झांसी के मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम खुन्नुआ में डुडेरी नदी का जलस्तर बढ़ने से रपटा पानी में डूब गया है। रपटा के ऊपर से नदी का पानी बह रहा है, बावजूद इसके करीब 80 बच्चे रोज इसी रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर हैं।
सवाल है—क्या किसी बड़े हादसे के बाद प्रशासन जागेगा?
#ललितपुर के महरौनी में जामनी नदी पुल के पास बारात की कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे में दूल्हा समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
#lalitpur#upnews#news#accident
#jhansi झांसी में बिना मान्यता और विवादित जमीन पर चल रहा दिल्ली पब्लिक स्कूल होगा बंद ।बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल ��्रबंधन पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। सात दिन में हजार से ज़्यादा बच्चों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा ।#झाँसी #delhipublicschool #BSA
झांसी में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से दहल उठा उन्नाव गेट इलाका…
थाना कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के विवाद के दौरान हुई फायरिंग में 58 वर्षीय कुसुम देवी की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उनका बेटा राहुल घायल हो गया।#Breaking#Jhansi#JhansiPolice
ट्रैफिक नियम तोड़े तो 10 हजार का चालान,ब्लैक फिल्म हटवाई
टी आई देवेंद्र शर्मा ने परशुराम चौक पर की कारवाही चेकिंग के दौरान ब्लैक फिल्म लगी कार का 10000 रुपये का चाला�� किया और मौके पर फिल्म उतरवाई,वाहन चालक को दोबारा नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी
#झाँसी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ई-ब्लॉक स्थित आवास में इकोनॉमिक्स प्रोफेसर डॉ. राधिका सिंह के पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मचा हुआ है।
#jhansi#jhansinews
#झाँसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा में 10 फरवरी से लापता युवक क�� शव 9 दिन बाद उसके ही घर से बरामद हुआ। छोटे भाई ने गाली देने के विवाद में कुल्हाड़ी से ह'त्या कर शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया और सड़न तेज करने के लिए ऊपर से एक क्विंटल नमक डाल दिया।
#jhansinews #jhansi
#झाँसी कोतवाली पुलिस ने सर्राफा बाजार में खरीदारी कर रहे लोगों के रुपये और आभूषण चोरी करने वाली 32 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 हजार रुपये नगद और जेवर���त बरामद किए।
#jhansinews #jhansipolice #jhansi
#झाँसी के भगवंतपुरा टोरिया मोहल्ला में बर्थडे के दिन 12 साल के बच्चे का शव कुएं में मिला। बच्चा 7 द���नों से लापता था। बच्चों ने खेलते वक्त शव देखा। पुलिस ने बाहर निकाला तो माता-पिता बेहोश हो गए।परिवार ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।#jhansi
#झाँसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में होटल मैनेजर को दबंगों ने बेरहमी से पीटा। पूरी घटना CCTV में कैद हुई, जिसके बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
#jhansinews#JhansiPolice#jhansi#fight#news
बच्चों को शुद्ध दूध की जगह मिल रहा पानी? महोबा के एक स्कूल का ये वीडियो आपको हैरान कर देगा !
#mahoba #dmmahoba#bsamahoba @DMmahoba@myogiadityanath @Bsamahoba