1. भारतीय राजनीति में आपसी अविश्वास, द्वेष, कटूता, आरोप-प्रत्यारोप आदि का स्तर, गिरते-गिरते अब व���यक्तिगत स्तर पर भी काफी बेलगाम होकर असंसदीय, अमर्यादित, अपमानजनक, संकीर्ण व जातिवाद से ग्रसित होता हुआ, हिंसक बयानबाजी़ तक भी पहुँच जाना अति-दुखद तथा देश की गरिमा व मान-मर्यादा आदि के लिये भी अति-चिन्तनीय।
2. इतना ही नहीं बल्कि इससे बढ़कर शीर्ष स्तर पर भी आसीन लोगों के लिये एक-दूसरे के लिये अगर समुचित सम्मान नहीं तो आपत्तिजनक एवं विषैली राजनीति को अ��श्य ही किसी भी प्रकार से बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिये, वरना ख़ासकर बढ़ती संकीर्ण व ग़रीब-विरोधी स्वार्थी राजनीति के प्रचलन के कारण लोगों का भरोसा यहाँ की राजनीतिक व्यवस्था पर कमज़ोर होना कतई भी देश व जनहित में नहीं होगा।
3. वैसे भी सरकारी स्तर पर व्यापक भ्रष्टाचार व चुनावी प्रक्रिया पर भी ऊंगली उठने के कारण जनता में पहले से ही काफी बेचैनी है और ऐसे में नेताओं के बीच आपस में नाक की लड़ाई स्थि��ि को और भी अधिक विषम बना रही है, जबकि जनता की चाहत देश की बढ़ती ग़रीबी, बेरोज़गारी व महंगाई आदि जैसी ज्वलन्त समस्याओं के निदान पर सभी का ध्यान केन्द्रित करने की है।
4. ऐसे में ख़ासकर सभी पार्टियों व उनके नेताओं के बीच अशोभनीय टीका-टिप्पणी व बयानबाजी का बढ़ता हुआ होड़ यहाँ राजनीतिक माहौल को और भी अधिक कड़वा व विषैला बनायेगा, जो अनुचित। सभी लोग इस ओर ज़रूर समुचित ध्यान दें तो यह बेहतर।
महर्षि वाल्मीकि जयंती की सभी को हार्दिक बधाई ए���ं शुभकामनायें। सभी लोग आपसी भाईचारा, सुख-शान्ति व सौहार्द का ख़ुशहाल जीवन जीयें यही आज के दिन का संदेश।
हम सभी के प्रेरणास्रोत मान्यवर कांशीराम साहब की बहन कुलवंत कौर जी से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इनके अपनापन, लगाव, स्नेह, सहयोग व विश्वास का हृदय से आभारी हूँ।
कन्नौज में नहीं जुटी भीड़ तो अखिलेश यादव ने लिया एक्शन! PDA सम्मेलन में कुर्सियां खाली रहने पर संगठन इकाई भंग
कन्नौज में समाजवादी पार्टी के PDA कार्यकर्ता सम्मेलन में खाली कुर्सियों का वीडियो सामने आने के बाद सियासी हलचल ते�� हो गई. अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम के बाद पार्टी ने कन्नौज की पूरी जिला इकाई भंग कर दी. संगठन में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा है. इससे पहले एटा, कासगंज और गोरखपुर में भी सपा संगठन पर कार्रवाई हो चुकी है.
पूरी ख़बर- https://t.co/OFNYh1Tf5D
#AkhileshYadav #SamajwadiParty #Kannauj #PDAConference #UPPolitics #ATCard #AajTakSocial | @abhishek6164
दो दिन पहले रायबरेली में एक बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें सपा के लोग और कुछ चाटुकार क���स्म के लोग बसपा के कार्यक्रम के पहले की वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर डाल कर ये अफवाह फैला रहे थे कि बसपा का कार्यक्रम फ्लॉप हो गया और सैकड़ो कुर्सियाँ खाली पड़ी हुई हैं जबकि हकीकत यह थी कि बसपा के उस कार्यक्रम में लोग धीरे धीरे शामिल हो रहे थे, क्योंकि जो मुख्य रूप से शामिल होने वाले नेता भी उस समय नहीं आए थे।
लेकिन जो समाजवादी पार्टी के लोग दूसरी पार्टियों के ख़िलाफ़ संयंत्र के तहत झूठ��� अफ़वाह फैलाते हैं उन्हें अपने गिरेबान में झाँकना चाहिए क्योंकि अभी कुछ दिन पहले ही समाजवादी पार्टी का एक PAD कार्यक्रम हुआ था जिसमें सपा के प्रदेश अध्यक्ष मुख्य रूप से शामिल हुए लेकिन आप अपनी आखों से ख़ुद देख लीजिए कि जिस पार्टी के 30 से ज़्यादा सांसद हैं और सौ से अधिक विधायक हैं उसके बाद भी उस पार्टी के कार्यक्रम में कुर्सियाँ खाली पड़ी हुई हैं।
असल में समाजवादी पार्टी की हालत इतनी ख़राब है कि अगर मीडिया BJP बनाम सपा करके हवा ना दे तो समाजवादी पार्टी को कोई पूछने वाला नहीं है क्योंकि प्रदेश की जनता अच्छे से जानती है कि सपा और भाजपा में कोई फर्क नहीं है और बहुजन समाज के लोग भी समाजवादी पार्टी से आज भी नफ़रत करते हैं और उसे कभी सत्ता में देखना नहीं चाहते हैं क्योंकि जानते हैं कि सपा ने अपने शासनकाल जो बहुजन महापुरुषों को अपमानित करने का काम किया था कई SC ST हित में योजनाएं थी वह बंद कर दी गई और दलितों, शो��ितों एवं वंचितों जो समाजवादी पार्टी की सरकार में अत्याचार और उत्पीड़न का कहर बरपा था वह भूलने लायक नहीं है।
पंजाब में भी BSP इसबार कमाल करेगी।
पंजाब में हमेशा कांग्रेस शिरोमणि अकाली दल अब आम आदमी पार्टी ने राज किया लेकिन देखिए वहां के गरीबों का क्या हालत है बस वोट लेते हैं सुविधा के नाम पर गड्ढे में धकेल देते हैं?
आज हरियाणा की बरवाला-हिसार विधानसभा में बीएसपी-इनेलो गठबंधन के साझा कार्यकर्त्ता सम्मेलन को संबोधित किया, आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बीएसपी का एक-एक कार्यकर्ता तैयार है, आ��क्षण खत्म करने की भाजपा-कांग्रेस की साजिश का हरियाणा की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।
जय भीम, जय भारत।
1. जैसाकि सर्वविदित है कि श्री आकाश आनन्द, अपने र��श्तेदार श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति से संन्यास लिये जाने के उपरान्त, अब बी.एस.पी. के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में काफी सूझबूझ व परिपक्वता (मैच्युरिटी) प्रदर्शित करते हुये बी.एस.पी. पार्टी व मूवमेन्ट के कार्यों को, परिवार व रिश्ते-नाते आदि के ऊपर प्राथमिकता देते हुये, अपनी ज़िम्मेदार�� को निभाने में काफी मेहनत व तेज़ी से लग गये हैं, जबकि ’बहुजन समाज’ के लोगों को उनसे पूरी अपेक्षा भी है।
2. इसी क्रम में श्री आकाश आनन्द आगामी दिनांक 28 अक्तूबर 2026 को ज़िला बुलन्दशहर में, 02 नवम्बर को जिला सहारनपुर में, 20 नवम्बर को ज़िला अयोध्या में, 22 नवम्बर को ज़िला आगरा में तथा दिनांक 29 नवम्बर 2026 को ज़िला कानपुर नगर में बी.एस.पी. द्वारा आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
3. साथ ही, आगामी 26 नवम्बर 2026 को ’संविधान दिवस’ के मौक़े पर पंजाब स्टेट में बी.एस.पी. द्वारा आयोजित ’विचार संगोष्ठी समारोह’ में वे मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करेंगे। इसके बाद वे देश में दलितों, अति-पिछड़ों व अन्य उपेक्षित बहुजनों के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण (पुण्यतिथि) दिवस पर आगामी 06 दिसम्बर 2026 को उत्तराखण्ड राज्य के ज़िला हरिद्वार में आयोजित विचार संगोष्ठी समारोह/जनसभा को भी सम���बोधित करेंगे।
4. इस प्रकार से श्री आकाश आनन्द द्वारा बी.एस.पी. पार्टी व मूवमेन्ट के कार्यों में पूरे जी-जान से अब लग जाने से एक बार पुनः यह साबित होता है कि पिछले दिनों जो भी अप्रिय घटनाक्रम हुये है तो उसके लिये श्री आकाश आनन्द कम व उनके रिश्तेदार श्री अशोक सिद्धार्थ ज़्यादा ज़िम्मेवार हैं, तभी इनको पार्टी से बाहर करके राजनीति से भी सन्यास लेने की सलाह दी गयी।
5. किन्तु स्वार्थी तत्वों द्वारा ��ोगों को क़िस्म-क़िस्म के हथकण्डे अपनाकर वरग़लाने का काम अभी भी लगातार जारी है, जिससे पार्टी के सभी लोग ज़रूर सावधान व सतर्क रहें और श्री आकाश आनन्द को साैंपे गये सभी पार्टी कार्यक्रमों को पूरे तन, मन, धन से लग कर उन्हें जरुर सफल बनायें।
6. साथ ही, इन अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें कि श्री आकाश आनन्द की तरह श्री अशोक सिद्धार्थ को भी पूर्व की तरह पार्टी में पुनः वापस ले लिया जायेगा। ऐसी अफवाह��ं में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है अर्थात् अब श्री अशोक सिद्धार्थ को किसी भी स्थिति में व किसी भी क़ीमत पर फिर से पार्टी में पुनः वापिस नहीं लिया जायेगा।
7. यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि श्री आनन्द कुमार के छोटे बेटे श्री ईशान आनन्द, जो वकालत की अपनी पढ़ाई लंदन से पूरी कर चुके हैं, वे भी मेरे (पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के) दिशा-निर्देशन में, एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में बी.एस.पी. के दिल्ली स्थित केन्द्रीय कार्यालय में ख़ासकर पार्टी के चुनाव व अन्य पेपरवर्क आदि से सम्बंधित कार्यों में भी सहयोग करेंगे।
यूपी-नई दिल्ली सीमा पर ग्रेटर नोएडा में संभवतः ज़हरीला खाना खाने से एक ही परिवार के पाँच लोगों की मौत हो जाने की ख़बर अति-दुखद व चिन्तनीय भी है। सरकार इस घटना की सही से जाँच कराके इसके दोषियों के ख़िलाफ ज़रूर सख़्त कार्रवाई करे।