सत्य की रक्षा हर धर्म क�� आधार है!
लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद अग्निवीर के परिवार को सहायता मिलने के बारे में संसद में झूठ बोला।
उनके झूठ पर शहीद अग्निवीर अजय सिंह के पिता जी ने खुद सच्चाई बताई है।
रक्षा मंत्री को संसद, देश, सेना और शहीद अग्निवीर अजय सिंह जी के परिवार से माफी मांगनी चाहिए।
शहीद अग्निवीर अजय कुमार जी के परिवार को आज तक सरकार की ओर से कोई Compensation नहीं मिला है।
‘Compensation’ और ‘Insurance’ में फर्क होता है, शहीद के परिवार को सिर्फ बीमा कंपनी की ओर से भुगतान किया गया है।
सरकार की ओर से जो सहायता शहीद अजय कुमार के परिवार को मिलनी चाहिए थी वो नहीं मिली है।
देश के लिए जान देने वाले हर शहीद के परिवार का आदर क��या जाना चाहिए पर मोदी सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है।
सरकार कुछ भी कहे, यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है और मैं इसे उठाता रहूंगा।
INDIA गठबंधन सेना को कभी कमज़ोर नहीं होने देगा।