📍नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना
🗓️ 18 जून 2026
आज भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (RERA) द्वारा संचालित क्रियाकलापों की समीक्षा की।
इस समीक्षा बैठक में भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (RERA) Real Estate Regulatory Authority , Bihar के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री विवेक सिंह जी, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार जी , रेरा एवं नगर विकास विभाग के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
@UDHDBIHAR@IPRDBihar
बैठक में रेरा के चेयरमैन श्री विवेक कुमार सिंह, विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार, रेरा के जाँच आयुक्त श्री संजय कुमार सिंह, विभाग के संयुक्त सचिव श्री मनोज कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
#BiharRERA#Transparency#BiharGovernment#ReraBihar
विभाग के मा. मंत्री श्री @mishranitish ने बिहार रेरा के कार्यों एवं प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र एवं समयबद्ध निष्पादन के निर्देश देते हुए कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और गृह क्रेताओं के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
🌧️ मॉनसून में 24×7 अलर्ट, जलजमाव से राहत के लिए बुडको तैयार!
@BuidcoBihar के प्रबंध निदेशक श्री अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश पर पटना शहर एवं आसपास के नगरीय क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या के त्वरित समाधान हेतु "24×7 मॉनसून स्पेशल कंट्रोल रूम" का गठन किया गया है।
#Waterlogging
✅ तीन पालियों में विशेषज्ञ टीमों की तैनाती
✅ सभी पंपिंग स्टेशनों की लाइव निगरानी
✅ तकनीकी खराबी की स्थिति में तत्काल कार्रवाई
✅ नागरिकों को जलजमाव से शीघ्र राहत दिलाने की व्यवस्था
🏙️ सुरक्षित, सुचारु और बेहतर शहरी सेवाओं के लिए बुडको पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
#24x7ControlRoom
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में 29 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में सैटेलाइट टाउनशिप एरिया में जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटाने का भी निर्णय लिया गया, जिससे नियोजित शहरी विकास को नई गति मिलेगी।
#BiharCabinet@UDHDBIHAR
🏡 #सफलता_की_कहानी
"अपने घर का सपना किसे नहीं होता? मैंने भी एक पक्के घर का सपना देखा था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उसे पूरा करना असंभव-सा लग रहा था। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के सहयोग से आज मेरा यह सपना साकार हो गया है।
— लाभार्थी : बबीता देवी
#PMAYUrban#HousingForAll
स्वतंत्रता, साहस और पराक्रम की प्रतीक महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका अद्वितीय बलिदान, शौर्य और स्वाभिमान प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए प्रेरित करता है।
#RaniLakshmiBai
📍पटना |
🗓️ 17 जून 2026
यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री आदरणीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा निर्मित एवं ईशा फाउंडेशन द्वारा संचालित बाँसघाट शवदाह गृह (मुक्ति धाम) तथा नवनिर्मित नवीन किशोर सिन्हा पथ (मंदिरी नाला परियोजना) का निरीक्षण किया।
@UDHDBIHAR@ishafoundation
#ViksitBihar #PatnaSmartCity
माननीय नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री @mishranitish एवं भारत सरकार के माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री @ChouhanShivraj द्वारा पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नवनिर्मित नवीन किशोर सिन्हा पथ (मंदिरी नाला परियोजना) एवं बाँसघाट शवदाह गृह का निरीक्षण किया गया।
बांस घाट शवदाहगृह योजना || श्रद्धा, सुविधा और आधुनिकता का संगम!
बांस घाट शवदाहगृह आज आधुनिक सुविधाओं, स्वच्छ वातावरण और बेहतर आधारभूत संरचना का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है।
स्वच्छ बिहार, स्वस्थ बिहार।
#BansGhat#ViksitBihar#CleanBihar#HealthyBihar
🏠 प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 || सबके लिए आवास
योजना के अंतर्गत "स्पेशल फोकस ग्रुप (SFG)" को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि समाज के वंचित एवं मेहनतकश वर्गों को अपने घर का सपना साकार करने का अवसर मिल सके।
#UDHDBIHAR#PMAYUrban2#HousingForAll#SabkeLiyeAwas