महापर्व छठ पूजा के तृतीय दिवस के पावन अवसर पर अस्ताचलगामी भगवान भुवन भास्कर को समर्पित 'संध्या अर्घ्य' की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
यह पावन पर्व सभी के परिवारों में खुशहाली लेकर आए, यही कामना है।
जय छठी मैया!
इस्कॉन के संस्थापक एवं महान कृष्णभक्त स्वामी श्रील भक्तिवेदांत प्रभुपाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, आध्यात्मिक ज्ञान एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
#ISKCON#SwamiPrabhupada
खालसा पंथ के संस्थापक, अदम्य साहस, त्याग और बलिदान के प्रतीक श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के ज्योति-जोत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
धर्म, न्याय और मानवता की रक्षा के लिए उनका संघर्ष तथा सत्य और स्वाभिमान के प्रति अटूट समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
लोक आस्था एवं पवित्रता के महापर्व छठ पूजा के द्वितीय दिवस ‘खरना’ की समस्त देशवासियों ���ो हार्दिक शुभकामनाएं!
छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
जय छठी मैया!
सिख साम्राज्य के संस्थापक, महान योद्धा एवं कुशल शासक महाराजा रणजीत सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
अपने साहस, पराक्रम और जनहित के कार्यों से उन्होंने लोगों के हृदय में विशेष स्थान बनाया। उनका गौरवशाली जीवन आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
लोक आस्था, पवित्रता एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिन नहाय-खाय की आप सभी को ह��र्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
छठी मैया की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।
।।जय छठी मैया।।🙏
#ChhathPuja
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम ही ��हीं, बल्कि सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का आधार है।
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य जे. बी. कृपलानी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
उनका त्याग, समर्पण और सादगीपूर्ण जीवन हमें सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
जगतपिता ब्रह्मा जी के अंश, समस्त प्राणियों के कर्मों के लेखाकार एवं लेखनी के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त जी के पूजन दिवस की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान चित्रगुप्त जी की कृपा से सभी के जीवन में सत्य, सदाचार और न्याय का प्रकाश बना रहे!
भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह, समर्पण और विश्वास के प्रतीक पावन पर्व भाई दूज की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह पावन पर्व हर भाई-बहन के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लाए, यही मंगलकामना है।
आधुनिक बिहार के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले एवं संविधान सभा के प्रथम (अंतरिम) अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उनका जीवन, विचार और राष्ट्र के प्रति योगदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को ��्रेरित करता रहेगा।
#drsachchidanandasinha
गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो और सभी के जीवन में नई ऊर्जा एवं सकारात्मकता का संचार हो।
#GovardhanPuja
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी के निर्वाण पर्व पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
उनके उपदेश हमें सभी जीवों के प्रति दया, परस्पर सम्मान और शांति की भावना ��खने की प्रेरणा देते हैं।
आनुवंशिक कोड के व्याख्याकार एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान वैज्ञानिक डॉ. हरगोविंद खुराना जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
युवाओं के भीतर वैज्ञानिक सोच जगाने वाले महापुरुष खुराना जी का त्यागमय जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए निरंतर प्रेरणादायक रहेगा।
मंगलकारी पर्व सोमवती अमावस्या की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की कृपा हर घर-आँगन में सुख, समृद्धि और खुशहाली के रूप में बरसती रहे, सबका मंगल व कल्याण हो, सबकी मनोकामनाएं पूर्ण हों, यही प्रार्थना करता हूँ।
नारी शिक्षा व सशक्तिकरण के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान समाज सुधारक, 'भारत रत्न' महर्षि डॉ. धोंडो केशव कर्वे जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन करता हूँ!
आपके पुण्य विचार सदैव हमें राष्ट्र की उन्नति एवं समाज के उत्थान के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य, अद्भुत जैव विविधता, गौरवशाली इतिहास एवं समृद्ध आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध रत्नगर्भा देवभूमि उत्तराखण्ड के राज्य स्थापना दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
जय देवभूमि! जय उत्तराखण्ड!
पावन पर्व गोवर्धन पूजा की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
यह पर्व हमें प्रकृति संरक्षण, गोसेवा तथा समस्त जीवों के प्रति करुणा और संवेदना का भाव जागृत करने की प्रेरणा देता है।
कृष्ण भगवान की कृपा सभी पर बनी रहे !