कौन कौन मेरे साथ यह शपथ लेगा की वह सावन के महीने में न ही मांस खाएगा,
और न ही किसी भी तरह की तामसिक चीज़ो से आसक्त होगा।
मेरी प्रार्थना है शिव जी से, जो भी ये शपथ लेगा, भोलेनाथ उसके सारे कष्ट हर लें।
#HarHarMahadevॐ#yogi
अगर हम गवर्नमेंट सेक्टर की बात करेंगे तो मात्र 12 मेडिकल कॉलेज एंड इंस्टीट्यूशन 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में स्थापित हो पाए थे,
आज उत्तर प्रदेश के अंदर 45 जनपद ऐसे हैं जहां गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हैं। 16 में निर्माणाधीन हैं, जिनमें 14 गवर्नमेंट हैं और 02 पीपीपी मोड पर निर्माणाधीन हैं: #UPCM @myogiadityanath
जो व्यवहार हमें अपने साथ बुरा लगता है, उस बुरे बर्ताव को हम किसी दूसरे के साथ भी न करें।
अगर हमें अपना कार्य अटकना बुरा लगता है तो हमारा प्रयास होना चाहिए कि किसी दूसरे का भी कार्य नहीं अटकना चाहिए: #UPCM@myogiadityanath
समृद्ध, सुरक्षित व स्वस्थ समाज की स्थापना तथा आर्थिक विकास के लिए जनसंख्या स्थिरीकरण अत्यंत आवश्यक है।
आइए, आज 'विश्व जनसंख्या दिवस' के अवसर पर जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जन-जागरण का प्रण लें।
प्रतिष्ठित #CanadaOpen2023 जीतकर वैश्विक फलक पर माँ भारती का मानवर्धन करने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी श्री @lakshya_sen जी को हृदय से बधाई।
आपकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हमें गर्व है। गौरवशाली विजय का यह क्रम अनवरत चलता रहे, आपका भविष्य उज्ज्वल हो, यही कामना है।
जय हिंद!
.@BJP4India परिवार के वरिष्ठ सदस्य, लोकप्रिय राजनेता, हम सभी के मार्गदर्शक, माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के जन्मदिन पर उन्हें हृदयतल से बधाई!
प्रभु श्री राम से आपके लिए स्वस्थ-सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है।
@rajnathsingh
भगवान भोलेनाथ की आराधना-उपासना के पवित्र माह श्रावण के प्रथम सोमवार की सभी प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं!
देवाधिदेव महादेव संपूर्ण जगत का कल्याण करें, यही प्रार्थना है।
हर हर महादेव!
माँ भारती की सेवा में पूर्णतः समर्पित अ.भा.वि.प. के सभी कार्यकर्ताओं व युवा साथियों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस की ��ार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
'ज्ञान-शील-एकता' के सूत्र के साथ विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावना का अविराम संचार कर रहा यह संगठन 'नया भारत-सशक्त भारत' तथा 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को साकार करने में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहा है।
@ABVPVoice
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने प्रदेश में आकाशीय विद्युत, अतिवृष्टि और सर्पदंश से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
महाराज जी ने दिवंगतों के परिजनों को तत्काल अनुमन्य राहत राशि वितरित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।
महाराज जी ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मौसम एवं बाढ़/अतिवृष्टि की स्थिति पर लगातार नजर रखें। सभी नदियों के जल स्तर की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
सिंचाई और जल संसाधन के साथ-साथ राहत एवं बचाव से जुड़े सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज
बाढ़ के दृष्टिगत जनपदों में NDRF, SDRF/PAC की फ्लड यूनिट तथा आपद�� प्रबंधन की टीमों के साथ ही सभी अतिसंवेदनशील तटबंधों के लिए नामित प्रभारी अधिकारी, सहायक अभियंता 24×7 अलर्ट मोड में रहें।
तटबंधों पर क्षेत्रीय अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा लगातार निरीक्षण एवं निगरानी होती रहे: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज
बाढ़/अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में विलंब न हो। प्रभावित परिवारों को हर आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
नौकाएं, राहत सामग्री, पेट्रोमैक्स आदि के प्रबंध समय से हो जाएं: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज
विगत कुछ दिनों में आकाशीय बिजली से हुई जन-धन की हानि से पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज
सभी जनपदों में धान की रोपाई सामान्य रूप से चल रही है। इसकी प्रगति के अनुश्रवण के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया जाए।
किसानों को समय पर पर्याप्त यूरिया उपलब्ध हो, य�� सुनिश्चित किया जाए: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज