@techiGajender हमारे सभी पुराण/दोहावली/चौपाई इनमें हमें जीवन-मूल्य उच्च/प्रामाणिक/नैतिक व प्रकृति-समन्वयक आचरण की शिक्षा मिलती है।
आपने भी हनुमान चालीसा की व्याख्या सरल शब्दावली में की है। साधुवाद 💐
@Baliyan_x ये 'भीड़' से 'भीड़' का संघर्ष है।
परीक्षा व शिक्षा में सुधार के उचित कार्य के लिए जो मार्ग 'भीड़ दबाव' व अनुचित भाषा का अपनाया गया था, उसी मार्ग से अब गाँव के लोग इनका विरोध कर रहे हैं।
सारांश: सुधार लाने का उनका उपाय अभी तो सामान्य जन को उचित नहीं लग रहा है। भविष्य का पता नहीं।
हर्षित हूँ: मेरे देश के मुखिया संवेदनशील है, नैतिकता को कायम रखे हुए हैं।
दुःखी हूँ: असंख्य बच्चों ने आवान्छित व विकृत टिप्पणीयों द्वारा स्वयं के परिवार को लज्जित किया है।
स्मरण रहे: सत्ताधीश आज है, कल नहीं रहेंगे, परन्तु बच्चों का स्वभाव व वैचारिक सड़ँध आजीवन रहेगी।
@ifpost47 भारत अभी बड़ी आर्थिक शक्ति नहीं बना है, इसलिए ये देश हम पर मनमाने निर्बन्ध लादने लगते हैं। हमें अपना आर्थिक सक्षमीकरण अधिक ऊंचाई तक करना होगा, जिससे हमारी वैश्विक शक्ति बढ़ेगी। तब तक यह सहना पड़े��ा।
@REDBOXINDIA सौर ऊर्जा, वायु ऊर्जा पर शीघ्रता से काम चल रहा है। अनेक घरों पर सौर प्रकल्प लग गए हैं, लाखों पर अगले वर्ष तक और भी लगेंगे। आशा है हमें बिजली कटौती की त्रासदी न्यूनतम झेलनी पड़ेगी।
@erbmjha यदि 25 देश मोदी जी को सर्वोच्च सम्मान दे रहे है (जिन्हें अनेक लोग 'खरीदा गया' बोल रहे है), तो ये मानना पड़ेगा, कि मोदी जी शक्ति शाली हैं।
एक दूसरे नेता है, जो अपने लिए 'केवल 1' नोबल पुरस्कार नहीं 'खरीद' सके हैं।
@ManishKasyapsob सामान्य जनता को सचमुच सुधरने की आवश्यकता है, क्योंकि अंततः हम सामान्य जन ही सर्��ाधिक संख्या में इन सुविधाओं का उपयोग करते है। यदि हम अपना दायित्व निभाएं, तो बड़ा सुधार होगा।
आपने यह विषय चिन्हित किया, उसके लिए आपका 🙏🏻
@ANI चलिए, प्रारम्भ हुआ कुछ घटाना।
कच्चे तेल की दर अगले महीने भर स्थिर रही, तो और भी दरें नीचे आएगी। अभी तेल वितरण कम्पनियाँ हानि को पाटने में लगी है। होटल वाले भी वही कर रहे हैं।
@SportsgramIndia वॉलीबाल खेलते हुए हम में से अधिकतर बड़े हुए हैं, संध्या समय 12-15 युवाओं को क्वार्टर के समीप वॉलीबॉल खेलते आज भी देख सकते हैं। उचित मार्गदर्शन व निरंतर प्रयास से अनेक युवा प्रत्येक राज्य से मिल सकते हैं जो प्रतियोगी व प्रतिस्पर्धात्मक खेल दिखा सकते हैं। हमारी टीम को शुभकामना��ें💐
@MeghUpdates जब साधरण बंगाली वोटर पर 2021 में अत्याचार, पिटाई यहाँ तक की व्यभिचार का समाचार बाहर नहीं आया था, तो अब वाली घटनायें क्यों बाहर ला रहे हैं?
@MeghUpdates अनेक टिप्पणीयाँ माझी जी की योग्यता पर प्रश्न उठाते हुए हैं।
संघर्ष, परिश्रम करके व जनता का विश्वास पा कर आयी हुई महिला हैं ये।
ये भाव/गुण उन्हें एक अच्छा नेता बनाएंगे।
नेता पुत्र/पुत्री के लिए ���ो प्रशासनिक योग्यता नहीं पूछते हम।
इन्हें अवसर दिया हैं, इसके लिए नेतृत्व को बधाई।
@MumbaichaDon ये आँधियाँ मरुस्थल में सदियों से प्राकृतिक रूप से इन दिनों में आती रही है। अत्याधिक उष्णता से कम दबाव का क्षेत्र बन जाता है, तो हिंदुकु�� पर्वतों से वायु-प्रवाह ऐसी आंधी को जन्म देता है।
@ifpost47 विश्व में जो कुछ घटित हो रहा हो, तो उस वार्ता को दिखाते समय, 'भारत में ऐसा नहीं होता/भारत में यदि ऐसा हुआ होता तो..' ये जोड़ने का क्या अर्थ है?
केवल घटना को सामने रखकर, निहित कारणों का संज्ञान लिए बिना उसकी तुलना अन्य किसी से करना अपरिपक्वता होगी।