टीए��सी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, हमारे लोगों के बीच यह तनाव न पैदा करें. चुनाव के वक्त में यह तनाव पैदा कर रहे हैं. साफ इसका मकसद समझ में आ रहा है. मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर जहां एक तरफ बीजेपी लगातार टीएमसी को घेर रही है. वहीं, इसी बीच सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, बंगाल में इतनी सुख-शांति है कि देश में कहीं नहीं होगी, मैं वहीं का सांसद हूं अभी, असासनसोल जो में चारों तरफ भाईचारे के नारे लग रहे हैं, पूरे बंगाल में ऐसा है. 30 से 35 % वहां मुस्लिम परिवार रहते हैं, आज तक तो मैंने नहीं सुना कि वहां कोई दंगा, कोई फसाद हुआ हो.
#TMC #BJP #WestBengal #ShatrughanSinh | #ZeeNews