राष्ट्ररक्षक: वीरता की अमर गाथा - 16
"सीमा पर तैनात हर सैनिक, भारत की सुरक्षा का अटल प्रहरी है।""
25 अप्रैल 2024 को मेजर मंजीत ने एक विश्वसनीय स्रोत से प्राप्त सटीक मानवीय खुफिया सूचना के आधार पर, सोपोर जिले के एक गाँव में दो विदेशी आतंकवादियों की गतिविधियों का लगातार और सावधानीपूर्वक पीछा किया।
संभावित लक्ष्य परिसर की पहचान होने पर अधिकारी ने प्रारंभिक घेराबंदी स्थापित की। इस दौरान आतंकवादियों ने जवाबी गोलीबारी की और 25 अप्रैल 2024 की पूरी रात घेराबंदी तोड़कर भागने के कई प्रयास किए।
26 अप्रैल 2024 को प्रातः 05:30 बजे, एक आतंकवादी प्राकृति�� आवरण का लाभ उठाते हुए पास के बाग में प्रवेश कर गया। अधिकारी ने बाग की ओर जाने वाली चारदीवारी की आड़ लेते हुए उस आतंकवादी को वहीं रोक दिया, जो बाग के प्रवेश द्वार पर स्थित एक गौशाला की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहा था।
स���थिति की गंभीरता को भाँपते हुए मेजर मंजीत ने सबसे पहले गौशाला में फँसे एक नागरिक और दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। उनके सुरक्षित निकाले जाने के बाद, अपने ऊपर हो रही भारी गोलीबारी की परवाह किए बिना, उन्होंने आतंकवादी की ओर रेंगते हुए बढ़ना शुरू किया।
इसी दौरान अधिकारी ने देखा कि आतंकवादी उनके अग्रिम दस्ते (स्काउट) पर ग्रेनेड फेंकने की तैयारी कर रहा है। मेजर मंजीत ने तत्काल उसे भीषण मुठभ��ड़ में उलझाया और उसे मार गिराया।
असाधारण वीरता, अद्वितीय साहस तथा उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय देने के लिए मेजर मंजीत को मरणोपरांत "कीर्ति चक्र" से सम्मानित किया गया।
'सैनिक का हर कदम मातृभूमि की रक्षा के संकल्प से भरा होता है।'
🇮🇳भारत माता की जय🇮🇳
#राष्ट्र_प्रथम
@adgpi @official_dgar @PMOIndia @assampolice @CMOfficeAssam @SpokespersonMoD @DefenceMinIndia @rajnathsingh @HMOIndia
जन्मभूमिमयी नमस्कार 🙏
आज #नवरात्रि#व्रत मे #मथुरा प्रवास पर #श्रीकृष्ण#जन्मभूमि के दर्शन किये🙏
1954 का केशवदेव मंदिर
1956 का गर्भ गृह
1984 का बड़ा मंदिर🛕
सबमे माथा टेका/प्रशाद पाया👏
सब देखकर #रामजन्मभूमि के बाद यहां भी
भव्य #मंदिर बनेगा ही,
ऐसा विचार+संकल्प दोनो हुये💪
दिल्लीमयी नमस्कार🙏
#दिल्ली#संस्कारभारती ने
#कलाउत्सव2026 का आयोजन
किया🙏
शानदार मंच : नुक्कड़नाटक/भंगड़ा/रागनी से लेकर मणिपुरी/कत्थक नृत्य ओर @chetanjoshi1 जी का बाँसुरी वादन भी👏
अन्य आकर्षण:
बाईस्कोप/कठपुतली/बहरुपिया…
ओर खान-पान 🍛
आज आप सब भी आएँ
आनंद पायें🙏
प्रारंभ से अंत तक,
अंत से अनंत तक,
आनंद में डूबी हुई दिव्य चेतना ही
!!! शिव है!!!
महादेव जी के प्रत्येक आभूषण में छिपा है..
"आत्मज्ञान और ब्रम्हसत्य का रहस्य।"..
डमरू : सृष्टि के आरम्भ और अंत का रहस्य।
त्रिशूल : रज - सत्व - तम का पूर्ण संतुलन।
चंद्रमा : मन पर नियंत्रण और शांति का संदेश।
नंदी : धर्म में स्थिरता ही शिव से निकटता है।
सर्प : निरंतर जागरूकता और सावधानी का प्रतीक।
महाशिवरात्रि पर्व".. की शुभकामनाएं।।
Republic Day समारोह organized by the Faridabad District Administration, the Chief Guest, Haryana Government’s Health Minister Ms. Arti Singh Rao Presented an honor in Recognition of Outstanding social Contributions.”
@MurlidharBhinda@narendramodi@nitinkohlli
हादसे में घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होन��� की ईश्वर से कामना करता हूं और जिन वीर जवानों ने अपने प्राण गंवाए हैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
"हरि ॐ शांति शांति शांति:" ॥
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
‘आजाद हिन्द फौज’ के संस्थापक नेताजी ने अपने अदम्य साहस, अटल संकल्प और परा��्रम से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी।
उनका राष्ट्रप्रेम, त्याग और नेतृत्व आज भी भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा का अमर स्रोत है।
#ParakramDiwas #NetajiSubhasChandraBose #JaiHind
राष्ट्र स्पष्ट है हिंसा, आतंक और हथियार की विचारधारा का भारत में कोई स्थान नहीं।
शेष नक्सली भाई-बहनों से आग्रह है कि वे विकास, लोकतंत्र और विश्वास की मुख्यधारा से जुड़ें। यही भविष्य का मार्ग है।
#NaxalFreeIndia#InternalSecurity#CRPF#NationFirst
एक दूल्हा घर नहीं लौटा, तिरंगे में लिपटा एक योद्धा लौटा।
26 वर्ष की उम्र में जहाँ युवा अपने सपनों की दुनिया बसाते हैं, वहीं *कैप्टन शुभम गुप्ता* ने भारत की सुरक्षा को अपना ज���वन लक्ष्य बना लिया।
सिग्नल्स जैसे सुरक्षित कोर से निकलकर उन्होंने स्वेच्छा से 9 PARA (SF) का सबसे कठोर प्रशिक्षण चुना, मरून बेरेट और बलिदान बैज अर्जित किया, क्योंकि उन्हें फ्रंटलाइन चाहिए थी, सुविधा नहीं।
22 नवम्बर 2023, राजौरी के बाजीमाल जंगलों में आतंकी कमांडर के खिलाफ मुठभेड़ में उन्होंने अपने साथियों को बचाने के लिए सामने से चार्ज किया, अपना जीवन देकर मिशन सफल कराया।
आगरा में परिवार शादी की ���ैयारी कर रहा था, और घर पहुँचा तिरंगे में लिपटा बेटा…
“मेरा शेर बेटा…” पिता की वह पुकार पूरे राष्ट्र की आँखें नम कर गई।
कैप्टन शुभम गुप्ता को मरणोपरांत सेना मेडल (गैलेंट्री) से सम्मानित किया गया।
कुछ लोग इतिहास लिखते हैं, कुछ लोग इतिहास बन जाते हैं।
हम चैन से सोते हैं, क्योंकि ऐसे वीर हिमालय की चोटियों पर जागते रहते हैं।
नमन है, वीर पुत्र। 🇮🇳
यह सिर्फ पुलिस का मामला नहीं, यह राष्ट्रीय सुरक्षा का युद्धक्षेत्र है।
अब समय है कि आतंक के ओवरग्राउंड वर्कर्स, फंडिंग चैनल और सोशल नेटवर्क को भी उसी सख्ती से कुचला जाए जैसे बॉर्डर पर घुसपैठ को रोका जाता है।
आतंकवाद का कोई धर्म या राजनीति नहीं, राष्ट्रविरोध पर शून्य सहिष्णुता ही एकमात्र नीति होनी चाहिए।
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में इस्तेमाल हुआ जयपुर में बना रोबोट केवल तकनीक नहीं, यह आत्मनिर्भर भारत की सामरिक ताकत का प्रतीक है।
अब युद्ध केवल बंदूक और जवान से नहीं, डाटा, ड्रोन, रोबोट और AI से लड़ा जा रहा है।
अगर भारत अपने स्वदेशी डिफेंस टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को तेज़ी से बढ़ाता है, तो हम न केवल आतंकवाद बल्कि हाई-टेक युद्ध में भी आत्मनिर्भर महाशक्ति बनेंगे।
दिल्ली की परेड में दिखने वाले ये रोबोट सिर्फ प्रदर्शनी नहीं, ये आने वाले भविष्य के भारतीय युद्ध सिद्धांत की झलक हैं।
#JammuKashmir #Rajasthan #IndianArmy #AatmanirbharBharat