उत्तर प्रदेश नौजवानों की प्रतिभा को नई पहचान दिलाने का एक सशक्त प्लेटफॉर्म बन गया है। हम खेल प्रतिभाओं को सम्मानस्वरूप सरकारी नौकरी प्रदान कर उन्हें हर स्तर पर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
जनपद प्रतापगढ़ में विकास की डबल रफ्तार
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज जनपद प्रतापगढ़ में ₹384 करोड़ से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी द्वारा प्रतापगढ़ को मिली ₹384 करोड़ की सौगात न केवल जिले के विकास को नई गति देगी, बल्कि प्रतापगढ़ की पहचान को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
-ज्योतिमा सिंह चौहान
प्रतापगढ़
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को साकार कर रहा है।
विगत 9 वर्षों में रिकॉर्ड पौधरोपण के माध्यम से प्रदेश ने हरित विकास को नई गति देते हुए देश के हरित भविष्य को नई दिशा प्रदान की है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के प्रभावी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी स्टार्टअप हब बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। 'उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026' को कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान की है। नई नीति से प्रदेश में नवाचार, निवेश और उद्यमिता को नई गति मिलेगी।
इसके अंतर्गत ₹1,000 करोड़ के स्टार्टअप फंड और ₹400 करोड़ के एआई एवं डीप-टेक कार्पस फंड से नवाचार और उद्यमिता को नई ऊर्जा मिलेगी। इस महत्वाकांक्षी पहल से प्रदेश के 50 हजार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और तकनीकी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
विकास ने बदली हर तस्वीर
मिलकर बदलें सुलतानपुर की तकदीर...
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति देते हुए स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक क्षेत्र तक आधुनिक सुविधाएं पहुंचाते हुए नागरिकों के जीवन को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और समृद्ध बनाना है।
इसी क्रम में सुलतानपुर एवं इसौली विधानसभा क्षेत्रों में ₹819 करोड़ से अधिक की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही, ग्राम विकास, उद्योग, श्रम एवं पशुपालन सहित विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। इन परियोजनाओं में मेडिकल कॉलेज, सड़क अवसंरचना, प्रशासनिक भवन तथा अन्य विकास कार्य शामिल हैं, जो क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं, संपर्क व्यवस्था और समग्र विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे।
प्रदेश सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प को साकार करते हुए प्रत्येक जनपद में विकास के नए कीर्तिमान रच रही है। आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, मजबूत आधारभूत ढांचे और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से सुलतानपुर विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए आत्मनिर्भर और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
📌 कार्यक्रम विवरण
🗓️ दिनांक: 7 जुलाई, 2026
🕑 समय: अपराह्न 2:00 बजे
📍 स्थान: डायट फील्ड, सुलतानपुर
चुनें प्रगति, चुनें सम्मान
प्रतापगढ़ को दें नई उड़ान...
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार जनकल्याण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ प्रत्येक जिले को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इसी क्रम में प्रतापगढ़ एवं विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्रों में ₹384 करोड़ से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं के अंतर्गत सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं, नगर विकास एवं सुरक्षा संबंधी बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा। प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ₹78 करोड़+ से अधिक की 42 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं ₹160 करोड़+ से अधिक की 45 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा, वहीं विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में ₹77 करोड़+ से अधिक की 13 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा ₹67 करोड़+ से अधिक की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, आयुष्मान कार्ड, सिलाई मशीन, स्वीकृति पत्र, चाबी एवं प्रमाण पत्र का वितरण भी किया जाएगा।
यह विकास यात्रा प्रतापगढ़ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
📌 कार्यक्रम विवरण
🗓️ दिनांक: 7 जुलाई, 2026
🕙 समय: पूर्वाह्न 10:30 बजे
📍 स्थान: राजकीय इंटर कॉलेज, प्रतापगढ़
तीर्थराज प्रयाग में सांस्कृतिक विरासत का नया अध्याय
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज जनपद प्रयागराज के काली घाट में प्रेरणा पार्क के लोकार्पण तथा नगर निगम द्वारा स्थापित प्रतिमाओं के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, चेक, चाबी एवं सफाई-किट भी वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं हेतु भूमि आवंटन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।
#LIVE: मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वृहद् वृक्षारोपण अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक https://t.co/197l8zcuEF