मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिखाने पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में किराये पर 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। यह निर्णय अभ्यर्थियों को सुगम, सुरक्षित एवं किफायती यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (सिपाही) नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में आयोजित की जाएगी।
कुल 32,679 पदों के लिए 28.86 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन हेतु 1,183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि प्रत्येक पाली में लगभग 4.81 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
पारदर्शिता एवं शुचिता सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सहित व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
त्योहारों, बड़े आयोजनों, भर्ती परीक्षाओं तथा अन्य विशेष अवसरों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, कतार प्रबंधन, सार्वजनिक घोषणाओं, 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी तथा रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय के माध्यम से भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाया जाए।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
उत्तर प्रदेश, देश का सबसे बड़ा रेल यातायात वाला राज्य है। यात्रियों की सुरक्षा, महिला सम्मान, अपराध नियंत्रण और त्वरित पुलिस सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
रेलवे परिसरों, प्लेटफॉर्मों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, तकनीक-सक्षम तथा परिणामोन्मुख बनाया जाए।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर रही है। प्रयागराज के किसान जिज्ञासु मिश्र की सफलता इसकी प्रेरणादायक मिसाल है।
उन्होंने प्रदेश सरकार से प्राप्त लगभग ₹1.5 करोड़ की सब्सिडी के सहयोग से चार पॉलीहाउस स्थापित कर बंजर भूमि को उन्नत खेती का केंद्र बना दिया। संरक्षित खेती, गुलाब उत्पादन और आधुनिक कृषि नवाचारों के माध्यम से न केवल उनकी आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।
देश के सबसे बड़े रेल यातायात वाले राज्य उत्तर प्रदेश में यात्रियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और अकादमिक क्षमता के विस्तार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित की है। यह पहल प्रदेश युवाओं को सफलता और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर कर रही है।
सड़क, शिक्षा और रोजगार
नए गोंडा के विकास का सशक्त आधार।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज जनपद गोंडा में ₹516 करोड़ लागत की 262 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
Uttar Pradesh is advancing green growth through sustained environmental action, public participation, and conservation-focused policies. From large-scale tree plantation drives and expanding green cover to river rejuvenation and ecosystem restoration, the state continues to strengthen its commitment to a greener and more sustainable future.
#EK_PED_MAA_KE_NAAM
Under the leadership of Chief Minister @myogiadityanath Ji, Uttar Pradesh is promoting eco-friendly alternatives to reduce single-use plastic and build a more sustainable future.
By empowering Prajapati and Kumhar families and strengthening the Mati Kala sector, the state is advancing environmental conservation while preserving its rich cultural heritage.
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। बुंदेलखंड की बेटी शिल्पा कुशवाहा द्वारा स्थापित 'देहाती ब्रांड' इसकी प्रेरणादायक मिसाल है।
शिल्पा ने प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन से स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाते हुए असीम संभावनाओं वाला यह व्यवसाय खड़ा किया है। इसके माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को रोजगार, सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण का अवसर मिला है।
सुगम सड़क, उत्तम शिक्षा, पक्का रोजगार
नए गोंडा के विकास का मुख्य आधार…
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का गोंडा जनपद विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। बेहतर सड़क, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के अवसरों को सशक्त आधार बनाते हुए प्रदेश सरकार जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इसी क्रम में माँ बाराही देवी धाम की पावन धरती गोंडा में ₹516 करोड़ की लागत से 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं में संपर्क मार्गों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण, विद्यालयों का विकास, प्रशासनिक एवं आवासीय भवनों का निर्माण तथा अन्य जनहितकारी कार्य शामिल हैं। इन विकास कार्यों से क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से गोंडा एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर जनपद के रूप में नई पहचान बना रहा है।
📌 कार्यक्रम विवरण
🗓️ दिनांक: 6 जून, 2026
🕤 समय: प्रातः 9:30 बजे
📍 स्थान: ग्राम चकरौत, विकास खंड कर्नलगंज, परसपुर रोड, तहसील कर्नलगंज, गोंडा