आज माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के साथ बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए समर्थित #भाजपा प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा जी के नामांकन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएँ एवं हार्दिक बधाई दी।
#jantadalunited#NDA4Bihar@Jduonline
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित 'मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना' के शुभारंभ कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए।
हमारा विश्वास है कि यह योजना बिहार के पर्यटन क्षेत्र को नई गति प्रदान करेगी तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करेगी। हमारी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर सशक्त पहचान दिलाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।
#bihartourism #HeliTourism #airtourism #ViksitBihar #TourismForGrowth #bihar
आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित 'बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026' के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता की।
यह पहल बिहार के पर्यटन क्षेत्र को नई गति देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करेगी। विश्वास है कि यह योजना बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
#bihartourism #HeliTourism #ViksitBihar #TourismForGrowth
@Jduonline
एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की 4×400 मीटर पुरुष रिले टीम द्वारा रजत पदक एवं 4×400 मीटर मिश्रित रिले में स्वर्ण पदक जीतना पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।
विशेष प्रसन्नता है कि बिहार के चंपारण के प्रतिभाशाली एथलीट सेतु मिश्रा ने दोनों स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया तथा एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाले बिहार के पहले एथलीट बनकर इतिहास रच दिया।
सेतु मिश्रा एवं संपूर्ण भारतीय टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#asianu23championships #IndianAthletics #TeamIndia #BiharPride
@Jduonline
आज 'मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026' का शुभारंभ होने जा रहा है। यह पहल बिहार में पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
#BiharTourism#bihar#ViksitBihar@Jduonline
आज श्रीकृष्णापुरी पार्क, पटना में आयोजित राजकीय समारोह में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा जी की जयंती के अवसर पर महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र नमन किया।
#SatyendraNarayanSinha #bihar
@Jduonline
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी की गरिमामयी उपस्थिति में #मुजफ्फरपुर जिले के एमआईटी मैदान में नगर विकास एवं आवास विभाग/BUDICO द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विशाल जनसभा को संबोधित किया तथा ₹1,047.09 करोड़ की लागत से 982 विकास योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास में सहभागिता की।
इस अवसर पर सिकंदरपुर लेक फ्रंट का लोकार्पण भी किया गया, जो आधुनिक शहरी विकास और जनसुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साथ ही आर्किटेक्चर एवं सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय, तिरहुत टाउनशिप, एयरपोर्ट, पटना–मुजफ्फरपुर रैपिड रेल कॉरिडोर तथा हल्दिया–रक्सौल हाईवे जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के माध्यम से उत्तर बिहार के समग्र विकास की नई दिशा भी निर्धारित हुई।
इन विकास परियोजनाओं से शहरी आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा बिहार के समावेशी एवं सतत विकास को नई गति मिलेगी।
#Muzaffarpur #UrbanDevelopment #ViksitBihar
@Jduonline@UDHDBIHAR
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.सत्येंद्र नारायण सिन्हा जी की जयंती पर शत-शत नमन। राजनीति में सादगी और शुचिता के प्रतीक, आपका गरिमामयी जीवन हम सभी को सदैव जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
#सत्येंद्र_नारायण_सिन्हा@Jduonline
बिपार्ड, गयाजी में आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में महामहिम उपराष्ट्रपति श्री @CPR_VP जी ने आदरणीय श्री @NitishKumar जी के राजनीतिक जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि राजनीति धैर्य, संयम और निरंतर प्रयास की यात्रा है।
उनका प्रेरक संदेश हम सभी जनप्रतिनिधियों के लिए जनसेवा के पथ पर सदैव मार्गदर्शक रहेगा।
#bihar #NitishKumar #JantaDalUnited
@Jduonline
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति में वैशाली जिला निबंधन कार्यालय से राज्य की अत्याधुनिक डिजिटल एवं पेपरलेस निबंधन व्यवस्था के अंतर्गत होम रजिस्ट्रेशन, पेपरलेस निबंधन, जीआईएस आधारित सेवाओं एवं मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट का शुभारंभ किया।
यह पहल विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए निबंधन प्रक्रिया को अधिक सरल, सुलभ एवं सम्मानजनक बनाएगी। तकनीक आधारित यह व्यवस्था पारदर्शिता, सुगमता और नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण को नई गति प्रदान करेगी।
#DigitalBihar #bihar #GoodGovernance #seniorcitizens #EaseOfLiving
@Jduonline