आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर आज बैठक आयोजित की गई।
कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला नजारत उप समाहर्ता सहित संबंधित पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी एवं महावीर मण्डल, सेंट्रल मोहर्रम कमिटी, अंजुमन इस्लामिया, गुरुनानक समिति, पंजाबी हिंदू बिरादरी, राँची के सदस्य उपस्थित थे।
बैठक के दौरान आगामी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
🌟 बैठक में उपस्थित लोगो ने दिये महत्वपूर्ण सुझाव 🌟
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बारी-बारी से अपने सुझाव रखे। सदस्यों द्वारा पर्व के दौरान निगरानी, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति तथा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये।
🌟 सदस्यों के सुझावों पर जिला प्रशासन करेगा आवश्यक कार्रवाई 🌟
सदस्यों द्वारा दिये गये सभी सुझावों पर जिला प्रशासन गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करेगा।
पूर्व में भी रांची में सभी पर्व-त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए हैं, जिसमें केन्द्रीय शांति समिति, म���ावीर मण्डल, केन्द्रीय सरना समिति, रामनवमी श्रृंगार समिति, राँची चैती दुर्गा पूजा समिति, सेंट्रल मोहर्रम कमिटी, अंजुमन इस्लामिया, गुरुनानक समिति अन्य सभी रामनवमी / ईद / सरहुल पर्व आयोजन समितियों एवं अखाड़ा समिति के सदस्यों का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा है। विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग, समन्वय और सामूहिक प्रयास से आगामी त्योहार भी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होगा।
🌟 शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार सम्पन्न कराना हम सबकी जिम्मेवारी 🌟
रांची को राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बनाना है। इसके ल���ए सभी नागरिकों, शांति समिति के सदस्यों तथा प्रशासन को मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
🌟 सोशल मीडिया पर प्रशासन की कड़ी निगरानी 🌟
आगामी पर्व के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी। आम नागरिकों से किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाहों पर प्रतिक्रिया देने से बचने और जिम्मेदार नागरिक का परिचय देते हुए ऐसी किसी भी सामग्री की जानकारी तुरंत पुलिस-प���रशासन को देने की अपील है । सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
🌟 पर्व के दौरान सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम : एसएसपी🌟
बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री राकेश रंजन ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सदस्यों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सतर्कता के साथ कार���य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी मैदान स्तर पर सक्रिय रहकर कार्य करें, ताकि किसी भी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। उन्होंने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करने से नहीं चूकेगी।
बैठक के अंत में प्रशासन और सदस्यों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि सभी की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखते हुए पर्व आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांति के साथ मनाया जाएगा।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
@ranchipolice
@mbhajantri
होली अवकाश के पश्चात कार्यालयों में कार्य व्यवस्था को सुदृढ़ एवं अनुशासित बनाए रखने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। संध्या लगभग चार बजे के बाद समाहरणालय ब्लॉक-ए के सभी कार्यालयों का निरीक्षण कर उपस्थित कर्मियों की कार्यप्रणाली एवं कार्यालय व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यालयों में उपस्थित कर्मचारियों से कार्य संबंधी जानकारी भी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
@prdjharkhand@JharkhandCMO@HemantSorenJMM
जिला प्रशासन ने हाल ही में विभिन्न स्रोतों से प्राप्त घरेलू एलपीजी (एलपीजी) सिलेंडर की कमी संबंधी खबरों पर गंभीर संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। होली पर्व के दौरान जिला में सप्लाई में आई अस्थायी कमी के कारण उत्पन्न परेशानियों को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची श्री कुमार रजत की अध्यक्षता में IOCL, HPCL, BPCL के क्षेत्रीय प्रबंधकों (LPG Sales), CSC के जिला नोडल अधिकारी तथा राँची जिले की सभी गैस एजेंसियों के प्रोप्राइटर के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की।
ऑनलाइन बैठक के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी राँची, श्री रामगोपाल पांडेय भी उपस्थित थे।
🌟 ग्राहकों को सलाह नियमित 14.2 किलो सिलेंडर की बुकिंग कम से कम 25 दिन पहले क�� लें 🌟
बैठक में IOCL के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होली पर्व के कारण सप्लाई चेन में अस्थायी व्यवधान आया था, जिससे वितरण प्रभावित हुआ। वर्तमान में स्थिति सामान्य है और कोई कमी नहीं है। ग्राहकों को सलाह दी गई कि नियमित 14.2 किलो सिलेंडर की बुकिंग कम से कम 25 दिन पहले कर लें, जिसके 2-3 दिनों के अंदर होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। यदि किसी उपभोक्ता का सिलेंडर 25 दिन से पहले समाप्त हो जाता है, तो बिना बुक���ंग के 5 किलोग्राम तथा 2 किलोग्राम के छोटे सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिन्ह��ं गैस एजेंसी से सीधे संपर्क कर डोरस्टेप डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
🌟 यदि किसी उपभोक्ता का सिलेंडर 25 दिन से पहले समाप्त हो जाता है, तो बिना बुकिंग के 5 किलोग्राम तथा 2 किलोग्राम के छोटे सिलेंडर उपलब्ध हैं 🌟
अनुमंडल पदाधिकारी सदर ने सभी गैस एजेंसियों से छोटे सिलेंडरों की आपूर्ति एवं बुकिंग व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। एजेंसियों ने बताया कि छोटे सिलेंडरों के लिए बुकिं��� की आवश्यकता नहीं है। बैठक में कंपनियों को निर्देश दिए गए कि वे Packaging Specify हेतु अलग-अलग टॉल-फ्री नंबर जारी करें तथा इन नंबरों पर हमेशा एक कर्मी की उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि उपभोक्ता फोन पर आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें।
🌟व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश🌟
25 दिन पहले बुकिंग की अनिवार्यता को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए SMS, बिलबोर्ड, रेडियो, टेलीविजन तथा अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्र���ार करने का सख्त निर्देश दिया गया है। साथ ही, सभी कंपनियों एवं एजेंसियों के प्रबंधकों के लिए एक WhatsApp ग्रुप तैयार करने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुनः बैठक बुलाने के निर्देश दिए गए हैं।
🌟गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस🌟
अनुमंडल पदाधिकारी ने बैठक में स्पष्ट चेतावनी द�� कि जिला प्रशासन स्तर पर गैस वितरण की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील है। यदि कोई गैस वितरक या एजेंसी कालाबाजारी में लिप्त पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी राँचीवासियों से अपील की है कि वे समय से बुकिंग करें तथा किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों या हेल्पला��न पर दें। यह कदम उपभोक्ताओं के हित में उठाया गया है ताकि त्योहारों एवं दैनिक जीवन में रसोई गैस की कोई कमी न रहे।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
आज उपायुक्त आवास में जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ होली का पर्व बड़े ही उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 💛🌈
यह पल खुशियों, एकता और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहा। होली का रंग सिर्फ चेहरों पर नहीं, बल्कि दिलों में भी उतर गया। 😊✨
जिला प्रशासन की ओर से सभी ज���लेवासियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं!
रंगों की इस होली में बुराई पर अच्छाई की जीत हो, आपसी प्रेम बढ़े और जीवन रंगीन बने। 🎨🙏
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
@ranchipolice
@mbhajantri
कल राँची के समाहरणालय ब्लॉक-ए कॉन्फ्रेंस हॉल में हुआ भावुक और सम्मानपूर्ण प���ंशन दरबार सह सेवा-निवृत्ति विदाई समारोह 🌟
18 सेवानिवृत्त शिक्षकों और 2 अन्य कर्मचारियों को रिटायरमेंट के उसी दिन सभी पेंशनरी लाभ सौंपे गए!
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
@mbhajantri
📍देवघर की इस पावन और पुण्य धरा को मेरा कोटि-कोटि नमन।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भ�� महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर, अपने पूज्य पिता पूर्व मंत्री श्री योगेंद्र साव जी और पूरे परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लेने बाबा की नगरी देवघर पहुँच चुकी हूँ।
मेरे लिए महाशिवरात्रि का यह पर्व आध्यात्मिक रूप से और भी विशेष है, क्योंकि इसी पावन दिवस मे मेरा जन्म भी हुआ था। बाबा के चरणों में शीश नवाकर झारखंड की खुशहाली और जन-जन की सेवा का संकल्प और भी दृढ़ हो जाता है।
देवघर आगमन पर देवघर जिला कांग्रेस के साथियों के स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए आभार। बाबा की नगरी पहुँचते ही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकुंद दास जी, OBC जिला अध्यक्ष अर्जुन राउत जी, जिला उपाध्यक्ष रवि गुप्ता जी, नगर कांग्रेस महासचिव सुधीर गुप्ता जी, जिला कांग्रेस कमेटी से मकसूद आलम जी और पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश जी से मुलाकात कर सांगठनिक विषयों पर चर्चा हुई।
कल बाबा की विशेष पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना करूँगी।
जय बाबा बैद्यनाथ! हर-हर महादेव! 🙏🚩"
आज रानीश्वर स्थित मयूराक्षी ग्रामीण डिग्री कॉलेज पहुँचा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के भविष्य, उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, कॉलेज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और ग्रामीण क्ष��त्र में शिक्षा को और मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
मेरा दृढ़ विश्वास है कि मजबूत शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त समाज और उज्ज्वल झारखंड की नींव रखती है।
आप सभी का स्नेह, सहयोग और विश्वास मुझे जनसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। शिक्षा, संवेदना और संकल्प के साथ हम सब मिलकर आगे बढ़ते रहेंगे।
@HemantSorenJMM
@JmmJharkhand
सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिला में पेंशनधारियों को दिसंबर महीने की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है।
राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत जिले में कुल 2 लाख 28 हजार 349 लाभुकों के बैंक खाते में पेंशन राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर कर दी गयी है।
मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना, HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना, ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग के व्यक्तियों हेतु मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत लाभुकों के बैंक खाते में (एक-एक हजार रुपये) कुल 22 करोड़ 83 लाख 49 हजार की राशि का भुगतान किया गया है।
🌟 दिसंबर महीने ���ें सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत लाभुकों की संख्या निम्न प्रकार है:- 🌟
मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना - 340
एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना - 419
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना - 179708
मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना - 47874
ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग के व्यक्तियों हेतु मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना - 08
🌟 योजना के लाभ के लिए लाभुकों के बैंक खाते से आधार सीडिंग अनिवार्य 🌟
राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिले में लाभुकों को इस वर्ष दिसंबर माह की पेंशन राशि का बैंक खाते में भुगतान कर दिया गया है। जिन लाभुकों को पेंशन राशि का भुगतान नहीं हुआ है, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा योजना अंतर्गत सभी लाभुकों से अपने संबंधित प्रखण्ड/अंचल में भौतिक सत्यापन कराने का अनुरोध किया गया ताकि उन्हें योजना का लाभ ��िरंतर मिलता रहे।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
@mbhajantri
बाबूलाल सोरेन उन सभी को ब्लॉक कर रहे हैं, जो सिर्फ सवाल पूछ रहे हैं। क्या यही उनका लोकतांत्रिक संस्कार है? जब इन्हें जनता की जिज्ञासाओं का जवाब देने की क्षमता नहीं है, तो फिर भाजपा ऐसे व्यक्ति को प्रतिनिधि��्व का ज़िम्मा क्यों सौंप रही है?
दर्री कुर्सी लगाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को सोचना चाहिए कि वे ऐसे व्यक्ति के व्यक्तित्व और नेतृत्व की वकालत कर रहे हैं, जो उनके साथ खड़े होने की हिम्मत तक नहीं रखता। लोकतंत्र में जवाबदेही से भागने वाले नहीं, जवाब देने वाले नेता की ज़रूरत है।
पिता बेटा को नेता बनाना चाहता है, इसके लिए बलि उन ��ार्यकर्ताओं का लग रहा है जो काफी वर्षों से एड़ी चोटी लगाए बैठे हैं।
थोड़ा श्रेय मरांडी साहब को भी जाना चाहिए।
आप हैं तो हिम्मत है।
आप हैं तो भरोसा है ।
झारखंड लड़ेगा, जीतेगा और फिर से चमकेगा।
उस हिम्मत को वापस हेमंत ही लाएंगे।
घाटशिला उपचुनाव jmm एतिहासिक वोट से जीतेगा 🏹
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren