@AvdheshanandG@AcharyaSabha@HariharAshram पूज्य गुरुदेव मेरे लिए व्हाट्सएप भी आप फेसबुक भी आप सोशल मीडिया के सारे प्लेटफार्म भी आप
मेरी सुबह भी आप मेरी शाम भी आप
तुलसी पीपल आंवला दूर्वा बेलपत्र सब कुछ आप
अब जो कुछ मुझ में मेरा बचा हो वह भी अब आपका हो जाए ऐसी कृपा कीजिए मेरे गुरुदेव🙏🙏
@AvdheshanandG@AcharyaSabha@HariharAshram पूज्य गुरुदेव मेरे लिए व्हाट्सएप भी आप फेसबुक भी आप सोशल मीडिया के सारे प्लेटफार्म भी आप
मेरी सुबह भी आप मेरी शाम भी आप
तुलसी पीपल आंवला दूर्वा बेलपत्र सब कुछ आप
अब जो कुछ मुझ में मेरा बचा हो वह भी अब आपका हो जाए ऐसी कृपा कीजिए मेरे गुरुदेव🙏🙏
उत्तराखण्ड के लोक-आस्था के पर्व "इगास" का आयोजन माननीय सांसद श्री अनिल बलूनी जी नई दिल्ली के आवास पर भव्यता से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री आदरण��य श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी ने आवाहित देवगणों और अग्नि देवता का अर्चन-पूजन किया, जिससे समारोह की गरिमा में अति वृद्धि हुई !
इस महोत्सव में आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं पूज्य सन्तों के साथ "इगास" पूजन-अर्चन कर अभिभूत हूँ ।
इस दिव्य महोत्सव में उपराष्ट्रपति ��हामहिम श्रीमान जगदीप धनखड़ जी, रक्षामंत्री श्रीमान राजनाथ सिंह जी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्रीमान जगत प्रकाश नड्डा जी, पूज्य श्री स्वामी रामदेव जी महाराज, पूज्य श्री स्वामी चिदानन्द मुनि जी महाराज, बाबा बागेश्वर श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी, हरिद्वार सांसद श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी, उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री धनसिंह रावत जी सहित देश की अनेक प्रख्यात विभूत��याँ एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।
समारोह में उत्तराखण्ड से आए संगीतकारों ने लोकगीत, भजन एवं नृत्य की सुन्दर प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया। इस प्रकार के आयोजनों से उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है और लोक पर्वों के प्रति जनमानस में जागरूकता बढ़ती है।इस दिव्य आयोजन के माध्यम से "इगास" पर्व की महत्ता और सांस्कृतिक धरोहर को ���ंरक्षित करने का प्रयास सराहनीय है।
#AvdheshanandG_Quotes #igaas #इगास @narendramodi @VPIndia @rajnathsingh @JPNadda @anil_baluni
प्रभु प्रेमी संघ की स्थापना वैदिक सनातन धर्म और उसके शाश्वत सिद्धांतों के संरक्षण संवर्धन एवं लोक कल्याणकारी पारमार्थिक प्रवृत्तियों के प्रचार प्रसार के निमित्त हुई है। विशुद्ध आध्यात्मिक संस्था “प्रभु प्रेमी संघ” सनातनधर्मोद्धारक भगवान भाष्यकार आद्यजगद्गुरु भगवत्पाद शङ्कराचार्य की अद्वैत परंपरा के पवित्र आदर्शों की संवाहक है और उस दिव्य पथ का अनुसरण करने के लिए प्रेरित करती है, जिसमें वेद विहित शास्त्र सम्मत और गुरु द्वारा उपदेशित साधन से आत्मज्ञान-ब्रह्मसाक्षात्कार, परमप्रभु की आराधना और लोककल्याण निमित्त अपना सर्वस्व आहूत करना ही मानव जीवन का अंतिम ध्येय है।
जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामंडलेश्वर अनंत श्री विभूषित पूज्यपाद स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज “पूज्यश्री” के दिव्य नेतृत्व में यह संघ अनगिनत साधकों को आध्यात्मिक पथ पर चलने की प्रेरणा देता आ रहा है। यह संघ उन सभी साधकों का एक पवित्र संगम है, जो प्रभु प्रेम, राष्टभक्ति और आत्म-कल्याण के मार्ग पर चलकर जीवन को स���्चे अर्थों में धन्य बनाने के अभिलाषी हैं।
गुरुदेव पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज “पूज्य श्री” का जीवन और उनके उपदेश सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है, उनके द्वारा संस्थापित यह संघ न केवल आध्यात्मिक धार्मिक अपितु सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों का संरक्षण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
आज इस पाटोत्सव के पवित्र दिन, हम संकल्प लें कि हम सनातन सिद्धांतों का अनुपालन कर वैदिक सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में अपनी भूम���का का निर्वहन करेंगे और अपने जीवन में उन वैदिक संस्कारों का पालन करेंगे, जो मानवता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। हम सनातन धर्म संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था बनाए रखेंगे और प्रभु प्रेमी संघ के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाएँगे।
इस पावन अवसर पर ब्रह्मलीन परम् गुरवर “परम् देव” अनंत श्री विभूषित स्वामी सत्यमित्रानन्द जी भगवन सहित अकारण कृपालु सद्गुरु सत्ता की अहेतुक कृपा, ललिता राजराजे���्वरी का अनुग्रह, और समस्त देवगणों के आशीष हम सब पर सदैव बने रहें, हमारे जीवन में धर्म का प्रकाश निरंतर बना रहे।वेदों की दिव्य ऋचाएँ, उपनिषदों का कल्याणकारी ज्ञान और श्रीमद्भगवद्गीता के कालजयी संदेश हमारे जीवन में सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहें ।
प्रभु प्रेमी संघ के स्थापना दिवस “पाटोत्सव” की मंगलमय शुभकामनाएँ।
#AvdheshanandG_Quotes
#prabhupremisangh
#प्रभु_प्रेमी_संघ #पाटोत्सव #स्वामी_अवधेशानन्द_गिरि #प्रकाशोत्सव
हमारे विचार और कर्म ही हमारे भाग्य का निर्माण करते हैं। विचार हमारे भीतर की ऊर्जा और दिशा को प्रभावित करते हैं, और जब हम शुभ विचारों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो हमारे जीवन में सकारात्मकता और सफलता के मार्ग खुलते हैं। विवेक और शुभ विचारों को अबाध बनाए रखना ही जीवन में संतुलन, शांति, और सफलता की कुंजी है।
Our destiny is shaped by the good or bad actions and thoughts we cultivate. Our thoughts determine our habits, the direction of our lives, and the quality of our experiences. Therefore, it is essential to keep wisdom and positive thoughts uninterrupted.
#AvdheshanandG_Quotes
#thoughtoftheday
बाह्यंतर पवित्रता, आत्म सजगता, और दिव्यत��� का पर्व रूप चौदस हमें यह बोध कराता है कि बाहरी रूप संवारने के साथ आंतरिक शुद्धता हमारी प्राथमिकता बने । यह पर्व हमें स्मरण दिलाता है कि बाह्य सौंदर्य क्षणिक तथा आत्मा की सुंदरता शाश्वत और नित्य है। आत्म-चिंतन से ही सच्चा सौंदर्य अनुभूत किया जा सकता है ।
परम सत्य का बोध ही हमारा सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए ।हम शुद्ध बुद्ध प्रबुद्ध चैतन्य ब्रह्म हैं, इस शाश्वत स्वरूप की अनुभूति जीवन की श्रे��्ठतम उपलब्धि है ।अज्ञानजन्य विकारों-व्याधियों-दु:खों से मुक्ति के पर्व रूप चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएँ ।
The festival of Roop Chaudas symbolizes purity—both inner and outer—along with self-awareness and divinity. It reminds us that while external beauty is fleeting, the beauty of the soul is eternal. True beauty lies in self-reflection and realization of the ultimate truth. Recognizing our essence as pure, enlightened, and conscious beings is the highest achievement in life.Warm wishes on this sacred day of Roop Chaudas, which brings freedom from ignorance, negativity, and suffering.
#AvdheshanandG_Quotes #roopchaturdashi #ChhotiDiwali
ॐ हिरण्यवर्णां हरिणीं सुवर्णरजतस्रजाम् ।
चन्द्रां हिरण्मयीं लक्ष्मीं जातवेदो म आवह ॥
दिव्यता, पवित्रता और परम् ऐश्वर्य सम्पन्न दीपावली के अनन्त दीप सभी के जीवन को आनंद, समृद्धि और आरोग्यता से आलोकित करें।अंतस् में अंतर्निहित अलौकिक अतुल्य सामर्थ्य और ईश्वरीय सत्ता का जागरण हो । प्रकाश जीवन की स्वाभाविक माँग है । प्रकाश का अभाव अर्थात् जीवन रस की रिक्तता । एतदर्थ ज्ञान, विवेक और सत्कर्मों के अवलम्बन से अन्तःकरण को उद्दीप्त प्रकाशित रखें ।
सनातन संस्कृति के अनुपम उदात्त पर्व दीपमालिका की अनेक शुभकामनाएँ ।
May the endless lights of the divine and blessed festival of Diwali illuminate everyone’s life with joy, prosperity, and health. May there be an awakening of the divine strength and supreme power inherent within. Light is the natural essence of life; without it, life feels empty and unfulfilled. Let us therefore keep our inner selves enlightened with the support of knowledge, wisdom, and righteous actions.
Wishing you abundant joy and blessings on the auspicious festival of Diwali, a radiant symbol of our eternal culture. Happy Diwali. 🪔
#AvdheshanandG_Quotes #deepavali #दीपावली #prabhupremisangh
वैदिक हिंदू सनातन संस्कृति इन्द्रियों की पवित्रता, आर्थिक शुचिता, समानता एवं सहअस्तित्व जैसे दिव्य मूल्यों की परिपोषक रही है।दीपावली के दिव्य पवित्र दीप सम्पूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करें । विश्व में प्रेम, सद्भाव, शांति और समृद्धि स्थापित हो।दिव्य प्रकाश और ऐश्वर्य के आवाहन का अनुपम पर्व दीपावली सर्वथा शुभ हो !
May the divine light of Diwali guide humanity towards a path of well-being, prosperity, and harmony. Let this sacred festival inspire purity of the senses, economic integrity, equality, and coexistence. May it kindle love, compassion, peace, and abundance across the world. Wishing everyone a blessed and joyful Diwali filled with divine light and grace.
#दीपावली #deepavali #AvdheshanandG_Quotes
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ ! प्रकृति पर्यावरण तथा गोवंश संरक्षण,संवर्धन के लिए आगे आएँ ।
Heartiest greetings on Govardhan Puja and Annakut Festival. Come forward to protect and promote nature, environment and divine Gomata .
#AvdheshanandG_Quotes
#अन्नकूट #गोवर्धन_पूजा
इस जगत् में निःस्वार्थ प्रेम, स्नेह और समर्पण से बड़ी कोई निधि नहीं है। सच्चा प्रेम जीवन में शांति और संतोष लाता है। यम द्वितीया पर माँ यमुना से प्रार्थना है कि वे हमें संसार की व्याधियों से मुक्त करें और प्रभु की स्मृति के साथ आत्मिक जागरण की ओर प्रेरित करें।
भैया दूज का यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है, जो जीवन में संबंधों की गहराई को दर्शाता है। इस दिन हम इस प्रेम और विश्वास को बनाए रखने का संकल्प लेते हैं।
भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ।माँ यमुना के अनुग्रह से आप सभी के जीवन में प्रेम, आनंद और सफलता आए।
There is nothing greater than selfless love and devotion. On this auspicious Bhai Dooj, may Maa Yamuna free us from all worldly troubles and inspire us toward self-realization and inner peace.
Bhai Dooj celebrates the pure bond between brothers and sisters, reminding us of the strength and depth of family ties. May this festival bring joy, love, and prosperity to your life, and may Maa Yamuna’s blessings help you overcome all obstacles. Heartfelt wishes on Bhai Dooj.
#AvdheshanandG_Quotes #भाई_दूज #यमद्वितीया
अच्युतानन्त गोविन्द विष्णो नारायणामृत
रोगान्मे नाशयाऽशेषान् आशु धन्वन्तरे हरे।
आरोग्यं दीर्घमायुष्यं बलं तेजो धियो श्रियं
स्वभक्तेभ्यः अनुगृह्णन्तं वन्दे धन्वन्तरिं हरिम्।।
स्वस्थ तन मन ही धर्म और अर्थ सिद्धि का मूल साधन है। अत: स्वास्थ्य रक्षण हमारा प्रथम धर्म है। धन त्रयोदशी की इस शुभ्र बेला में भगवान धन्वंतरि सभी को उत्तम स्वास्थ्य एवं पराम्बा माँ श्रीलक्ष्मी प्रचुर संपदा प्रदान करें।
A healthy body and mind are the true means to achieve prosperity and purpose. Therefore, protecting our health is our foremost duty. On this auspicious occasion of Dhan Trayodashi, may Lord Dhanvantari bless everyone with excellent health, and may Goddess Lakshmi bestow abundant wealth and prosperity upon all.
#AvdheshanandG_Quotes #dhanteras #धनतेरस #धन्वन्तरि
अतुल्य तेज संपन्न चन्द्र किरणें प्रायः माँ ललिता राजराजेश्वरी के प्रकाश से ही द्युतिमान हैं, इस दृष्टि से शास्त्रों में कर्क चतुर्थी के व्रत को श्री,सौभाग्य और आरोग्यवर्धक माना गया है। चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी के दिन उपवास रहकर सौभाग्यवती स्त्रियों द्वारा अपने पति के आरोग्य एवं सौभाग्य के लिए चन्द्रमा के अतिरिक्त परांबा भगवती पार्वती,भग���ान गणेश और देवसेनापति श्री कार्तिकेय की पूजा करती हैं। माँ भगिनी भार्या और पुत्री के रूप में स्त्री घर परिवार की आधारभूत स्तंभ है। सौभाग्यवती स्त्रियों द्वारा अपने पति के आयुष्य दीर्घ जीवन व उन्नयन उत्कर्ष के लिए मनाए जाने वाले दिव्य करवा चौथ व्रत की हार्दिक शुभकामनाएँ ।
The incomparably bright moon rays are usually glowing due to the light of Mother Lalita Rajrajeshwari, from this viewpoint, the fast of Kark Chaturthi has been considered as one that brings prosperity, good fortune and health in the scriptures. By fasting on the day of Chandrodaya Vyapini Chaturthi, married women worship Paramba Bhagwati Parvati, Lord Ganesha and Devsenapati Shri Kartikeya, besides the Moon, for the health and good fortune of their husbands. In the form of mother, sister, wife and daughter, a woman is the basic pillar of the family. Heartiest greetings for the divine Karwa Chauth fast, which is celebrated by married women for the long life and upliftment of their husbands.
Best wishes for Karva Chauth.
#AvdheshananadG_Quotes
#कर्क_चतुर्थी #करवा_चौथ
कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी स्वधर्म से विमुख नही होना चाहिए । जैसे अग्नि कभी दाहकता से विमुख नहीं होती, सूर्य जगत् को प्रकाशित करना नही छोड़ता, उसी प्रकार हम सेवा परमार्थ के पथ पर अविच्छिन्न चलते रहें। अपनी भाषा, भेषज, भोजन, पर्व परम्पराएँ सहेज कर रखें । भारतीय संस्कृति संस्कार एवं जीवन मूल्यों का अनुसरण और संवर्धन समष्टि को उपकृत करने जैसा है। आइए ! प्राचीन भारतीय परम्पराओं और जीवन मूल्यों को आत्मसात कर इन गूढ़ विषयों के समायोजन हेतु अनुसंधानात्मक अभिरुचियाँ पैदा करें। हमारी संस्कृति प्रकृति के सूक्ष्म संवेगों से नित्य एकीकृत है और इसमें पर्यावरण को प्रभावित करने वाले प्रत्येक कारक को देवता मानकर उन्हें सहेजने और संरक्षित करने का विधान है।
Even in the most difficult situations, one should not turn away from one's own religion. Just as fire never stops burning, the sun never stops illuminating the world, in the same way we should continue to walk on the path of service and charity. Preserve your language, natural medicines, food and festival traditions. Following and promoting Indian culture, rituals and life values is like doing a favor to the whole world. Let us imbibe ancient Indian traditions and life values and develop research interests to deal with these esoteric subjects. Our culture is constantly integrated with the subtle emotions of nature and it has a law to save and preserve every factor affecting the environment by considering it as a deity. #AvdheshanandG_Quotes
विजयादशमी या दशहरा का पर्व हमें बाहरी और आंतरिक विजय का संदेश देता है। यह पर्व रावण के ऊपर भगवान राम की विजय को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाता है, लेकिन इसका गहरा अर्थ यह भी है कि हम अपने भीतर की आसुरी वृत्तियों, जैसे अहंकार, अज्ञान, और इंद्रियजन���य विकारों पर विजय प्राप्त करें।
साधक के अंतःकरण में जब तक इन विकारों का वास होता है, तब तक वह उच्चतर आध्यात्मिक लक्ष्यों की ओर नहीं बढ़ सकता। इसलिए, यह पर्व हमें अपने मन और हृदय को शुद्ध करने का अवसर देता है, ताकि हम ज्ञान, सत्य, और शक्ति के साथ अपने जीवन में रामत्व की स्थापना कर सकें। इस प्रकार, दशहरा केवल बाहरी शत्रु पर विजय का पर्व नहीं है, बल्कि आत्म-विजय, आत्मशुद्धि और उच्चतर आध्यात्मिक उपल���्धियों की ओर अग्रसर होने का महापर्व भी है।
The festival of Vijayadashami, or Dussehra, symbolises not only the external victory of good over evil but also the internal triumph of virtue over vice. In the mythological context, it commemorates Lord Rama’s victory over Ravana, but on a deeper level, it urges us to conquer the demonic tendencies within ourselves, such as ego, ignorance, and sensory indulgence.
As long as a seeker’s heart and mind are clouded with impurities and sense-driven distortions, it is difficult to achieve the higher spiritual goals of life. This festival serves as a reminder to purify our inner selves so that we can kindle the light of wisdom and establish the qualities of “Ram” (virtue, righteousness) within us. Therefore, Dussehra is not only a celebration of external conquest but also a great occasion for self-purification, inner victory, and progressing toward higher spiritual achievements.
#AvdheshanandG_Quotes #vijyadushmi #विजया_दशमी
#शारदीय_नवरात्र
पवित्र नवरात्रि में काल में जप-ध्यान,स्तवन आदि विविध रूपों में माँ पराम्बा की आराधना प्रतिकूलताओं के परिहार में सहायक और विजय-विभूति,श्री-ऐश्वर्य और विवेक-विद्या प्रदात्रि है । शक्ति उपासना का यह पर्व आत्म जा��रण में सहायक सिद्ध हो ।
Navratri is a time for worshiping Goddess Paramba, where practices like chanting and meditation help overcome challenges and grant wisdom, prosperity, and victory. It is an opportunity for self-awakening through the grace of Goddess Durga.
#शारदीय_नवरात्रिएम
#AvdheshanandG_Quotes #Navratri #शारदीय_नवरात्रि