मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन और उनके सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण कदम।
कल लगभग 1.22 लाख विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25-₹25 हजार के मान से ₹304.98 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण करूँगा।
जय श्री महाकाल...
आज उज्जैन के पावन रामघाट पर श्री महाकालेश्वर की पाँचवीं सवारी में विराजित भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
भाद्रपद मास की प्रथम एवं क्रम अनुसार पाँचवीं सवारी में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आस्था, परंपरा, संस्कृति और आधुनिकता के अद्भुत संगम के साथ इस अलौकिक एवं अद्वितीय सवारी से उज्जैन नगरी का वातावरण भक्तिमय हो गया।
84 महादेव की थीम, 1100 बटुकों के वैदिक मंत्रोच्चार तथा 500 से अधिक कलाकारों के 8 जनजातीय दलों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने इस दिव्य आयोजन को और भी भव्य बना दिया।
UPSC की तर्ज पर एक ही परीक्षा से अलग-अलग प्रकार के पदों पर भर्ती की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। आने वाले दो वर्षों में ढाई लाख पदों पर भी भर्ती की जाएगी।
#BJPMP_कार्यसमिति
श्री रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित दो दिवसीय 'मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक' में आज विचार साझा किए।
प्रदेश में भाजपा सरकार सिर्फ वादों की नहीं, बल्कि संकल्पों को धरातल पर उतारने वाली सरकार है। गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं और महिलाओं के कल्याण तक हमारा प्रत्येक कदम जनसेवा और प्रदेश की समृद्धि के लिए समर्पित है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश, विकास की दिशा में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार, सिंचाई, ऊर्जा, सुरक्षा और अधोसंरचना सहित हर क्षेत्र में समान रूप से अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं।
हमारी सरकार ने अधिकारियों-कर्मचारियों के सालों से अटके प्रमोशन का रास्ता साफ कर, लगभग एक लाख से अधिक पदों पर प्रमोशन किए। नई भर्तियां भी लगातार हो रही हैं। जन-विश्वास अभियान के माध्यम से सुशासन को अधिक सुदृढ़ करते हुए लोगों के विश्वास पर खरा उतर रहे हैं।
2027 को 'युवा वर्ष' और वर्ष 2028 को 'मातृशक्ति' को समर्पित करते हुए हम मध्यप्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नई विकास यात्रा को और अधिक गति प्रदान करेंगे। 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र के साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता विकसित एवं समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
#BJPMP_कार्यसमिति
पवित्र नगरी ओरछा में आज भाजपा के माननीय राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री श्री @shivprakashbjp जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी, माननीय सांसद एवं जनप्रतिनिधिगणों के साथ श्री रामराजा लोक के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
श्री महाकाल महालोक की तर्ज पर ही श्री रामराजा लोक विकसित हो रहा है। उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को नई गति एवं अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु एवं पर्यटक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने आ रहे हैं।
ओरछा के साथ ही चित्रकूट, दतिया, नलखेड़ा और मंदसौर सहित प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों का विकास एवं सुविधाओं के विस्तार के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।
प्रभु श्री रामराजा सरकार से प्रार्थना है कि सबका मंगल व कल्याण करें।
'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान इस समय पूरे देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है...
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#MannKiBaat#NashaMuktYuva
चित्रकूट में मंदाकिनी एवं सिंहावल नदी में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और राहत शिविर और बस्तियों में लोगों का कुशलक्षेम जाना।
प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगले दो-तीन दिन तक यहीं रहें और पीड़ित परिवारों के लिए आवश्यक सामग्रियां, चिकित्सा एवं खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित करें।
प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार के साथ खड़ी है। राहत की बात है कि ईश्वर की कृपा और मौसम के पूर्वानुमान के चलते प्रशासन की तत्परता से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, किंतु कई परिवारों को जो आर्थिक नुकसान हुआ है, उसका विधिवत सर्वे कराकर हर संभव सहायता उपलब्ध कराएंगे।
@GaharwarSS@Pratimabagri
आज बालाघाट प्रवास के दौरान कोरका-बोंदारी क्षेत्र में बच्चों और महिलाओं से आत्मीय भेंट कर उनका हालचाल जाना।
इस मौके पर बहनों एवं बच्चों ने राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
#जन_विश्वास_अभियान#JanVishwasAbhiyan
आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी से भेंट कर उन्हें मध्यप्रदेश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस दौरान सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और उपलब्धियों की भी जानकारी दी।
बैगा समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्प…
शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आवास एवं अधोसंरचना के विकास के लिए बैगा विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा।
#जन_विश्वास_अभियान#JanVishwasAbhiyan
आज बालाघाट जिले के लांजी स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं देखी।
विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।
#जन_विश्वास_अभियान
#JanVishwasAbhiyan
कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में आज जन विश्वास अभियान अंतर्गत दौरा कर जनजातीय भाई-बहनों के साथ संवाद किया। ₹225 करोड़ से जिले के 100 गांवों का समग्र विकास किया जाएगा।
इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा दें। आवास सुविधा, पोषण आहार की महत्ता तथा चिकित्सा एवं शिक्षा सुविधाओं को बेहतर ढंग से स्थापित करें। प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ें।
लगभग 25 वर्ष बाद मुख्यमंत्री या मंत्री का इस क्षेत्र में पहुंचना, प्रमाण है कि यहां विकास और विश्वास का नया दौर प्रारंभ हो रहा है। बैगा समाज का सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाना हमारा संकल्प है। पारम्परिक कला, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने के लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
नक्सलवाद से मुक्त हुए क्षेत्रों में विकास, अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
#जन_विश्वास_अभियान
#JanVishwasAbhiyan
आज खाचरोद से उज्जैन जाने के दौरान बहनों ने राखी बांधकर आशीर्वाद दिया। बहनों का यह अपनत्व और स्नेह मन को भाव-विभोर कर गया।
सभी बहनों के सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
#RakshaBandhan
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज भोपाल निवास पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय प्रजापिता विश्वविद्यालय से जुड़ी बहनों ने आत्मीय भेंट कर राखी बांधी।
बहनों का यह स्नेह और आशीर्वाद सदैव ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है। ईश्वर से सभी के मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
#RakshaBandhan