पत्नी के जिम ट्रेनर पर पति को चाकू से गोदने का आरोप! वसुंधरा में सुबह 5 बजे वारदात, पत्नी से कथित संबंधों को लेकर विवाद की चर्चा..अब दोनों अरेस्ट है।
UP क़े गाजियाबाद में इंदिरापुरम क्षेत्र के वसुंधरा इलाके में एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शशांक सिंह पर सुबह करीब 5 बजे हमला किया गया। हमला उस समय हुआ जब प्रिया जिम जा चुकी थी।आरोप जिम ट्रेनर प्रताप सिंह पर है।
बताया जा रहा है कि शशांक की पत्नी प्रिया जिम जाती थी और जिम ट्रेनर प्रताप सिंह से उसके कथित संबंधों को लेकर विवाद था। इसी विवाद को हमले की वजह बताया जा रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। अब दोनों अरेस्ट है।
‘ओवैसी बीजेपी का आदमी है!’ प्रयागराज में राकेश टिकैत के बयान से सियासी हलचल
UP क़े प्रयागराज में भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसान क्रांति महापंचायत के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। टिकैत ने आरोप लगाया कि ओवैसी भाजपा को फायदा पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा चुनाव में हार की स्थिति में होती है, वहां ओवैसी बयान देने लगते हैं।
बता दे की #AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी वेस्ट UP क़े कैराना व मुस्लिम बाहुल्य रामपुर में रैली करके चुनाव में प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर चुके है। @RakeshTikaitBKU
का बयान इन रैलियों क़े बाद आया है।
@aimim_national
#RakeshTikait #Owaisi #Prayagraj #ViralNews #TrueStory
वाल्मीकि जयंती क़े कार्यक्रम में योगी सरकार क़े मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और सपा नेता राकेश शर्मा क़े बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
मुजफ्फरनगर में वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल और मुजफ्फरनगर शहर सीट से सपा के प्रत्याशी रहे राकेश शर्मा के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिले की सियासत में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं के बीच किस बात को लेकर बहस हुई, इसे लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
#ValmikiJayanti
UP क़े मुरादाबाद में पाकबड़ा क्षेत्र के समाथल गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। युवक का शव देर रात करीब पौने दो बजे पड़ोस में रहने वाले रहीश के घर से बरामद हुआ। शव मिलने के समय रहीश के परिवार के सभी सदस्य घर से गायब थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
UP की राजधानी लखनऊ में ट्रिपल मर्डर की वारदात हुई है। यहाँ नौबस्ता इलाके में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी आरोपी ऋषभ शुक्ला
ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने से 65 वर्षीय शिवाजी तिवारी और उनके 55 वर्षीय भाई शिवेंद्र तिवारी की मौके पर मौत हो गई।जबकि शिवाजी के बेटे सुयश तिवारी की अस्पताल में मौत हुई।आरोपी ऋषभ शुक्ला अरेस्ट है। #Lucknow
अय्याशी में बाधक बने सगे पिता की हत्या कर लाश को बक्से में पैक कर भागी बेटी.. प्रेमी सहित अरेस्ट
अभी तक अय्याशी में बाधक पति ही महिलाओं क़े निशाने पर थे। मगर अब UP क़े इटावा से आई हत्या की न्यूज़ ने साफ कर दिया की 'अय्याशी' क़े लिए कोई भी रिश्ता बड़ा नहीं है।
सुरक्षा गार्ड श्याम सुंदर की हत्या हुई। उसकी बेटी पूजा ने प्रेमी संग मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। हत्या क़े बाद दोनों शव को बक्से में बंद कर फरार हो गए थे। अब 4 दिन बाद लाश मिली है। दावा है की श्याम सुंदर बेटी क़े इस रिश्ते क़े खिलाफ थे। उनका विरोध ही हत्या की वजह बन गया।
#Murder
शराब पार्टी में खूनी खेल, बड़े भाई ने छोटे भाई की ले ली जान! पीट-पीटकर हत्या का आरोप, दोनों भाई बताए जा रहे रिटायर्ड फौजी
गुलावठी पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल खाट का पाया बरामद
UP क़े बुलंदशहर में शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हत्या तक जा पहुंचा। गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के करीमपुर बनबोई गांव में बड़े भाई हरेंद्र सिरोही पर अपने छोटे भाई रविंद्र सिरोही की चारपाई के पाए से पीटकर हत्या करने का आरोप है।
बताया गया कि दोनों भाई रिटायर्ड फौजी थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हरेंद्र सिरोही को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए पाए को भी बरामद करने की बात कही है।
कैराना में ओवैसी का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- ‘कितनी जवानी कुर्बान करेंगे आप?’
सपा और अखिलेश परिवार पर साधा निशाना, मुस्लिमों से पूछा- सांसद-विधायक की सीटें परिवार को ही गिफ्ट करते रहोगे?
समाजवादी पार्टी के प्रभाव वाले UP क़े कैराना में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने SP चीफ अखिलेश यादव और उनके परिवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुस्लिमों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जिन सीटों से पहले मुस्लिम सांसद चुने जाते थे, वहां अब अखिलेश यादव के परिवार के सदस्य चुनाव जीत रहे हैं।
ओवैसी ने अपने भाषण में कहा कि रामपुर और फिरोजाबाद जैसी सीटों पर मुस्लिम प्रतिनिधित्व को लेकर सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या मुस्लिमों का काम सिर्फ अखिलेश यादव के परिवार के सदस्यों को सांसद-विधायक बनाना रह गया है?
‘हर चुनाव में कहते हैं, भैया पर जवानी कुर्बान करो’
ओवैसी ने अपने संबोधन में कहा, “हर बार चुनाव में कहते हैं कि भैया पर जवानी कुर्बान करो। कितनी जवानी कुर्बान करेंगे आप?”
उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं से राजनीतिक प्रतिनिधित्व और नेतृत्व में हिस्सेदारी को लेकर सवाल उठाए।
उनके भाषण का मुख्य संदेश यह था कि मुस्लिम समुदाय को अपनी राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व के विकल्पों पर विचार करना चाहिए।
ओवैसी की इस टिप्पणी से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सपा और AIMIM के बीच मुस्लिम वोटों के प्रतिनिधित्व को लेकर बहस फिर चर्चा में आ सकती है।
@asadowaisi@aimim_national
पति की सोशल मीडिया पोस्ट से तनाव में थी अंजलि, प्रेमी के साथ इंदौर पहुंची.. 8वीं मंजिल से गिरकर गई जान
पति और बेटे को छोड़कर प्रेमी के साथ आई थी युवती, मौत के मामले में मेरठ का अजय हिरासत में
MP क़े इंदौर में पति की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद तनाव में रहने की बात सामने आने के बीच उत्तराखंड क़े चमोली की मूल निवासी अंजलि थापा की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह करीब एक सप्ताह पहले अपने पति और बेटे को छोड़कर प्रेमी अजय मुंडे के साथ इंदौर आई थी। दोनों ने पलाश परिसर में किराये पर कमरा लिया था।
अंजलि नोएडा में पति व बच्चे के साथ रहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मेरठ जिले के समयपुर निवासी अजय मुंडे से हुई। बाद में दोनों साथ रहने लगे और फिर इंदौर पहुंच गए।
बालकनी से गिरने का दावा..
अजय के मुताबिक, शनिवार को दोनों शराब पी रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे अंजलि फ्लैट के पीछे की बालकनी में गई और वहां से नीचे गिर गई। उसे पहले महू के मैक्सवेल अस्पताल ले जाया गया, जहां से एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मेरठ निवासी प्रेमी हिरासत में...
मामले में पुलिस ने अजय (22) को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। फिलहाल यह स्पष्ट होना बाकी है कि अंजलि किन परिस्थितियों में बालकनी से गिरी। सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी चर्चाओ का बाजार गर्म है।
UP क़े मेरठ में मुठभेड़ के बाद 50 हजार का इनामी बदमाश मुरसलीन गिरफ्तार किया गया है।मेरठ में फैक्ट्रियों के सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामलों में वांछित मुरसलीन को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, 3 कारतूस और बाइक बरामद हुई। पूर्व मंत्री की मीट फैक्ट्री में हुई डकैती की वारदात में भी आरोपी शामिल रहा है।
अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार
UP की हापुड़ पुलिस ने पशु चोरी करने वाले गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 7 पशु, तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल छोटा हाथी और पिकअप गाड़ी भी बरामद कर सीज की गई। आरोपी हापुड़ और गाजियाबाद के रहने वाले हैं।
पकडे गए आरोपी..
1. अरमान 2.मनीष 3.दीपक 4.सागर 5.मोहसिन 6.रईस 7. यामीन।
अपनी ही मौत का रचा ऐसा ड्रामा, 10 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा
हत्या के आरोपी राजू का हैरान करने वाला मामला, बकरे को चिता पर लिटाकर कराया अंतिम संस्कार..मृत्यु प्रमाणपत्र के सहारे बंद करा दिया मुकदमा
UP के मऊ में हत्या के एक मामले की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। वर्ष 2016 में योगेश की हत्या हुई तो आरोप राजू पर लगा। पुलिस से बचने के लिए राजू ने कथित तौर पर अपनी ही मौत का ऐसा नाटक रचा कि सिस्टम भी धोखा खा गया।
अर्थी सजी, शव यात्रा निकली और हो गया अंतिम संस्कार
आरोप है कि राजू ने अपनी मौत साबित करने के लिए बाकायदा अर्थी सजवाई और शव यात्रा निकलवाई। श्मशान घाट पर चिता पर शव की जगह बकरे को लिटाकर अंतिम संस्कार करा दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया की तस्वीरें भी खिंचवाई गईं, ताकि किसी को शक न हो।
तस्वीरों से बनवाया मृत्यु प्रमाणपत्र
अंतिम संस्कार की तस्वीरों के आधार पर मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाया गया। इसके बाद यह प्रमाणपत्र थाने में जमा कर दिया गया। कथित तौर पर राजू की मौत का रिकॉर्ड सामने आने के बाद हत्या का मुकदमा भी बंद हो गया।
UP क़े सहारनपुर में उत्तराखंड पुलिस ने दबिश देकर एक्ट्रेस उर्मिला सनावर को अरेस्ट किया। उर्मिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी ने रंगदारी व अन्य आरोप में FIR कराई थी। गिरफ्तारी उस समय हुई जब उर्मिला अंकिता भंडारी केस में VIP क़े नाम का खुलासा करने को CBI कोर्ट में नार्को टेस्ट की लिखित सहमति देने वाली थी।
बता दे की एक्ट्रेस उर्मिला सनावर पूर्व विधायक सुरेश राठौर की दूसरी पत्नि होने का दावा करती है।
उत्तराखंड: नार्को टेस्ट पर सहमति देने कोर्ट पहुंचीं उर्मिला सनावर, पूर्व विधायक सुरेश राठौर को लेकर हंगामा!
अंकिता भंडारी प्रकरण में नए खुलासों को लेकर चर्चा में आईं अभिनेत्री उर्मिला सनावर आज देहरादून कचहरी पहुंचीं। बताया जा रहा है कि वह अदालत में नार्को टेस्ट के लिए अपनी सहमति देंगी। इससे पहले वह मौखिक रूप से सहमति देने की बात कह चुकी हैं।
मीडिया क़े सामने बोलीं अभिनेत्री— ‘यहीं चप्पल से मारूंगी’
कचहरी पहुंचने पर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने उर्मिला सनावर को पत्नी मानने से इनकार कर दिया। इस पर अभिनेत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कथित तौर पर कहा, “राठौर को यहीं चप्पल से मारूंगी।”
अंकिता भंडारी प्रकरण में सामने आए दावों और नार्को टेस्ट को लेकर अब सबकी निगाहें अदालत की कार्यवाही पर टिकी हैं।
UP क़े मथुरा में ऑनर किलिंग की वारदात हुई।करीब डेढ़ माह पहले गोविंद नगर के नई बस्ती निवासी नाजिया अपने प्रेमी रविंद्र के साथ घर से चली गई थी। दोनों ने शादी कर ली और दिल्ली में रहने लगे।।करीब 15 दिन बाद युवती के घरवाले उसे समझाकर वापस ले आए। उन्होंने आश्वासन दिया था कि दोनों की शादी धूमधाम से कराई जाएगी। आरोप है कि युवती के घर लौटने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
रविंद्र ने राजस्थान में पत्नी के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई और उसकी हत्या की आशंका जताई। मामले की जांच के दौरान गोविंद नगर पुलिस ने नाजिया के भाई अकरम निवासी नई बस्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। #Mathura
UP क़े झाँसी में आपसी विवाद में पुलिस कार्यवाही की मांग को लेकर SSP दफ़्तर पर न्यूड होकर किन्नरों ने हंगामा किया। कुछ वीडियो वायरल हो रही है जिसमे कुछ ट्रांसजेंडर सडक पर राहगीरों से अभद्रता कर रहे है। पुलिस ने 5 आरोपी अरेस्ट किए है।
UP क़े कानपुर में लिव इन में रह रही 32 वर्ष की काजल की गला दबाकर हत्या कर दी गई।क़ातिल कमरे का बाहर से ताला लगा गया। अब 2 दिन बाद कमरा खोला गया तो महिला की लाश मिली। वह पप्पू पासवान संग यहाँ रहती थी। साथ ही वह आतिफ़ नाम क़े युवक संग भी रिलेशन में बताई गई है। 4 वर्ष पहले काजल ने आतिफ़ पर FIR भी कराई थी। अब पप्पू पासवान अरेस्ट हुआ है। आतिफ़ कुरैशी वांटेड है। उसने बताया की उस रात जब वह आया तो आतिफ़ घर में था। विवाद हुआ.. दोनों ने मिलकर काजल की हत्या कर दी।
UP क़े बागपत में 2 दिन से लापता विवाहिता की लाश गन्ने क़े खेत में मिली। वह पति से विवाद क़े चलते 2 वर्ष से मायके में रह रही थी। अब परिजनों का आरोप है कि कोर्ट में तारीख से पहले पति ने उसे मिलने के बहाने गन्ने क़े खेत में बुलाया था। रुबीना की शादी सेना में तैनात मुज़फ्फरनगर निवासी अलीशान से हुई थी और दोनों के बीच दहेज उत्पीड़न का मामला अदालत में चल रहा था।मृतका के भाई की तहरीर पर पति अलीशान समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
झारखंड के जामताड़ा में विद्यासागर-मदनकट्टा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर युवक कपल की टुकड़ो में बंटी लाशें मिली। 18 वर्ष क़े रॉकी मंडल व 17 वर्ष की नाबालिग शाज़िया खातून ने पहले मंदिर में विवाह किया.. फिर इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया.. एक साथ ही दफ़न करने की बात लिखी.. कुछ देर बाद दोनों की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। सुसाइड की आशंका है। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जाँच कर रही है। माना जा रहा है की धर्म अलग अलग होने क़े कारण दोनों की लव स्टोरी परवान नहीं चढ़ पाई और दोनों ने यह कदम उठा लिया।
#LoveStory
#TheEnd
#jamtada
UP क़े जिला मुज़फ्फरनगर क़े तितावी इलाके में गश्त कर रही पुलिस टीम पर बदमाशो ने हमला किया। हैड कांस्टेबल अजित कुमार को गोली लगी है। पुलिस की 8 टीमें जंगल में कांबिंग कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
UP क़े फतेहपुर में अय्याशी क़े फेर में 30 वर्ष क़े कय्यूम की हत्या कर दी गई। वह अपनी प्रेमिका पड़ोसन प्रीति क़े घर गया। जहाँ उस रात प्रीति का पति कमलेश भी घर में ही मिला। आरोप है की कय्यूम ने हर दिन की तरह सेक्स की डिमांड की। प्रीति क़े इंकार क़े बाद उसने जबरन सेक्स का प्रयास किया। बात बिगड़ी। कमलेश भी जाग गया। कय्यूम की पीट कर व चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी गई। अब कमलेश व प्रीति जेल गए।
#BoyFriendMurder