Farmer's blood,
Fearless,Bold, Unapologetically outspoken...
Respect is reserved for those who speak about uniting Hinduism and the nation.......
राम-राम
॥ समर्पित अस्तित्व ॥
पहल करते पुरुष,
प्रेम की दुहाई देने लगे।
‘मेरी पूरी दुनिया हो तुम’,
कहने वाले पुरुष,
अब अधिकार भी जताने लगे।
प्रेम में समर्पित स्त्री,
अपना संपूर्ण स्त्रीत्व पुरुष पर लुटाने ��गी।
कभी प्रेमिका, कभी सहेली बनकर,
श्रृंगार करती हुई स्त्री,
अब पिया को रिझाने लगी।
माँ-बहन-सा ख़याल रखने वाली स्त्री,
अब पुरुष को ही अपना जीवन बनाने लगी।
दंभ से परिपूर्ण पुरुष,
ख़ुद को ही परमेश्वर समझने लगा।
क्योंकि स्त्री ने ही उसे अपना सर्वस्व बनाया,
और पुरुष तो बस बतियाता ही रह गया!