"युगपुरुष से भेंट"
यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री @narendramodi जी से आज संसद भवन, नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की।
उन्हें भगवान झूलेलाल जी का चित्र भेंट कर लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित करने पर आत्मीय शुभकामनाएं प्रेषित की। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने पिछले 10 वर्षो में अजमेर सहित देश के संपूर्ण विकास को गति प्रदान की है, इस हेतु उनका आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा में किये जा रहे नवाचारों के सम्बन्ध में उन्हें जानकारी देकर विभिन्न विषयों में उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
#PMNarendraModiJi #PMModi #RajasthanAssemblySpeaker #VasudeDevnani @PMOIndia
आज लोकभवन में राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े जी से शिष्टाचार भेंट कर आत्मीय संवाद किया।
इस अवसर पर उन्हें 'ब्रेवहार्ट सावरकर' पुस्तक भेंट कर उनका अभिनंदन किया। लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा, संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण, सुशासन एवं जनकल्याण से जुड़े समसामयिक विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर संवाद, सकारात्मक समन्वय और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#RajAssemblySpeaker
@BagadeHaribhau
"सशक्त संसद मजबूत 'लोकतंत्र' का आधार है"
जन सुलभ व जनसेवा को समर्पित देश व प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधियों, देवतुल्य जनमानस को "अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह अवसर जनप्रतिनिधियों को उनके जनसरोकारों के प्रति संकल्पबद्ध करता है एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था के केंद्र में विधायी निकायों की सक्रिय व सकारात्मक भूमिका का स्मरण दिलाता है।
#InternationalDayOfParliamentarism
बगरू विधायक डॉ. कैलाश वर्मा जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्री श्याम गौशाला, निमेड़ा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं सेवा संकल्प दिवस समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की।
प्रभु श्रीकृष्ण डॉ. कैलाश वर्मा जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें।
#RajAssemblySpeaker
@KailashvermaBJP
सिख पंथ के छठे गुरु, मीरी-पीरी सिद्धांत के प्रणेता एवं धर्मरक्षा के महान प्रतीक श्री हरगोबिंद साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटिशः नमन।
उनका साहस, त्याग, आध्यात्मिक चेतना और धर्म की रक्षा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
बगरू विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. कैलाश वर्मा जी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
@KailashvermaBJP
अलवर लोकसभा क्षेत्र से सांसद व माननीय केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
आपका कार्य और नेतृत्व सदैव राष्ट्र के विकास व पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरणादायी रहा है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व अटूट ऊर्जा प्रदान करें, जिससे आप निरंतर राष्ट्रसेवा में जुटे रहें।
@byadavbjp
हरियाणा विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण जी का राजस्थान विधानसभा में स्वागत-अभिनंदन कर आत्मीय संवाद किया।
माननीय अध्यक्ष जी ने विधानसभा सदन का अवलोकन किया तथा राजनीतिक आख्यान संग्रहालय का भ्रमण कर इसे लोकतांत्रिक चेतना और जनजागरण का प्रभावी माध्यम बताया। साथ ही उन्होंने कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ राजस्थान का भी अवलोकन किया।
इस दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों, विधान कार्यों की प्रभावशीलता, संसदीय परंपराओं तथा जनप्रतिनिधियों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
उनका यह प्रेरणादायी दौरा दोनों राज्यों की विधान संस्थाओं के बीच समन्वय, अनुभवों के आदान-प्रदान और लोकतांत्रिक परंपराओं को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
#राजस्थान_विधानसभा #RajAssemblySpeaker #Jaipur
@HarvinderKalyan
आज राजकीय निवास, जयपुर पर हरियाणा विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण जी से शिष्टाचार भेंट हुई।
इस अवसर पर उनका स्वागत-अभिनंदन कर अपनी पुस्तक "सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि" भेंट की। लोकतांत्रिक परंपराओं, विधानमंडलों की गरिमा, सुशासन एवं समकालीन विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
विश्वास है कि परस्पर अनुभवों का यह आदान-प्रदान लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक प्रभावी, जनोन्मुखी तथा सशक्त बनाने की दिशा में उपयोगी सिद्ध होगा।
#Jaipur #RajAssemblySpeaker
@HarvinderKalyan
महान कवि एवं समाज सुधारक संत कबीर दास जी की जयंती पर सादर नमन।
सामाजिक बुराइयों के खिलाफ और सामाजिक सद्भाव के लिए संत कबीर की लेखनी आज भी प्रासंगिक है।
अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान के प्रतीक, काकोरी ट्रेन एक्शन के नायक राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन!
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका साहस, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
पर्यावरण संरक्षण, समुद्री पारिस्थितिकी के संवर्धन एवं सतत विकास के प्रति वैश्विक नेतृत्व के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को सेशेल्स के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'गार्डियन ऑफ़ द ब्लू होराइज़न' से सम्मानित किया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का विषय है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान विश्व मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा, माननीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।
"स्वस्थ अजमेर, सशक्त अजमेर- हमारा संकल्प"
अजमेर उत्तर विधानसभा में डीएमएफटी मद से स्वीकृत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कस्तूरबा मदारगेट एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, डिग्गी बाजार में ₹10.00 लाख लागत की पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों का लोकार्पण किया।
यह सुविधा मरीजों को त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
#Ajmer #RajAssemblySpeaker
आज अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लोंगिया मोहल्ला जीएसएस के पास में हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण किया।
इस हाई मास्ट लाइट के शुरू होने से क्षेत्र में रात्रिकालीन रोशनी बेहतर होगी, आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
#RajAssemblySpeaker#Ajmer
अजमेर उत्तर विधानसभा के वार्ड 71 स्थित ऋषभ नगर में ₹33.40 लाख की लागत से निर्मित सीसी सड़क कार्य पूर्ण होने पर विकास समिति द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में सहभागी बना।
इस विकास कार्य से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी। कार्यक्रम में मिले स्नेह, सम्मान एवं आत्मीय अभिनंदन के लिए सभी क्षेत्रवासियों और विकास समिति का हृदय से हार्दिक आभार।
#RajAssemblySpeaker
अजमेर उत्तर विधानसभा के वार्ड 73 स्थित राजीव कॉलोनी, गली नं. 01 में बालकिशन जी शर्मा के मकान से धनजी के मकान तक ₹10.00 लाख की लागत से नाली एवं सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
यह विकास कार्य क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#RajAssemblySpeaker #Ajmer
अजमेर उत्तर विधानसभा के नागरिकों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ आज डीएमएफटी मद से स्वीकृत पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, माकड़वाली, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस लाइन एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वैशालीनगर हेतु लोकार्पण किया।
प्रत्येक मशीन ₹5 लाख की लागत से स्थापित की गई है। यह पहल मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधा उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#RajAssemblySpeaker #Ajmer
अजमेर के समग्र जल संरक्षण एवं नदी पुनर्जीवन की दिशा में आज ₹31.35 करोड़ की लागत से रिवेनेशन ऑफ रिवर/फ्लड चैनल/ड्रेनेज ऑफ अजमेर परियोजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में माननीय जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत जी की भी उपस्थिति रही।
इस महत्त्वपूर्ण परियोजना के माध्यम से विभिन्न नदियों, नालों एवं जल निकासी तंत्र का डी-सिल्टिंग, सफाई एवं पुनर्स्थापन कार्य किया जाएगा। इससे जल प्रवाह सुचारु होगा, बाढ़ की समस्या में कमी आएगी, भूजल स्तर में सुधार होगा तथा किसानों और आमजन को दीर्घकालीन लाभ मिलेगा।
यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण, जल संसाधनों के संवर्धन और अजमेर के सतत विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। विकास, जनकल्याण और भविष्य की सुरक्षित जल व्यवस्था के संकल्प के साथ यह कार्य क्षेत्र के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।
#जल_संरक्षण #जल_संसाधन #Ajmer #RajAssemblySpeaker @SureshRawatIN
देश के मान-सम्मान और सैन्य कौशल के प्रतीक पूर्व सेनाध्यक्ष सैम मानेकशॉ जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन।
वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को घुटने टेकने को मजबूर करने की आपकी रणनीति आज भी देशवासियों को गौरवान्वित करती है।
सिख साम्राज्य के संस्थापक, पराक्रम, सुशासन और राष्ट्र गौरव के प्रतीक महाराजा रणजीत सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन!
आपकी शौर्य गाथाएं हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी।
#MaharajaRanjitSingh