आज दिनांक 15 जून सोमवार को सुबह नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्र प्रभार आयुष मा.मंत्री डा. दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु, विशिष्ठ अतिथि के रूप में मा.मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश श्री हंसराज विश्वकर्मा जी, के साथ जनपद के समस्त अधिकारियों व सैकड़ों की संख्या में उपस्थित पुरुषों एवं महिलाओं के साथ नमो घाट पर एवं योगा प्रोटोकॉल के तहत सभी ने योग किया गया। मा.मंत्री डा दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु व मा.मंत्री हंसराज विश्वकर्मा जी ने उपस्थित सभी लोगों से योग को अपने जीवन में अपनाने का आग्रह किया।
दिनांक 05 जून 2026 को "विश्व पर्यावरण दिवस" के अवसर पर जनपद वाराणसी में ग्राम्य विकास विभाग एवं पंचायत राज विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा जनपद की समस्त 694 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर 292000 पौधरोपण/वितरण किया गया। जिसमें स्थानीय जन-प्रतिनिधियों एवं जनता द्वारा भागीदारी की गयी। विकास खण्ड बड़ागांव की ग्राम पंचायत सगुनहा में जनपद के प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह, मा0 मंत्री पर्यटन विभाग, उ0प्र0 सरकार द्वारा पौधरोपण किया गया जिसमें श्री अवधेश सिंह मा0 विधायक पिण्डरा उपस्थित रहे। विकास खण्ड काशीविद्यापीठ की ग्राम पंचायत अमराखैराचक में श्री हंसराज विश्वकर्मा, मा0 राज्य मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उ0प्र0 सरकार द्वारा पौधरोपण किया गया। इसी प्रकार विकास खण्ड काशीविद्यापीठ की ग्राम पंचायत घाटमपुर में डा0 सुनील पटेल, मा0 विधायक रोहनिया, श्री सत्येन्द्र कुमार जिलाधिकारी महोदय एवं श्री प्रखर कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी महोदय की उपस्थिति में पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। साथ ही, जनपद के सभी विकास खण्डों में अन्य जन-प्रतिनिधियों, प्रमुखगण आदि द्वारा पौधरोपण किया गया। वन विभाग द्वारा सभी विभागों को वृक्षारोपण हेतु निःशुल्क पौधे प्रदान किये गये।
वाराणसी के सर्किट हाउस सभागार में सोमवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” की बैठक केंद्रीय पेट्रोलियम मा० मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी महोदय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें मा० सह अध्यक्ष महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों दिए आवश्यक निर्देश।
💠#वाराणसी में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण किया।
💠उन्होंने महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें और बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
दिनांक 6 अप्रैल 2026 को विकासखण्ड चिरईगांव का औचक निरीक्षण कर खंड विकास अधिकारी चिरईगांव वाराणसी को आवश्यक निर्देश दिए गए एवं फार्मर रजिस्ट्री में खराब प्रगति होने पर सहायक विकास अधिकारी कृषि के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
#LIVE: वाराणसी में 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ एवं निपुण विद्यार्थियों के प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी https://t.co/vj43PBicoX
बाबा विश्वनाथ की पावन धरा काशी में आज राष्ट्रनायक सम्राट विक्रमादित्य की गौरवगाथा पर आधारित भारत के स्वाभिमान, नवजागरण और विकास की यात्रा के उत्सव 'महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य’ के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह महानाट्य नई पीढ़ी को अपने मूल्यों और आदर्शों से जोड़ने के एक वृहद अभियान का हिस्सा भी है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मंगलमय शुभकामनाएं।
@DrMohanYadav51
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा एवं परियोजना समिति/बेसिक शिक्षा/माध्यमिक शिक्षा विभाग तथा जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी महोदय के साथ दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल, जनपदीय महिला चिकित्सालय कबीरचौरा एवं एस एस पी जी हॉस्पिटल कबीरचौरा का औचक निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए ।
दिनांक 8.3.2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों के तथा महिला ग्राम प्रधान की उपस्थिति में मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा वर्चुअल वार्ता आयोजित किया गया,जिसमें मा०जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति मे महिला ई-रिक्शा चालक से मा०मुख्यमंत्री जी द्वारा वार्ता किया गया
काशी का स्वर्णिम कीर्तिमान!
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वाराणसी के संकल्प को साकार करने हेतु आज दिनांक 01 मार्च को डोमरी पड़ाव में एक वृहद एवं ऐतिहासिक पौधरोपण कार्यक्रम अंतर्गत 01 घंटे में 2.5 लाख से अधिक पौधों का रोपण कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया गया है।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज जनपद वाराणसी के आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के असवारी गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्रीन आर्मी की महिलाओं से संवाद किया व उनके द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों के स्टॉलों एवं संचालित सिलाई केंद्र का अवलोकन किया।
प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज जनपद वाराणसी में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय बालिका गृह, रामनगर का निरीक्षण किया तथा वहां निवासरत बालिकाओं से संवाद किया।
वाराणसी के बेरोजगार दिव्यांगजन युवक/युवतियों को रोजगार/स्वरोजगार उपलब्ध कराए जाने के उद्देश से दिनांक 06 से 13 फरवरी, 2026 को दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 का आयोजन।