2014, 2017, 2019 और 2022 में उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक जीतों की रणनीति...
2024 में ओडिशा में कमल खिलाया।
2024 में तेलंगाना से 8 सांसद दिलाए। ओडिशा और तेलंगाना का योगदान न होता तो भाजपा 240 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंचती।
और अब 2026 में पश्चिम बंगाल में भी संगठन की ताकत का लोहा मनवा दिया।
न कोई शोर, न कोई प्रचार...
बस परिणाम।
भारतीय राजनीति में कुछ लोग भाषणों से पहचान बनाते हैं, कुछ लोग नतीजों से।
सुनील बंसल उन चुनिंदा रणनीतिकारों में हैं जो चुपचाप काम करते हैं और जब नतीजे आते हैं तो पूरा देश उन्हें देखता है।
@sunilbansalbjp
#SunilBansal #BJP
आज आदरणीय नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी से भेंट कर उन्हें @BJP4India के राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) के महत्वपूर्ण दायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
संत कबीर नगर की धरती से किसान परिवार से निकलकर छात्र जीवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में तथा ABVP से अपनी यात्रा प्रारंभ कर उत्तर प्रदेश में संगठन महामंत्री के रूप में उन्होंने वर्षों तक एक-एक कार्यकर्ता को जोड़कर भाजपा को मजबूत आधार प्रदान किया। बिहार और झारखंड में भी उनके नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूत हुआ।
नागेंद्र जी उन विरले व्यक्तित्वों में हैं जिन्होंने बिना किसी व्यक्तिगत लाभ के हमेशा कार्यकर्ताओं को गढ़ने, उन्हें वैचारिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया है। उनके अनुभव, संगठन कौशल और कार्यकर्ताओं से संवाद करने की क्षमता का लाभ अब राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा परिवार को मिलेगा।
एक बार फिर नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज #MannKiBaat में बस्ती के युवा आकाश गुप्ता और उनकी टीम के प्रयासों का उल्लेख कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।
जब अधिकांश लोग मनोरमा नदी की दुर्दशा देखकर सिर्फ चिंता व्यक्त करते थे, तब आकाश और उनके साथियों ने शिकायत नहीं, बल्कि शुरुआत करने का संकल्प लिया। अपने श्रम, समर्पण और सामाजिक चेतना से उन्होंने नदी से कचरा और जलकुंभी हटाकर स्वच्छता का एक प्रेरणादायी अभियान खड़ा किया।
यह भावना युवा शक्ति के संकल्प, सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी की मिसाल है। बस्ती की धरती ने एक बार फिर साबित किया है कि परिवर्तन की शुरुआत किसी बड़े संसाधन से नहीं, बल्कि बड़े संकल्प से होती है।
आकाश गुप्ता और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी बस्ती ही नहीं, पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।
#DM बस्ती व #SP बस्ती द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार, बस्ती में उत्तर प्रदेश बी0एड0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित करते हुए सभी को आवश्यक निर्देश दिया गया।