गयाजी की पावन धरती पर आज माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी के साथ विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।
पितृपक्ष के इस पावन अवसर पर सभी पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहे।
#pitrupaksha#पितृपक्ष#GayaJi#VishnupadMandir #bihar
@Jduonline
श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी के साथ पटना स्थित राजेंद्र नगर में आयोजित राजकीय समारोह में सम्मिलित होकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
#PanditDeendayalUpadhyaya
प्रसिद्ध विचारक एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका अंत्योदय और एकात्म मानववाद का विचार सदैव समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
#PanditDeendayalUpadhyaya
अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ
विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
#अनंत_चतुर्दशी
जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद माननीय श्री @NitishKumar जी ने बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपकर बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना व्यक्त की।
आज 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ जी ने भी अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग हेतु प्रदान किया।
आपदा की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होने की यह पहल जनसेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को मजबूती प्रदान करती है।
#bihar #JantaDalUnited #NitishKumar #FloodRelief #ChiefMinistersReliefFund #JanSeva
@Jduonline
किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा और जल के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में Micro Irrigation – Command Area Development and Water Management (M-CADWM) योजना के तहत बिहार में दो आदर्श क्लस्टरों का चयन किया गया है।
मोहम्मदपुर बादल क्लस्टर तथा बंगरा किशुनपुर क्लस्टर क्षेत्र शामिल हैं।
आधुनिक सिंचाई तकनीक और बेहतर जल प्रबंधन के माध्यम से किसानों को सुविधा देने एवं बिहार की सिंचाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करना हमारा लक्ष्य है।
#irrigationsystem #microirrigationsystem #watermanagement #bihar
@Jduonline@WRD_Bihar
आज पटना स्थित सवेरा कैंसर हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी विभाग का उद्घाटन किया। आधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह सुविधा बिहार में कैंसर मरीजों को बेहतर और अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक अच्छी पहल है।
इस महत्वपूर्ण पहल के लिए सवेरा कैंसर हॉस्पिटल की पूरी डॉक्टर टीम और सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई। मरीजों की बेहतर सेवा और उपचार के लिए आपका समर्पण निश्चित रूप से सराहनीय है।
#saveracancerhospitalpatna #roboticsurgery #healthcare #bihar #ModernHealthcare
@Jduonline
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसल एवं कृषि संबंधी क्षति का आकलन कराया जा रहा है, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार समय पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि आपदा से प्रभावित किसानों को आवश्यक सहयोग एवं राहत सुनिश्चित हो।
#Bihar#BiharFloods #floodrelief #Farmers #kisankalyan #DisasterManagement
@Jduonline
बिहार के लाल एवं प्रतिभाशाली अभिनेता श्री @imsanjaimishra जी को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में फिल्म ‘भक्षक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
तीन दशक से अधिक लंबे उनके शानदार फिल्मी सफर में यह उपलब्धि निश्चित रूप से गौरव का क्षण है। उनकी मेहनत और अभिनय प्रतिभा ने बिहार को एक बार फिर गौरवान्वित किया है।
#SanjayMishra #NationalFilmAwards #Bhakshak #Congratulations
Asian Games 2026 में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन
Skeet स्पर्धा में भारतीय महिला और पुरुष टीमों ने दो कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। सभी खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ।
#AsianGames2026#TeamIndia #IndianShooters #skeetshooting