मजबूत संगठन, मजबूत कांग्रेस 🇮🇳
संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत चल रहे जिला-स्तरीय संगठनात्मक दौरे के तहत आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @raonarenderinc जी के साथ नूंह ज़िले के संगठनात्मक समीक्षा दौरे का सफलतापूर्वक समापन किया।
सबसे पहले नूंह जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत संवाद किया। इसके पश्चात पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका एवं नूंह विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग व्यापक बैठकें आयोजित कीं।
बैठकों में जिला, ब्लॉक एवं बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनसंपर्क एवं जनसंपर्क अभियान को व्यापक बनाने, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रगति की समीक्षा करने तथा आने वाली राजनीतिक एवं संगठनात्मक चुनौतियों के लिए संगठन को तैयार करने पर ���िस्तार से चर्चा हुई।
सभी कांग्रेस साथियों का आह्वान किया कि वे जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहें, किसानों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों तथा समाज के प्रत्येक वंचित वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाएँ, स्थानीय जनसमस्याओं पर संघर्ष को तेज़ करें तथा कांग्रेस की विचारधारा और नेतृत्व का संदेश घर-घर तक पहुँचाते हुए एक एकजुट, अनुशासित, सामाजिक न्याय पर आधारित एवं जमीनी स्तर पर सशक्त संगठन का निर्माण करें, जो भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रभावी ढंग से मुकाबला कर सके।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री शाहिदा खान, विधायक श्री आफताब अहमद एवं श्री मम्मन खान, सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
समर्पित कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन की नींव हैं, और मजबूत संगठन ही मजबूत कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।
@kharge @RahulGandhi
@priyankagandhi
@kcvenugopalmp
#SangathanSrijanAbhiyan #HaryanaCongress #Congress #Nuh
------------------------------------
Strong Organisation, Strong Congress 🇮🇳
As part of the Sangathan Srijan Abhiyan district-wise organisational tour, today, along with Haryana Pradesh Congress Committee President Shri @raonarenderinc Ji, we successfully concluded the organisational review of Nuh District.
We began by interacting with the office-bearers of the Nuh District Congress Committee, followed by separate, extensive meetings with Congress leaders, office-bearers and dedicated workers from the Punhana, Ferozepur Jhirka and Nuh Assembly constituencies.
Our deliberations focused on strengthening the Congress organisation from the District, Block and Booth levels, expanding mass outreach, reviewing the progress of the Special Intensive Revision (SIR), and preparing the organisation to effectively meet the political and organisational challenges ahead.
We called upon every Congress worker to remain firmly connected with the people, lead the struggle on issues affecting farmers, youth, women, labourers and every marginalised section, and build a united, disciplined, socially inclusive and grassroots-driven organisation capable of taking on the BJP Government's anti-people policies and taking the Congress message to every household.
District Congress Committee President Shri Shahida Khan, MLAs Shri Aftab Ahmed and Shri Mamman Khan, along with several senior Congress leaders, were present during the interactions.
A strong organisation is built by committed workers, and committed workers are the Congress Party's greatest strength.
@kharge @RahulGandhi
@priyankagandhi
@kcvenugopalmp
#SangathanSrijanAbhiyan #HaryanaCongress #Congress #Nuh