'शारदीय नवरात्रि' की महानवमी तिथि के पुनीत अवसर पर आज @GorakhnathMndr में शक्ति स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया।
अखिल सृष्��ि की आराध्या जगज्जननी माँ दुर्गा की असीम कृपा से प्रदेश वासियों का जीवन सुख, समृद्धि, आरोग्यता और शांति से आलोकित हो, यही प्रार्थना है।
जय माँ भगवती!
जो लोग ' I Love Muhammad' कहकर अव्यवस्था, आगजनी और तोड़फोड़ का सहारा ले रहे हैं...
उन्हें मालूम है कि यह शारदीय नवरात्रि है...
'चण्ड-मुण्ड' बनकर कार्य करोगे तो माँ भगवती कभी बर्दाश्त करने वाली नहीं हैं...
ॐ जयन्ती म��्गला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते॥
सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को माँ भगवती जगदम्बा की आराधना व उपासना के पावन पर्व 'शारदीय नवरात्रि' की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
माँ सभी के जीवन को सुख, स्वास्थ्य और सौभाग्य के आशीर्वाद से अभिसिंचित करें, यही प्रार्थना है।
शुभ नवरात्रि! जय माता की!
कृष्णं वन्दे जगदगुरुम्!
सम्पूर्ण जगत के आधार लीलाधर, योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं!
मुरलीधर सभी के जीवन में प्रेम, करुणा एवं भक्ति का संचार कर चराचर जगत का कल्याण करें, यही प्रार्थना है।
जय श्रीकृष्ण!
रामाय रामभद्राय रामचन्द्रा��� वेधसे।
रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥
प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि श्री अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर श्री राम दरबार सहित अष्ट देवालयों में देव विग्रहों के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आज पूज्य साधु-संतों एवं धर्माचार्यों के पावन सान्निध्य में सहभाग का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
'रघु��ुलनंदन' की कृपा सकल संसार पर बनी रहे।
सियावर रामचन्द्र की जय!
रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे।
रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥
भारत के प्राण, मानवता के आदर्श, धर्म के सर्वोत्तम स्वरूप, हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के पावन अवतरण दिवस 'श्री राम नवमी' की समस्त रामभक्तों एवं प्रदेश वासियों को मंगलमय शुभकामनाएं!
भारत की आस्था, मर्यादा और दर्शन में राम हैं। राम भारत की 'अनेकता में एकता' के सूत्र हैं।
जन-जन की आस्था के केंद्र प्रभु श्री राम की कृपा चराचर जगत पर बनी रहे। सबका कल्याण हो, यही प्रार्थना है।
श्री राम नवमी का यह पावन पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की शिक्षाओं और आदर्शों को अपने व्यक्तित्व में उतारने के लिए संकल्पित होने का एक अवसर है।
करुणानिधान प्रभु श्री राम की जय!
नव संवत्सर, विक्रम संवत-2082 की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं!
यह नव वर्ष आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे, आपके सभी संकल्प सिद्ध हों, प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।
होली का है एक संदेश- 'एकता से ही अखंड रहेगा देश'
रंग, उमंग, उत्साह वाली होली
समता, समरसता, सौहार्द वाली होली
असत्य पर सत्य की विजय की होली
प्रदेश वासियों को 'रंगोत्सव' की पुनश्च शुभकामनाएं!
ऐतिहासिक विजय...
चैंपियंस का अभिनंदन! देश वासियों को हार्दिक बधाई!
चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर विजय के रंगों से त्योहारों की बेला को और अधिक रंगमय, उल्लासमय बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी पर देश को गर्व है। आप सभी के उज्ज्वल भविष���य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।
जय हिंद🇮🇳
#ChampionsTrophy2025
तत्राभिषेकं यः कुर्यात् संगमे शंसितव्रतः।
तुल्यं फलमवाप्नोति राजसूयाश्वमेधयोः॥
एकता, समता और समरसता के महासमागम, भारतीयता और मानवता के महोत्सव, महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में आज अपने मंत्रिमंडल के मा. सदस्यों के साथ पवित्र त्रिवेणी संगम में पावन स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती सभी का कल्याण करें।
यह हमारी सनात�� संस्कृति और आस्था का जीवंत स्वरूप है।
आज लोक आस्था के महापर्व 'मकर संक्रांति' के पावन अवसर पर महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में प्रथम 'अमृत स्नान' कर पुण्य अर्जित करने वाले सभी श्रद्धालु जनों का अभिनंदन!
#महाकुम्भ_अमृत_स्नान
मकर संक्रांति क��� प्रदेश वासियों, सभी पूज्य संतों, श्रद्धालुजनों व भक्तों को हार्दिक बधाई!
यह जगतपिता सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का एक उत्सव है...