रामधारी सिंह 'दिनकर' जी ने कितना सही लिखा है
है कौन विघ्न ऐसा जग में, टिक सके आदमी के मग में?
ख़म ठोंक ठेलता है जब नर,पर्वत के जाते पाँव उखड़,
मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है
संसार में ऐसी कौन सी बाधा है जो दृढ़ निश्चयी मनुष्य के मार्ग को हमेशा के लिए रोक सके?
मनुष्य की इच्छाशक्ति और कर्मठता के सामने प्रकृति की
कठिन से कठिन बाधाएँ भी झुक जाती हैं।भाग्य से अधिक महत्वपूर्ण कर्म और निरंतर प्रयास हैं।जो व्यक्ति हार नहीं मानता,वह बड़ी से बड़ी चुनौती को भी जीत सकता है।
#protest#genz#jpsc#upendraanmol#Mukherjinagar#upsc#upscexam
UPSC में सफलता ज़्यादा किताबें पढ़ने से नहीं, सही किताबों को बार-बार पढ़ने से मिलती है। रणनीति, चयन और निरंतर पुनरावृत्ति (रिवीजन) ही टॉपर की असली पहचान है। कम पढ़ो, गहराई से पढ़ो, बार-बार दोहराओ और उत्तर लेखन में उसे साबित करो।
#upsc#bpsc#ras#jpsc#uppsc#upscexam#genz
झारखंड के युवाओं के साथ कब तक होगा अन्याय?
हेमंत सोरेन सरकार के पास भी मौका था कि वह झारखंड की भर्ती व्यवस्था की इस पुरानी बीमारी का स्थायी इलाज करती,
झारखंड के युवा केवल न्याय, पारदर्शिता और अपनी मेहनत के सम्मान की मांग कर रहे हैं??!!
#jpsc#jssc#protest#genz#justice
अज्ञानी व्यक्ति न दूसरों की बात से सीखता है, न अपने अनुभव से।
वह तब तक नहीं बदलता जब तक परिस्थितियाँ उसे विवश न कर दें।वही पशु मुख्यतः अपनी स्वाभाविक प्रवृत्तियों और तत्काल आवश्यकताओं के अनुसार व्यवहार करते हैं।
#upendraanmol#Mukherjinagar#delhi#upsc#upscexam
चाणक्य ने कहा है कि — ज्ञानी व्यक्ति दूसरों के
अनुभव और विवेक से सीखता है। उसे हर गलती स्वयं करके सीखने की आवश्यकता नहीं पड़ती। जबकि साधारण व्यक्ति अपने अनुभवों से सीखता है। वह ठोकर खाकर, असफल होकर और अनुभव प्राप्त करके आगे बढ़ता है।
#upendraanmol#Mukherjinagar#delhi#upsc
#jpsc#jssc
झारखंड का युवा टकराव नहीं, न्याय चाहता है। मौन नहीं, संवाद चाहता है। आश्वासन नहीं, पारदर्शी कार्रवाई चाहता है।
याद रखिए— युवाओं का विश्वास किसी भी सरकार की सबसे बड़ी पूंजी होता है। इसे खोना आसान है, लेकिन वापस जीतना कठिन।
बीज को अपनी संभावनाओं का आभास नहीं होता है।
उसे नहीं पता कि उसके भीतर एक विशाल वृक्ष बनने की
क्षमता छिपी है।
मनुष्य भी कुछ ऐसा ही है।वह स्वयं को अक्सर अपनी वर्तमान सीमाओं से पहचानता है,जबकि उसकी वास्तविक संभावनाएँ उससे कहीं अधिक
व्यापक होती है
#JPSCProtest#GenZ#ranchi
कुर्सी पर रहते हुए यदि किसी सरकार ने न्यायपूर्ण और संवेदनशील निर्णय लिए,तो पद छोड़ने के बाद भी समाज उन्हें सम्मान से याद रखता है
झारखंड सरकार ज़िद्दी रवैया ना अपनाए JPSC में हुए भ्रष्टाचार के मामले मे आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को सभी मांगे मान ले
#JPSC#JSSC#jpscexam#protest
समय पर लिया गया निर्णय केवल एक विवाद का समाधान नहीं करेगा, बल्कि लाखों युवाओं का विश्वास भी मजबूत करेगा
सरकारी पद स्थायी नहीं होते, लेकिन उस पद पर लिए गए निर्णय और जनता का विश्वास वर्षों तक याद रखा जाता है
#upendraanmol#mukherjinagar#delhi#JPSC#JSSC#jpscexam#protest#Genz
कुर्सी की उम्र सीमित होती है, लेकिन न्याय की पहचान अमर होती है। झारखंड सरकार JPSC अभ्यर्थियों की न्यायसंगत मांगों पर संवेदनशील निर्णय लेकर युवाओं का विश्वास जीत सकती है
झारखंड सरकार के पास आज एक अवसर है कि वह JPSC अभ्यर्थियों की न्यायसंगत मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करे #jpsc
भारतीय दर्शन का मूल संदेश है मनुष्य में शाश्वत और क्षणभंगुर के बीच भेद करने की क्षमता विकसित होनी चाहिए यही विवेक जीवन को दिशा देता है क्षणभंगुर उपलब्धियों के बीच भी जो व्यक्ति सत्य चरित्र, ज्ञान और आत्मविकास को सर्वोच्च स्थान देता है वही जीवन की वास्तविक सफलता प्राप्त करता है।
आज का युग सूचनाओं, आकर्षणों और तात्कालिक उपलब्धियों का युग है। हमारा मन अक्सर उन्हीं बातों में उलझ जाता है जिनका प्रभाव कुछ समय बाद समाप्त हो जाता है। परिणामस्वरूप हम अपनी ऊर्जा उन चीज़ों पर खर्च कर देते हैं जो जीवन की वास्तविक उन्नति में बहुत कम योगदान देती है
#upscexam#GenZ
वेदों की प्रार्थना—भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवाः,
भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः
भी इसी ओर संकेत करती है कि हमारी दृष्टि और श्रवण कल्याणकारी हों, क्योंकि मनुष्य अंततः वही बनता है जिस पर वह अपना ध्यान केंद्रित करता है।
#upendraanmol#mukherjeenagar#delhi#upsc#upscexam#GenZ
प्रिय विद्यार्थियों,
कल आयोजित Talk Session में आप सभी की उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए हार्दिक धन्यवाद। आप सभी का उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रिया हमारे लिए अत्यंत प्रेरणादायक रही।
Regards,
SPACE IAS ACADEMY
Dear Students,
A warm welcome to all of you to the First Class of the Science & Technology (Prelims Module), scheduled for tomorrow at 9:00 AM.
Regards,
SPACE IAS ACADEMY
प्रिय विद्यार्थियों,
आप सभी के अनुरोध पर आज शाम 7 बजे एक विशेष Talk Session आयोजित किया गया है।
यदि आप Upendra Anmol Sir से सीधे बात करना चाहते हैं, अपनी तैयारी से जुड़े प्रश्न पूछना चाहते हैं या मार्गदर्शन प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस विशेष सत्र से अवश्य जुड़ें
SPACE IAS
Dear Students,
A warm welcome to all of you to today’s Science & Technology class.
🕘 Class Time: 9:00 AM
Let’s explore concepts, current developments, and exam-oriented topics to strengthen your preparation for UPSC & All State PCS.
Regards
SPACE IAS ACADEMY