शीतलहर के प्रकोप से हर बेसहारा और जरूरतमंद को बचाने हेतु @UPGovt द्वारा प्रदेश के हर जनपद में रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं।
आज गोरखपुर में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। वहां उपस्थित लोगों को भोजन एवं कंबल भी वितरित किया।
खुले आसमान के नीचे सोने के लिए विवश हर जरूरतमंद की रैन बसेरों में सम्मानजनक ढंग से रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
#UPCM@myogiadityanath ने कहा कि ई-सुनवाई आज के समय की मांग है। जनता का शासन है तो जनता को त्वरित व समयबद्ध न्याय मिलना चाहिए। हमें पूरी शक्ति के साथ इस दिशा में आगे बढ़ना पड़ेगा, ��भी एक सामान्य नागरिक का लोकतंत्र में विश्वास मजबूत होगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली आज देश में सबसे उत्कृष्ट है। 96% लोगों को बिना किसी भेदभाव व घटतौली के खाद्यान्न मिल रहा है। इससे @UPGovt को प्रतिवर्ष ₹1,200 करोड़ की बचत हो रही है।
#UPCM श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली श्री अयोध्या जी के विकास हेतु 80 माह में 47 अहम निर्णय लिए गए हैं। रामनगरी में सभी परियोजनाओं पर युद्धस्तर पर कार्य संचालित करने हेतु अब तक ₹31 हजार करोड़ खर्च किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले रामनगरी का माहौल राममय बनाने के लिए हाल में अनुपूरक बजट के माध्यम से ₹100 करोड़ भी दिए हैं। मुख्यमंत्री जी खुद श्री अयोध्या जी पहुंचकर सैकड़ों छोटी-बड़ी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' में आए लोगों की समस्याएं सुनीं व अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया।
महाराज जी प्रदेश वासियों की सेवा और उनके हित के लिए निरंतर क्रियाशील हैं।