यतो धर्मस्ततो जयः!
धर्म, सत्य और न्याय की विजय के प्रतीक महापर्व विजयादशमी पर आप सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। यह पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारे सनातन धर्म की अमर शिक्षा का जीवंत स्मरण है।
विजयादशमी हमें यह संदेश देती है कि जब-जब अधर्म और अन्याय प्रबल होता है, तब धर्म अवश्य विजय प्राप्त करता है। असत्य और अहंकार चाहे कितना भी प्रभावी क्यों न प्रतीत हो, सत्य और सद्गुण अंततः उसकी पराजय कर ही देते हैं। यही वह सनातन मूल्य है, जो हमारी संस्कृति और परंपरा को हजारों वर्षों से स्थिर और प्रखर बनाए हुए है।
#विजयादशमी #Dussehra
📍 नवलगढ़
गत दिवस विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर माँ दुर्गा के दर्शन किए तथा समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
श्रद्धालुओं के साथ भक्ति, आस्था और श्रद्धा के इस पावन पर्व में सहभागी बनकर मन को असीम आनंद की अनुभूति हुई।
माँ दुर्गा की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे तथा मेरा नवलगढ़ परिवार सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे, यही मंगलकामना करता हूँ।
जय माता दी!
#मेरा_नवलगढ़_मेरा_परिवार
आदिशक्ति माँ भवानी के चरणों में कोटि-कोटि नमन!
आमेर के गौरवशाली दुर्ग परिसर में विराजित माँ शिला देवी केवल एक मंदिर नहीं, अपितु राजस्थान की अटूट सांस्कृतिक पहचान और आस्था की जीवंत धुरी हैं। माँ के दिव्य स्वरूप के दर्शन मात्र से अंतर्मन में असीम ऊर्जा और शांति का संचार होता है।
देवी माँ से प्रार्थना है कि उनका स्नेह और आशीर्वाद सदैव हम सब पर पर बना रहे।
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बांसवाड़ा स्थित माँ त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥
शक्ति, साधना और सिद्धि के पावन पर्व महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ!
माँ सिद्धिदात्री के श्रीचरणों में कोटि-कोटि वंदन। माँ की दिव्य कृपा से सभी के मनोरथ पूर्ण हों और प्रत्येक घर में सुख, शांति एवं मंगल का वास हो।
जय माता दी!
📍 नवलगढ़
गत दिवस विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर माँ दुर्गा के दर्शन किए तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान श्रद्धालुओं के साथ भक्ति एवं आस्था के इस पावन पर्व में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माँ दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे तथा नवलगढ़ परिवार सदैव सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे यही मंगलकामना करता हूँ।
जय माता दी!
#मेरा_नवलगढ़_मेरा_परिवार
श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व 'दुर्गा अष्टमी' की आप सभी को मंगलकामनाएँ।
माँ दुर्गा के अष्टम स्वरूप माँ महागौरी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन। माँ जगत जननी से प्रार्थना करता हूँ कि अपने समस्त भक्तों को समृद्धि एवं ऐश्वर्य से परिपूर्ण करें।
जय माता दी!
कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है।
संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देश दिए हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
📍 नवलगढ़
गत दिवस विधानसभा क्षेत्र के भानपुरा, भगेरा, बाजी की ढाणी (झाझड़), गोदारा की ढाणी एवं चंदाका की ढाणी में नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर माँ दुर्गा के दर्शन किए तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान श्रद्धालुओं के साथ भक्ति एवं आस्था के इस पावन पर्व में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माँ दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे तथा नवलगढ़ परिवार सदैव सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे यही मंगलकामना करता हूँ।
जय माता दी!
#मेरा_नवलगढ़_मेरा_परिवार
वीरता और शौर्य की गौरवगाथाओं से सुशोभित चित्तौड़गढ़ दुर्ग में विराजमान माँ कालिका के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन!
माँ कालिका का पावन मंदिर श्रद्धा, शक्ति और राजस्थान की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। माँ की दिव्य कृपा से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो तथा हर परिवार पर उनका आशीर्वाद सदैव बना रहे।
माँ कालिका के आशीर्वाद से राजस्थान की धरती सदैव समृद्ध और खुशहाल रहे तथा प्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करे।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला परिषद झुंझुनू हेतु नवलगढ़ विधानसभा से घोषित आप सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं विजयश्री की मंगलकामनाए।
#मेरा_नवलगढ़_मेरा_परिवार
करालवदनां घोरां मुक्तकेशीं चतुर्भुजाम्।
कालरात्रिं करालीं च विद्युन्मालाविभूषिताम्॥
जगतजननी माँ भगवती की आराधना के पावन पर्व नवरात्रि के सप्तम दिवस पर माँ कालरात्रि के श्रीचरणों में सादर प्रणाम!
माँ कालरात्रि से प्रार्थना है कि वे सभी भक्तों के संकटों का हरण करें और जीवन में अपार शक्ति, साहस एवं उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें।
Regime Change का दिवास्वप्न देखने वालों को समझ लेना चाहिए कि भारत में सत्ता परिवर्तन सड़कों पर भीड़ जुटाकर नहीं, बल्कि जनता के मताधिकार से होता है। जनादेश को कुचलकर सत्ता हासिल करने की मंशा लोकतंत्र नहीं, लोकतंत्र की मर्यादाओं को चुनौती है।
विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन अराजकता फैलाकर चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हो सकती।
सत्ता परिवर्तन की बेचैनी है, तो जनता के बीच जाइए, जनविश्वास जीतिए और चुनाव में अपनी ताकत साबित कीजिए। भारत का लोकतंत्र किसी की राजनीतिक महत्वाकांक्षा का बंधक नहीं है। यहाँ न भीड़ का दबाव अंतिम फैसला करता है, न साजिशें, यहां निर्णय केवल जनता करती है, उनका जनादेश करता है।
आखिर अराजकता के पीछे छिपा असली मकसद जुबान पर आ ही गया!
जनहित की आड़ में सत्ता की लालसा के लिए युवाओं और किसानों को राजनीतिक मोहरा बनाना, जाति और भाषा के नाम पर समाज को बांटना, लोकतांत्रिक संस्थाओं की साख पर प्रहार करना और विरोध के नाम पर अराजकता फैलाना, यही इनकी राजनीति का असली चेहरा है।
आज भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री @Rajendra4BJP जी के आवास पर भेंट कर कुशलक्षेम जाना तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली ।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि उन्हें शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ करें तथा उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें। वे जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में पूरी ऊर्जा के साथ सक्रिय हों, यही मंगलकामना है।
📍 भगेरा
गत दिवस ग्राम पंचायत भगेरा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। ग्रामीण अंचल में आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएँ स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना।
#मेरा_नवलगढ़_मेरा_परिवार
शारदीय नवरात्रि के षष्ठम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ दुर्गा के षष्ठम स्वरूप, माँ कात्यायनी जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का संचार हो। माँ सभी भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण करें और सभी के जीवन को खुशियों एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण करें।
आज नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से भेंट कर उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण करने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण और विकसित भारत का विराट संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणा एवं ऊर्जा का स्रोत है।
राजस्थान के प्रति माननीय प्रधानमंत्री जी का आत्मीय स्नेह और निरंतर सहयोग प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति प्रदान कर रहा है। आधारभूत संरचना, निवेश और जल प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में मिल रहे सहयोग से राजस्थान वर्ष 2047 तक विकसित प्रदेश बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।
उनके मार्गदर्शन में हमारी सरकार जनकल्याण और सुशासन के संकल्प के साथ समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित राजस्थान के निर्माण हेतु निरंतर कार्य कर रही है।