भारत को जोड़ने का रास्ता संविधान, सामाजिक न्याय और बराबरी से जाता है, न कि विभाजन, भेदभाव और श्रेष्ठता की राजनीति से।
जो विचारधारा समाज को जोड़ने के बजाय बांटने का काम करती है, वह देश को मजबूत नहीं, कमजोर करती है।
अमेठी सांसद आदरणीय भाई साहब श्री किशोरी लाल शर्मा जी के सौजन्य से आज माँ कालिका धाम मंदिर परिसर एवं सीढ़ियों पर रेड कार्पेट मैट लगवाया गया।
भीषण गर्मी में दर्शनार्थियों को गर्म फर्श की वजह से पैरों में होने वाली जलन से राहत मिलेगी तथा बर��ात के मौसम में सीढ़ियों पर होने वाली फिसलन से भी बचाव होगा। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है।
साथ में कार्यालय प्रभारी भाई बृजेश तिवारी और कांग्रेसजन की उपस्थिति रही !
@highlight @KLSharmaINC
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस (12 जून) :
बचपन किताबों, खेलों और सपनों के लिए होता है, मजदूरी के लिए नहीं।
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन का अधिकार मिले। बाल श्रम न केवल बच्चों के बचपन को छीनता है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं को भी सीमित कर देता है।
आइए, हम सभी मिलकर बाल श्रम के खिलाफ आवाज़ उठाएं और यह सुनिश्चित करें कि हर बच्चा स्कूल जाए, अपने सपनों को साकार करे और एक बेहतर भारत के निर्माण में भागीदार बने।
"बच्चों के हाथों में औजार नहीं, शिक्षा और संस्कार ��ोने चाहिए।"
#विश्व_बाल_श्रम_निषेध_दिवस #StopChildLabour #Vidhansabha_tiloi #pradeepsinghal #Amethi
"परहित सरिस धर्म नहिं भाई, पर पीड़ा सम नहिं अधमाई।"
धर्म केवल पूजा-पाठ का नाम नहीं, बल्कि सत्य, करुणा, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा है।
#अमेठी#हनुमानजी#तिलोई
अमेठी/तिलोई: कल देर रात शिवरतनगंज रोड सेमरौता के रामपुर पवांरा में बाबा जिन्नात शाह मजार पर आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में शामिल हुआ।
साथ में जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता परमानंद मिश्रा जी व जगदीशपुर प्रभारी भाई अजहरूल हक जी रहे।
लोकतंत्र की आत्मा निष्पक्षता, पारदर्शिता और सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर देने में निहित है। यदि विपक्षी उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त किए जाते हैं और उनकी आपत्तियों को सुनने तक से इंकार किया जाता ह��, तो यह लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा की कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन जी ��ा नामांकन रद्द किया जाना और उसके विरोध में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को चुनाव आयोग के बाहर धरना देने के लिए मजबूर होना बेहद चिंताजनक है।
#ElectionCommision
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
आदिवासी अस्मिता और अधिकारों के महानायक बिरसा मुंडा जी ने जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
��नका संघर्ष, साहस और विचारधारा हमें न्याय, समानता और वंचित समुदायों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा हमेशा देते रहेंगे।
आज ज्येष्ठ मास के छठवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर बाबूजी द्वारा जायस बहावगंज स्थित आवास पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष के तीसरे विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया।
इस पुण्य अवसर पर श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों एवं भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण कर प्रभु श्री हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। संकटमोचन हनुमान जी से समस्त क्षेत्रवासि��ों के सुख,समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
#Amethi #Congress #RahulGandhi
आज दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में INDIA गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की चेयरपर्सन आदरणीया श्रीमती सोनिया गांधी जी, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांध��� जी सहित INDIA गठबंधन के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
📍 कॉन्स्टीट्यूशन क्लब, नई दिल्ली
#INDIAAlliance #Congress #RahulGandhi #ConstitutionClub
#अमेठी : बीस हज़ार से अधिक जनसंख्या वाले सिंहपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत फूला क्षेत्र के लोगों को वर्षों से बैंकिंग सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 6-7 किलोमीटर के दायरे में किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक शा���ा के न होने के कारण क्षेत्रवासियों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर-दराज़ जाना पड़ता है जिससे कई बार छिनैती एवं अन्य अप्रिय घटनाओं का भी सामना करना पड़ता है।
मैंने क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को माननीय सांसद अमेठी भाई साहब श्री किशोरी लाल शर्मा जी के समक्ष उठाया था। जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सांसद महोदय ने इस विषय को गंभीरता से संज्ञान में लिया और भारत सरकार के माननीय वित्त राज्य मंत्री जी को पत्र लिखकर न्याय पंचायत फूला क्षेत्र में एक राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा खोले जाने का अ��ुरोध किया है।
क्षेत्र की जनता को विश्वास है कि इस पहल से सैकड़ों ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाएँ उनके निकट उपलब्ध होंगी।
माननीय सांसद भाई साहब श्री किशोरी लाल शर्मा जी का इस जनहितकारी पहल के लिए हृदय से आभार।
आज सिंहपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा फूला पूरे अली निवासी श्री मो. नफीस के घर पहुंचकर उनके पुत्र मो. हसनैन (उम्र 23 वर्ष) के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
मो. हसनैन रोज़ी-रोटी कमाने के लिए गुजरात में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे, जो 20 मई 2026 से सूरत के पालोद पुलिस स्टेशन क्षेत्र ��े लापता हैं। परिवारजन अत्यंत चिंतित एवं व्यथित हैं।
इस परिस्थिति में परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि मो. हसनैन सकुशल अपने परिवार के बीच शीघ्र लौटें ।
#MissingPerson #VidhansabhaTiloi #Amethi
#अमेठी: ब्लॉक तिलोई के गाँव अहूरी में कांग्रेस के पूर्व ग्राम सभा अध्��क्ष स्वर्गीय रामप्रसाद सिंह जी का 28 मई को हुए निधन हो गया था तथा ग्राम पूरे लाल मिश्र में पूर्व न्याय पंचायत अध्यक्ष दूधनाथ मिश्रा के चाचा जी का 4 जून को निधन हो गया था आज उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की एवं अपनी ग��री संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें 🙏
साथ में ब्लॉक अध्यक्ष काशी प्रसाद पासी जी एवं ग्राम सभा अध्यक्ष दीपक चौरसिया जी भी उपस्थित रहे।
Get a glimpse of the beautiful world of coral reefs in the Andaman & Nicobar Islands.
Protecting biodiversity is not a choice; it is a responsibility for all.
Watch Full Exclusive:
https://t.co/2mtGoEB5Lu
#GreenOverGreed
आज बाबू जी एवं परिवार के साथ पावन अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला जी, श्री हनुमान जी महाराज एवं श्री क्षीरेश्वर नाथ महादेव के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली, विकास एवं समस्त जनमानस के मंगलमय जीवन की कामना की।
#सुप्रभात
मैं अंडमान और निकोबार के विनाश के खिलाफ़ ���ेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी के #GreenOverGreed अभियान के साथ हूँ।
ग्रेट निकोबार केवल एक द्वीप नहीं, बल्कि भारत की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर, जैव विविधता का खजाना और आने वाली पीढ़ियों की साझा विरासत है। विकास आवश्यक है, लेकिन ऐसा विकास जो प्रकृति, पर्यावरण और स्थानीय समुदायों के अधिकारों की कीमत पर हो, वह स्वीकार्य नहीं हो सकता।
हम सभी का दायित्व है कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के बीच संतुलन बन��ए रखें। आइए, प्रकृति की रक्षा और देश की हरित धरोहर को सुरक्षित रखने के इस अभियान में अपनी आवाज़ बुलंद करें।
#SaveGreatNicobar #EnvironmentProtection #AndamanNicobar #RahulGandhi
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के माननीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी सहित सभी राज्यसभा चुनाव -2026 के लिए घोषित कांग्रेस उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
#Amethi#pradeepsinghal#RajyaSabha2026#Congress
#अयोध्या_धाम : पावन सरयू नदी में श्रद्धापूर्वक स्नान करने के पश्चात पवित्र हनुमानगढ़ी में बजरंगबली ���े श्रीचरणों में माथा टेककर दर्शन-पूजन किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं सभी जनमानस के मंगल की प्रार्थना की।
#अमेठी #कांग्रेस_परिवार_अमेठी