बी.एड. धारकों के लिए सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) पदों पर ओपन काउंसिलिंग के तहत 20 जून को 300 में से 297 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
अब तक 1200 में से 1190 अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल हो चुके हैं। यह मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक संवेदनशील और दूरदर्शी निर्णय है, जो सेवा से वंचित शिक्षकों को दोबारा अवसर प्रदान कर रहा है। काउंसिलिंग प्रक्रिया 26 जून तक चलेगी।