वाराणसी में MLC चुनाव की सियासी हलचल तेज। स्नातक और शिक्षक सीट पर मुकाबला दिलचस्प, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को नतीजे। क्या पुराने समीकरण कायम रहेंगे या बदलेगी तस्वीर? आपकी राय क्या है? #TheHindustanPress#Varanasi#MLCElection#UPPolitics
कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की कामना से श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है। 21 शास्त्रियों द्वारा रुद्राभिषेक और 11 शास्त्रियों द्वारा 1 लाख महामृत्युंजय जाप होगा। #TheHindustanPress#Varanasi
नमो घाट पर सुरक्षा बैरिकेडिंग पार करने को लेकर विवाद का वीडियो वायरल है। गार्ड द्वारा रोकने पर बहस और कथित बदसलूकी दिखाई दे रही है। पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। #TheHindustanPress#Varanasi
वाराणसी कचहरी इलाके में सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत VDA की ध्वस्तीकरण कार्रवाई सामने आई। ज़ायका रेस्टोरेंट ढ���ाया गया। VDA के नोटिस के दावे के बीच मालिक ने कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। #TheHindustanPress #Varanasi
PM मोदी के जन्म��िन पर वाराणसी के प्राचीन गंगा घाट पर वेद पाठ, गंगा पूजन, दुग्धाभिषेक, शंखनाद और डमरू वादन हुआ। बटुकों व धर्माचार्यों ने उनकी दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। #varanasi
वाराणसी के शिवाला में सीवर समस्या पर मेयर अशोक ति���ारी ने आरोप लगाया कि काशी को बदनाम करने के लिए नाले में जानबूझकर गंदगी और बालू से भरे बोरे डाले गए। अज्ञात पर FIR दर्ज। #TheHindustanPress #Varanasi
वाराणसी में यूपी चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। काशी में 21 जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को EVM और VVPAT की प्रथम चरण की चेकिंग प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया।
#Varanasi#Kashi#Banaras#UttarPradesh#TheHindustanPress
वाराणसी के बिरदोपुर वार्ड 47 में गंदगी और सीवर-नाली की समस्या पर लोगो��� का गुस्सा सामने आया। पार्षद का घेराव कर पार्षद पति को उसी गंदगी में उतारा गया। जवाबदेही पर सवाल उठे। #Varanasi
नमो घाट, वाराणसी का एक वीडियो वायरल है, जिसमें मंदिर के पास बच्चे को टॉयलेट कराया जा रहा है। गार्ड के रोकने पर ‘मैं लोकल हूं’ कहने का दावा किया जा रहा है। वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है। #Varanasi
वाराणसी में कल स्कूलों को लेकर बड़ा अपडेट भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कक्षा 1 से 5 तक के सभी विद्यालय कल बंद रहेंगे। वहीं कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। #Varanasi