जेल में बंद थे। गाजियाबाद कोर्ट में जमानत की सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रिहाई का परवाना जेल भेजा गया। हालांकि, उनकी रिहाई के खिलाफ ED सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी है, जहां 19 नवंबर को म���मले पर सुनवाई होनी है।
#azamkhan #samajwadiparty #akhileshyadav #dasnajail #ghaziabad #ed #allahabadhighcourt #thefront
@samajwadiparty
मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी नौकरी में अब दो बच्चों की प���बंदी नहीं
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने सरकारी नौकरियों में लागू 25 साल पुराना दो बच्चों का नियम खत्म करने का फैसला किया है। बुधवार को मंदसौर के गांधी सागर में हुई कैबिनेट बैठक में मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम, 1961 और सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अब दो से अधिक बच्चे होने के आधार पर किसी उम्मीदवार को सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य नहीं ठहराया जाएगा। वहीं, तीसरी संतान होने पर मौजूदा कर्मचारियों के खिलाफ भी विभागीय ��ार्रवाई नहीं होगी। सरकार के इस फैसले से अकेले स्कूल शिक्षा विभाग के 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, जिन कर्मचारियों की सेवा पहले ही समाप्त की जा चुकी है या जिनके मामलों में अंतिम आदेश हो चुका है, उन्हें स्वतः बहाली नहीं मिलेगी। अन्य भर्ती और पात्रता नियम पहले की तरह लागू रहेंगे।
#mohanyadav #governmentjobs #twchildrule #mpcabinet #sarkarinaukri #teachers #employmentnews #thefront
@DrMohanYadav51 @BJP4MP
सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर बंद
बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत धीमी रहने के बाद सेंसेक्स एक समय 600 अंकों से ज्यादा फिसल गया। दिन के अंत में सेंसेक्स 500.38 अंक गिरकर 82,031.81 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 159.45 अंक टूटकर 25,227.95 पर आ गया। इस गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में करीब 6 लाख करोड़ रुपये की कमी आई। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली और मेटल, ऑटो तथा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में बिकवाली रही।
#sharemarket #sensex #nifty #stockmarket #marketcrash #investors #businessnews #dalalstreet #thefront
धोनी के IPL सफर को दोस्तों ने खास अंदाज में कहा अलविदा
45 साल की उम्र में IPL से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने दोस्तों के साथ केक काटकर इस ��ए सफर का जश्न मनाया। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। केक पर लिखा था- “थैंक्यू माही भैया, हमें इतनी सारी खुशियां देने के लिए।” धोनी अब खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर नजर नहीं आएंगे, लेकिन CSK से उनका रिश्ता जारी रहेगा। IPL 2027 से वह टीम के मेंटर की जिम्मेदारी संभालेंगे। फैंस के लिए यह एक भावुक पल है, क्योंकि अब मैदान पर माही की बल्लेबाजी और कप्तानी देखने को नहीं मिलेगी।
#msdhoni #thala #mahibhaiya #csk #chennaisuperkings #ipl2027 #dhoniretirement #cricketnews #thefront
@msdhoni