धार ग्रामीण में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित बैठक में वर्चुअली सहभागिता कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया और अभियान की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।
वहीं, भावनगर में भाजपा परिवार के सदस्यों से प्रत्यक्ष भेंट कर सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य, कार्ययोजना और जनसेवा से जुड़े प्रयासों पर सार्थक संवाद किया।
साथियों, ‘नर सेवा ही नारायण सेवा है’ के भाव के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी 25 वर्षों से जनसेवा के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।
आइए, हम सभी सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर सेवा, समर्पण और जनकल्याण के इस अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
धारेश्वर महादेव की शरण में...
आज अपने प्रभार के जिले धार में भगवान धारेश्वर महादेव के दर्शन एवं पूजन-अर्चन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महादेव के श्रीचरणों में सभी देशवासियों के सुख, शांति और कल्याण की कामना की।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के निमित्त आज धार में जिला स्तरीय कार्यशाला में सम्मिलित होकर विचार साझा किए।
साथियों, यह अभियान सेवा, जनभागीदारी और संगठन के संकल्प को और मजबूत करने क��� अवसर है। आप सब इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और अपने पूरे सामर्थ्य के साथ जनसेवा करें।
कार्यशाला में विधायक श्रीमती नीना वर्मा जी, जिला अध्यक्ष श्री निलेश भारती जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
आज इंदौर में अर्धांगिनी श्रीमती आशा जी के साथ अखिल भारतीय विजयवर्गीय (वैश्य) महिला संगठन द्वारा आयोजित अनुपम मेले का शुभारंभ किया।
दो दिवसीय यह मेला सशक्त महिला से समृद्ध सम���ज की ओर एक सार्थक पहल है। इस अनुपम कार्य के लिए संगठन की सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भुलाए नहीं भूलती भैया की याद...
आज इंदौर में विट्ठल भाई पटेल सांस्कृतिक प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित संगीत एवं सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर स्वजनों से आत्मीय भेंट की।
इस अवसर पर साहित्य, कला, सामाजिक क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करने का अवसर मिला।
ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ समाज के लिए समर्पित प्रतिभाओं के योगदान को सम्मान देने का माध्यम बनते हैं। अनुपम आयोजन के लिए सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सेवा का संकल्प,
जनकल्याण का लक्ष्य...
आज इंदौर में भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक में सम्मिलित होकर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की। इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘सेवा पखवाड़े’ को प्रभावी बनाने और अधिक से अधिक लोगों तक सेवा ��ार्य पहुंचाने की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श कर रूपरेखा तय की।
साथियों, जनसेवा ही प्रभु सेवा है। मोदी जी इसी भाव के साथ 25 वर्षों से जनसेवा में समर्पित हैं। हम सभी पूरे सामर्थ्य के साथ सेवा संकल्प अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और इसे सफल बनाएं।
बैठक में साथी मंत्री श्री @tulsi_silawat जी, सांसद श्री @iShankarLalwani जी, महापौर श्री @advpushyamitra जी, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री @SumitMishraBJP जी, ��िधायक श्री @Ramesh_Mendola जी, श्री मधु वर्मा जी, श्री महेंद्र हार्डिया जी, श्रीमती मालिनी गौड़ जी, श्री गोलू शुक्ला जी, वरिष्ठ नेता श्री कृष्ण मुरारी मोघे जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
कला, संस्कृति और संस्कारों का सुंदर संगम !!!
आज इंदौर में ब्रह्माकुमारी परिवार द्वारा आयोजित ‘कला संगम’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर म��� आनंद और प्रसन्नता से भर उठा।
इस अवसर पर ‘वैदिक संस्कृति- प्रेम, शांति एवं सद्भावना’ परियोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय कलाकार सम्मान समारोह में प्रतिभावान कलाकारों को सम्मानित करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में सांसद श्री शंकर लालवानी जी सहित ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इस सुंदर आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारी परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज इंदौर में डॉ.दादू महाराज संस्थान एवं विमुक्त घुमंतू अर्धघुमंतू जनजाति महासंघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर स्वजनों से आत्मीय भेंट कर उनसे संवाद किया।
इस अवसर पर महासंघ की ओर से समाज की विभूतियों का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही जनवरी 2027 में संस्थान की ओर से होने वाले प्रथम नि:शुल्क कन्या विवाह समारोह का पोस्टर जारी किया।
कार्यक्रम में विधायक श्री गोलू शुक्ला जी, श्री कमल सिंह जी, श्री हेमराज चौधरी जी सहित बड़ी संख्या में स्वजन उपस्थित रहे। इस अनुपम आयोजन के लिए सभी को हार्दिक बधाई।
आज इंदौर में अनुष्ठान आराधिका, परम पूज्य साध्वी श्री कुमुदलता जी म.सा. आदि ठाणा के पावन सान्निध्य में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साध्वीश्री के मंगल आशीर्वचन से अंतर्मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।
इस अवसर पर जन्माष्टमी महोत्सव क�� विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा उपस्थित सभी स्वजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में समाजजनों द्वारा मिले अप्रतिम स्नेह, सम्मान और आत्मीयता ने मन को भावविभोर कर दिया। आप सबका यही अपनापन मेरी पूंजी है...आपका अभिनंदन!
जय श्री कृष्णा 🚩
आज इंदौर से चारभुजा जी की 550 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर रवाना हो रहे 300 श्रद्धालुओं से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं और यात्रा के लिए विदा किया।
चारभुजा नाथ जी की कृपा से यह यात्रा सुखद, मंगलमय और निर्विघ्न पूर्ण हो, यही प्रार्थना है। इस अवसर पर यात्रा संयोजक श्री संतोष जोशी जी, श्री ऋषभ जी, श्री हिमांशु जी सहित बड़ी संख्या में स्वजन उपस्थित रहे।
चारभुजा नाथ जी की जय 🚩
आस्था के स्वरूप जाहरवीर श्री गोगा देव जी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर इंदौर में विगत दिवस आयोजित छड़ी (निशान) पूजन में सम्मिलित होकर सर्वमंगल की कामना की।
इस अवसर पर स्वजनों से आत्मीय भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। इस सफल आयोजन के लिए श्री अंकित चिंतामण जी एवं सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
आज अपने इंदौर महानगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के श्रद्धालुओं को अयोध्या एवं काशी की पावन तीर्थयात्रा के लिए रवाना ��िया।
इस अवसर पर स्वजनों का उत्साह और प्रसन्नता देखकर मन आनंद और संतोष से भर उठा। यही आत्मीय स्नेह और विश्वास मेरी अक्षय पूंजी है।
प्रभु श्रीराम और बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि सभी तीर्थयात्रियों की यात्रा सुखद, मंगलमय और निर्विघ्न हो तथा सभी सकुशल अपने घर लौटें।
इस दौरान श्री @jiratijitu जी, यात्रा संयोजक श्री चंदन बैस जी, श्री सनी तिवारी जी सहित बड़ी संख्या में स्वजन उपस्थित रहे।
जय श्रीराम 🚩
हर हर महादेव 🚩
मेट्रो के साथ इंदौर की नई रफ्तार !!!
आज इंदौर में मा.केंद्रीय मंत्री श्री @mlkhattar जी एवं मा.मुख्यमंत्री डॉ. @DrMohanYadav51 जी के साथ इंदौर मेट्रो (सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक) का शुभारंभ किया।
इसके पश्चात बापट चौराहे से गांधीनगर तक मेट्रो ट्रेन में जनप्रतिनिधियों के साथ यात्रा की। इस द��रान स्कूली बच्चों से संवाद कर उनकी उत्सुकता और उत्साह को करीब से महसूस किया।
मेट्रो का यह विस्तार इंदौर की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के साथ शहर के विकास को नई गति देने वाला है। इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी इंदौरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बढ़ता इंदौर, बदलता इंदौर !!!
इंदौर के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। मेट्रो परियोजना का पहला चरण पूरा होने के साथ ही शहर को आधुनिक परिवहन की नई सुविधा मिली है।
आज मा.केंद्रीय मंत्री श्री @mlkhattar जी एवं मा.मुख्यमंत्री डॉ. @DrMohanYadav51 जी की गरिमामय उपस्थिति में सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक मेट्रो के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए संबोधित किया।
मेट्रो ट्रेन के विस्तार से इंदौरवासियों की यात्रा और आसान होगी। यह नई सौगात शहर की रफ्तार, सुविधा और आधुनिक पहचान को और मजबूत करेगी।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री @tokhansahu_bjp जी, साथी मंत्री श्री @tulsi_silawat जी, सांसद श्री @iShankarLalwani जी, महापौर श्री @advpushyamitra जी, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री @SumitMishraBJP जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री @ChintuVermaBJP जी सहित बड़ी संख्या में स्वजन उपस���थित रहे।
एक पेड़ मां के नाम !!!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रेरणा से चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत आज इंदौर पधारे मा.केंद्रीय मंत्री श्री @mlkhattar जी के साथ रेवती रेंज पर पौधरोपण किया।
मुझे कहते हुए गर्व है कि दो वर्ष पहले इस धरा पर लगाए गए लाखों पौधे ���ज पेड़ों का रूप ले चुके हैं। पूरी पहाड़ी हरियाल�� से आच्छादित है।
आइए, हम सब मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाएं, उनकी देखभाल करें और अपनी धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए और हरा-भरा बनाएं।
राष्ट्र निर्माण के शिल्पकार हैं शिक्षक !!!
आज शिक्षक दिवस के अवसर पर इंदौर ���ें नगर निगम द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर शासकीय विद्यालयों के सम्मानित शिक्षकों का अभिनंदन किया।
शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ स���स्कार, कौशल, आत्मविश्वास और सही दिशा देते हैं। उनके मार्गदर्शन से बच्चों का भविष्य आकार लेता है। ऐसे सभी गुरुजनों को नमन और हार्दिक शुभकामनाएं।
#TeachersDay