साहिब-ए-कमाल, दशम पातशाह श्री गुरु गोविंद सिंह जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
आपका जीवन सत्य, साहस और मानव कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का अमर प्रतीक है।
दिल्ली पुलिस द्वारा आदरणीय श्री राहुल गांधी जी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में भोपाल स्थित निर्वाचन आयोग कार्यालय के समक्ष कांग्रेस पार्टी का धरना।
इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी सहित विधायकगण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा के दमनतंत्र के खिलाफ लोकतंत्र की रक्षा की इस लड़ाई को कांग्रेस पार्टी जननायक राहुल गांधी जी के नेतृत्व में पूरी मजबूती से लड़ेगी।
@narendramodi@AmitShah@ECISVEEP@DelhiPolice@RahulGandhi@INCIndia@INCMP
#US12990
नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर (मढ़ई) में स्कूल, आबादी और मुख्य मार्ग के समीप संचालित अवैध शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में आदिवासी महिलाएं एवं ग्रामीण सुबह से शांतिपूर्ण धरने पर बैठे हैं।
यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी महिलाओं की समस्याएं सुनने मौके पर नहीं पहुंचा।
मैंने उच्च अधिकारियों से चर्चा कर महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से समझने, नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई और उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी, बच्चों, महिलाओं और ग्रामीण परिवारों की सुरक्षा एवं सुविधा से जुड़े इस विषय पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाना बहुत आवश्यक है।
@DrMohanYadav51@AmitShah@JagdishDevdaBJP@dmhoshangabad@INCIndia@INCMP
#US12989
जो सच से डरते हैं, वही खाकी के पीछे छुपते हैं!
चुनाव आयोग में जारी 'वोट चोरी' के खिलाफ संसद से निर्वाचन सदन की ओर मार्च कर रहे हमारे जननायक राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी और विपक्ष के प्रमुख नेताओं को डरी हुई तानाशाही सरकार ने हिरासत में ले लिया है। जब नेताओं को रोका गया, तो वे आकाशवाणी भवन के पास ही धरने पर बैठ गए थे।
जनता के अधिकारों की आवाज से कांप रही सत्ता ने लाठियों और पुलिस का सहारा लेकर उन्हें जबरन हिरासत में ले लिया।
@RahulGandhi@priyankagandhi@INCIndia@INCMP
#US12988
आज बुंदेली बौछार मीडिया संस्थान द्वारा आयोजित बुंदेली समागम कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर बुंदेलखंड की समृद्ध संस्कृति, विरासत और क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
#US12987
भाजपा के मंत्री और मुख्यमंत्री सदन में झूठे जवाब देते हैं, इसलिए विधानसभा की कार्यवाही का लाइव प्रसारण नहीं किया जा रहा है।
जनता को सदन की कार्यवाही देखने और सरकार से सवालों के जवाब जानने का पूरा अधिकार है।
@DrMohanYadav51@BJP4MP@INCIndia@INCMP#US12986
मुख्यमंत्री जी के दिल की बात जुबां पर आ गई!
चुनाव से पहले जो लाड़ली बहना थीं, आज वही मुख्यमंत्री को “परेशानी” लग रहीं है।
लाड़ली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री के इस बयान ने बहनों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ा दी है। क्या चुनावी वादे पूरे करने की जिम्मेदारी अब सरकार पर बोझ बन गई है?
@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51@ChouhanShivraj@INCIndia@INCMP
#US12984
मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी, आज युवाओं ने सिर्फ कुर्सी फेंकी है, कल आपकी कुर्सी भी फेंक देंगे!
रोजगार के वादे अधूरे, MPPSC के रिजल्ट होल्ड, शिक्षक अभ्यर्थी सड़कों पर, OBC युवाओं का आरक्षण अटका और प्रदेश का युवा बेरोजगार इसीलिए युवा भाजपा से नाराज़ है।
@CMMadhyaPradesh@Indersinghsjp@BJP4MP@INCIndia@INCMP
#US12983
क्या भाजपा सरकार में सरकारी खेल संस्थान राजनीतिक रसूखदारों के निजी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए हैं?
सीहोर के शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान में भाजपा विधायक सुदेश राय द्वारा गरबा आयोजन करवाया जा रहा है। इसकी तैयारियों के चलते 193 आवासीय छात्रों के खेल अभ्यास प्रभावित हो रहे हैं।
जहां बच्चों को एथलेटिक्स, फुटबॉल, कुश्ती और अन्य खेलों की तैयारी करनी चाहिए, वहां मल्टीपरपज हॉल और मैदान गरबा प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं।
गरबा एक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम है, लेकिन इसके लिए अलग से वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे छात्रों का खेल अभ्यास प्रभावित न हो।
भाजपा सरकार बताए, क्या आपका राजनीतिक आयोजन खिलाड़ियों के भविष्य से बड़ा है?
मुख्यमंत्री मोहन यादव जी, सरकारी खेल परिसर को तत्काल विद्यार्थियों के लिए मुक्त कराइए और जिम्मेदार अधिकारियों एवं अपने विधायक सुदेश राय से जवाब मांगिए।
@DrMohanYadav51@VishvasSarang@DharmendrLodhii@CollectorSehore@INCIndia@INCMP
#US12982
मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था चल रही है या वसूली का धंधा?
सागर के गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 1316 छात्राओं में से 999 को सप्लीमेंट्री और 123 को फेल कर दिया गया। छात्राओं का आरोप है कि पैसे वसूलने के लिए जानबूझकर 3-4 विषयों में फेल किया गया।
भाजपा राज में छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लेकिन सरकार अपने PR में व्यस्त है।
मोहन यादव जी, क्या यही है आपकी सरकार की शिक्षा व्यवस्था? छात्राओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराइए, वसूली के खेल का पर्दाफाश कीजिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई कीजिए।
@DrMohanYadav51@Indersinghsjp@INCIndia@INCMP
#US12981
मुख्यमंत्री के यूथ कॉन्क्लेव में युवाओं का फूटा गुस्सा!
मुख्यमंत्री जी, मध्यप्रदेश का युवा आपकी भाजपा सरकार से नाराज़ है, युवाओं की यह नाराज़गी आपके कार्यक्रम में भी साफ़ दिखाई दे रही है।
@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51@BJP4MP@INCIndia@INCMP#US12980