राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं फतेहपुर (सीकर) विधायक श्री हाकम अली खां जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@MLAhakamAliKhan
पप्पू यादव, लाल सिंह, दानिश अली आज कांग्रेस में शामिल हुए है।पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का ही विलय कर दिया।बताया जा रहा है कि पप्पू यादव की पार्टी का विलय और लाल सिंह को कांग्रेस में शामिल करने के लिए प्रियंका गांधी ने सूत्रधार का काम किया है।
'जन अधिकार पार्टी' और पप्पू यादव जी किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं।
पप्पू यादव जी एक कद्दावर नेता हैं। वे आज कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व, नीतियों और दिशा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
वे 'जन अधिकार पार्टी' का भी कांग्रेस में विलय कर रहे हैं। ये विलय साधारण नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक है।
: कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन @Pawankhera जी
आज कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में हमारे 5 न्याय और 25 गारंटियों समेत पार्टी के घोषणापत्र पर गहन चर्चा हुई।
भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से हम लगातार गांव-गांव, गली-गली लोगों के बीच गए और ‘देश की आवाज़’ सुनी। हमने लोगों के साथ हो रहे अन्याय और उनके जीवन के संघर्षों को करीब से जाना और समझा।
इसीलिए हमारा घोषणा पत्र और गारंटियां महज़ दस्तावेज नहीं, करोड़ों देशवासियों के साथ हुए संवाद से निकला रोडमैप है, जो रोज़गार क्रांति और अधिकारपूर्ण भागीदारी के माध्यम से हर वर्ग का जीवन बदलने जा रहा है।
हम 5 न्याय का संकल्प लेकर किसानों, युवाओं, श्रमिकों, महिलाओं और वंचितों के बीच जाएंगे और सीधे तौर पर लोगों के जीवन से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेस की गारंटियां देशवासियों के जीवन में खुशहाली लाने का संकल्प हैं।
https://t.co/9pbJXgZHXE
मोदी जी को मेरी बातें अच्छी नहीं लगतीं, किसी न किसी तरह उन्हें घुमाकर वह उनका अर्थ हमेशा बदलने की कोशिश करते हैं क्योंकि वह जानते हैं कि मैंने एक गहरी सच्चाई बोली है।
जिस शक्ति का मैंने उल्लेख किया, जिस शक्ति से हम लड़ रहे हैं, उस शक्ति का मुखौटा मोदी जी हैं।
वह एक ऐसी शक्ति है जिसने आज, भारत की आवाज़ को, भारत की संस्थाओं को, CBI, IT, ED को, चुनाव आयोग को, मीडिया को, भारत के उद्योग जगत को, और भारत के समूचे संवैधानिक ढाँचे को ही अपने चंगुल में दबोच लिया है।
उसी शक्ति के लिए नरेंद्र मोदी जी भारत के बैंकों से हज़ारों करोड़ के क़र्ज़ माफ़ कराते हैं जबकि भारत का किसान कुछ हज़ार रुपयों का क़र्ज़ न चुका पाने पर आत्महत्या करता है।
उसी शक्ति को भारत के बंदरगाह, भारत के हवाई अड्डे दिये जाते हैं जबकि भारत के युवा को अग्निवीर का तोहफ़ा दिया जाता है जिससे उसकी हिम्मत टूट जाती है।
उसी शक्ति को दिन रात सलामी ठोकते हुए देश की मीडिया सच्चाई को दबा देती है।
उसी शक्ति के ग़ुलाम नरेंद्र मोदी जी देश के गरीब पर GST थोपते हैं, महंगाई पर लगाम न लगाते हुए, उस शक्ति को बढ़ाने के लिए देश की संपत्ति को नीलाम करते हैं।
उस शक्ति को मैं पहचानता हूँ,
उस शक्ति को नरेंद्र मोदी जी भी पहचानते हैं,
वह किसी प्रकार की कोई धार्मिक शक्ति नहीं है,
वह अधर्म, भ्रष्टाचार और असत्य की शक्ति है।
इसलिए जब जब मैं उसके ख़िलाफ़ आवाज उठाता हूँ, मोदी जी और उनकी झूठों की मशीन बौखलाती है, भड़क जाती है।
मुंबई से आज ‘हिंदुस्तान की आवाज़’ निकली है- देश को बांटने का मंसूबा रखने वाली शक्ति, INDIA की शक्ति को कभी नहीं हरा सकती।
नरेंद्र मोदी एक नकारात्मक शक्ति का मुखौटा हैं।
वही शक्ति, जिसने हिंदुस्तान की संस्थाओं को गुलाम बना लिया है,
वही शक्ति, जो भारत के किसान-मज़दूर, युवा-महिला, गरीब और छोटे उद्योगों को निचोड़ कर सब कुछ अपने चंद अरबपति मित्रों पर लुटा देना चाहती है,
वही शक्ति, जो देश में आज भ्रष्टाचार की मोनोपोली है।
अब इस शक्ति को करारा जवाब देने का वक्त है और यह आपकी, हमारी, सबकी ज़िम्मेदारी है।
मोहब्बत के इस देश में एक बार फिर ‘नफ़रत हारेगी, INDIA जीतेगा’
आज नई दिल्ली में ऑल इंडिया किसान कांग्रेस की नई कमेटी की बैठक हुई।
इस बैठक में सभी ने 'किसान न्याय' की गारंटी का स्वागत किया।
INDIA गठबंधन की सरकार बनते ही हम MSP का कानून बनाकर, देश के किसानों को फायदा देंगे।
: ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के चेयरमैन @SukhpalKhaira जी
BJP छोड़कर जयप्रकाश पटेल जी का कांग्रेस में शामिल होना झारखंड की राजनीति के लिए बहुत बड़ा संकेत है।
देश के कई राज्यों में अलग-अलग पार्टी के नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं।
BJP छोड़कर कांग्रेस के साथ नेताओं का आना 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का असर है, क्योंकि हमारे नेता राहुल गांधी जी ने यात्रा के माध्यम से लोगों और युवाओं पर एक अलग छाप छोड़ी है।
: झारखंड कांग्रेस के प्रभारी महासचिव @GAMIR_INC जी
कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में आप हमने कांग्रेस घोषणापत्र पर गहन विचार-विमर्श किया।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 5 स्तंभों - किसान न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय में प्रत्येक की 5 गारंटी हैं।
हर एक न्याय स्तंभ के अन्तर्गत 5 गारंटियों के हिसाब से कांग्रेस पार्टी ने कुल 25 गारंटियां दी हैं।
1926 से ही देश के राजनीतिक इतिहास में कांग्रेस घोषणापत्र को “विश्वास और प्रतिबद्धता का दस्तावेज़” माना जाता है।
देश बदलाव चाहता है। मौजूदा मोदी सरकार की गारंटियाँ का वही हश्र होने जा रहा है जो 2004 में भाजपा की 'इंडिया शाइनिंग' नारे का हुआ था।
इसके लिए हमारे हर गांव और शहर के कार्यकर्ता को उठ खड़ा होना होगा। घर-घर अपने घोषणापत्र को पहुंचाना होगा।
भारत की आधी आबादी के लिए कांग्रेस लाई है 5 “नारी न्याय गारंटी"
कांग्रेस की "नारी न्याय गारंटी" मतलब भारत की आधी आबादी की तरक्की और खुशहाली की गारंटी!
देश की नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए: हैं तैयार हम!✊🏽
— @PoojaRoyChoudh2
(राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय महिला कांग्रेस)
#NaariNyay
Electoral Bonds घोटाले से जुड़े लोगों को सोचना चाहिए कि कभी न कभी बीजेपी की सरकार बदलेगी।इसके बाद ऐसी कार्रवाई होगी कि ये फिर कभी नहीं होगा।
ये मेरी गारंटी है - @RahulGandhi
छुरिया के कांग्रेसजनों का आत्मीय स्वागत हेतु हृदय से आभार।
आप सब की ऊर्जा ही मेरी ताकत है, आप सब के सहयोग से हम राजनांदगांव में कांग्रेस की विजय पताका लहराएंगे।
#जीतेंगे_राजनांदगांव
A sordid saga of decimating Democracy, by looting money through coercion!
We demand an independent enquiry at the highest levels and the freezing of BJP’s bank accounts until the truth comes out!
#ElectoralBondsScam
पालघर में आज की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की कुछ तस्वीरें। पालघर एक आदिवासी बहुल जिला है, और कांग्रेस पार्टी के आदिवासी संकल्प को यहां के लोगों में ज़बरदस्त समर्थन मिला है। रास्ते में राहुल गांधी का स्वागत करने बड़ी संख्या में आए लोगों के इस हूजूम से इसे महसूस किया जा सकता है।
नंदुरबार में पहली बार घोषित आदिवासी संकल्प इस प्रकार है:
1. सुशासन: वन अधिकार अधिनियम (FRA) के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एक राष्ट्रीय मिशन स्थापित किया जाएगा, एक स्पेशल बजट रखा जाएगा, और विशेष कार्य योजना तैयार की जाएगी। हम 1 वर्ष के भीतर सभी लंबित FRA क्लेम्स का निपटान सुनिश्चित करेंगे। हम 6 महीने के अंदर सभी अस्वीकृत क्लेम्स की समीक्षा के लिए एक प्रक्रिया स्थापित करेंगे।
2. सुधार: मोदी सरकार द्वारा वन संरक्षण और भूमि अधिग्रहण अधिनियमों में किए गए सभी संशोधनों को कांग्रेस वापस लेगी, जिनसे आदिवासियों को बड़े पैमाने पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
3. सुरक्षा: कांग्रेस सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उन सभी बस्तियों या बस्तियों के समूहों को अनुसूचित क्षेत्रों के रूप में चिन्हित करने के लिए प्रतिबद्ध है जहां एसटी सबसे अधिक हैं।
4. स्वशासन: कांग्रेस PESA में की गई परिकल्पना के अनुसार 'ग्राम प्रशासन' और 'स्वायत्त ज़िला सरकार' की स्थापना के लिए पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम(PESA) के अनुरूप राज्य कानून बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
5. स्वाभिमान: कांग्रेस पार्टी द्वारा लाया जाने वाला एमएसपी का अधिकार कानून, जो एमएसपी को कानूनी दर्ज़ा देगा वह छोटे वन उपज (MFP) को भी कवर करेगा।
6. सब प्लान: अनुसूचित जातियों और जनजातियों की बजटीय संसाधनों में संतुलित और पर्याप्त हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए 1970 के दशक में इंदिरा गांधी द्वारा शुरू की गई अनुसूचित जातियों के लिये विशेष घटक योजना और जनजातीय उपयोजना को 2014 में मोदी सरकार द्वारा समाप्त कर दिया गया था। कांग्रेस अनुसूचित जाति योजना और जनजातीय उप-योजना को पुनर्जीवित करने और इसे कानून द्वारा लागू करने का वादा करती है, जैसा कि कुछ राज्यों में कांग्रेस सरकारों ने किया है।
Some pictures of today’s Bharat Jodo Nyay Yatra in Palghar today. Palghar is an Adivasi dominated district, and @INCIndia’s #AdivasiSankalp has found tremendous resonance among the people here - as evinced by the large crowds that greeted @RahulGandhi along the way.
The #AdivasiSankalp, first declared in Nandurbar, are as follows:
1. सुशासन: A national mission will be set up for the effective implementation of the Forest Rights Act (FRA) through a dedicated FRA division, separate budget, and action plans. We will ensure settlement of all pending FRA claims within 1 year, and establish a process for the review of all rejected claims within 6 months.
2. सुधार: Congress will withdraw all amendments made by the Modi Government to Forest Conservation and Land Acquisition Acts that have caused such great distress to Adivasis
3. सुरक्षा: Congress is committed to notify all habitations or groups of habitations where STs are the largest social group as Scheduled Areas - in all States and Union Territories of India.
4. स्वशासन: Congress is committed to enact state laws in conformity with the central Panchayat Extension to Scheduled Areas Act (PESA) to establish 'Village government’ and 'Autonomous District Government’ as envisaged in PESA
5. स्वाभिमान: Congress Party’s Right to MSP legislation - which will give legal status to MSP - will also cover Minor Forest Produce (MFP)
6. सब प्लान: The Special Component Plan for Scheduled Castes and the Tribal Sub Plan, introduced by Indira Gandhi in the late 1970s to ensure balanced and adequate share of budgetary resources for Scheduled Castes and Scheduled Tribes, was abolished in 2014 by the Modi Government. The Congress guarantees to revive the Scheduled Caste Plan and the Tribal Sub-Plan, and make it enforceable by law, as done by Congress Governments in some states.
सावधान हो जाएँ , अपनी अपनी जमीनें सँभाल कर रखें , मैदान में बिरजू आ चुके हैं।
अपनी ज़मीनों को ढक कर रखें , साहब दूरबीन लेकर निकल चुकें हैं।
जिनकी ज़मीन इन्हें पसंद आई , उसने अपनी ज़मीन गंवाई।