सेवा ही संकल्प, जनसेवा ही हमारा ध्येय।
आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेक्टर-16, सागर सिनेमा स्थित भाजपा कार्यालय, फरीदाबाद में नगर निगम (MCF) के कर्मचारियों को रिक्शे वितरित किए।
इस दौरान कार्यालय पहुंचे नागरिकों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विषयों को सुना तथा संबंधित समस्याओं के यथासंभव समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया।
शहर की स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने में हमारे नगर निगम के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके दैनिक कार्यों को अधिक सुविधाजनक बनाना भी सेवा के इसी संकल्प का हिस्सा है।
जनसंवाद, जनसेवा और जनसमस्याओं का समाधान, इसी संकल्प के साथ फरीदाबाद के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
#25YearsOfSeva #SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प #Faridabad #MCF #जनसेवा #जनसंवाद
@narendramodi@NayabSainiBJP@BJP4India@BJP4Haryana
सेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष… सेवा की ज्योति जन-जन के नाम। 🪔🇮🇳
आज फरीदाबाद के सेक्टर-15 में आयोजित “सेवा ज्योति यात्रा” में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ सहभागिता की और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का प्रेरणादायी संबोधन सुना।
जनसेवा के 25 वर्षों की यह यात्रा सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट समर्पण की यात्रा है। इन 25 वर्षों में मिला जनविश्वास और अनुभव केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे देश की अमूल्य पूंजी है।
सभा के उपरांत कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ सेवा ज्योति पदयात्रा में शामिल होकर सेवा की ज्योति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
हमारा प्रयास है कि सेवा की यह ज्योति प्रत्येक बूथ, प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक परिवार तक पहुंचे तथा पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने में हम अपनी भूमिका निभाएं।
140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति से विकसित भारत 2047 का संकल्प अवश्य साकार होगा।
आइए, सेवा को संकल्प बनाकर और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
#25YearsofSeva #SevaJyotiYatra #SevaSankalp #ViksitBharat2047 #JanSeva #Faridabad #Haryana
@narendramodi@NayabSainiBJP@BJP4India@BJP4Haryana
देश की आंतरिक सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था के प्रहरी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के स्थापना दिवस पर सभी वीर जवानों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
राष्ट्र की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में RAF के जवानों का साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। राष्ट्रसेवा में आपका योगदान सदैव वंदनीय है।
#RAF #RapidActionForce #RAFRaisingDay #NationFirst #ServiceAndSecurity #JaiHind #India
सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी को सार्वजनिक जीवन के 25 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए आपका नेतृत्व और जनसेवा का संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
#NarendraModi #25YearsOfSeva #SevaSankalp #ViksitBharat #NationFirst #PublicService
@BJP4India@BJP4Haryana
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनप्रिय नेता चौधरी भजनलाल जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और कार्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
#BhajanLalJi#Haryana#Jannayak#जनसेवा #हरियाणा
सेवा और सुशासन का संकल्प जब जनभागीदारी से जुड़ता है, तभी विकसित भारत का लक्ष्य और मजबूत होता है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगामी 7 अक्टूबर को गुरुग्राम में आयोजित “विकसित भारत संकल्प सभा - सेवा ज्योति यात्रा” की तैयारियों का जायजा लिया।
आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की, ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता के साथ कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो।
यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 25 वर्षों की सेवा यात्रा से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का अभियान है।
सेवा से संकल्प और संकल्प से विकसित भारत की ओर।
#SevaSankalp #ViksitBharat #SevaJyotiYatra #ViksitBharatSankalpSabha #NarendraModi #AmitShah #SevaAurSushasan
@narendramodi@NayabSainiBJP@BJP4India@BJP4Haryana
आज पलवल में भाजपा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री दीपक मंगला जी के आवास पर पहुँचकर उनके पूज्य पिताजी स्वर्गीय लाला वेद प्रकाश मंगला जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत पुण्यात्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏
अपनी संस्कृति से जुड़ाव ही हमारी पहचान और हमारी ताकत है।
फरीदाबाद में हिमाचल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित हिमाचली सांस्कृतिक समारोह में सम्मिलित होकर हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक देखने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्री @Anurag_Office जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
#VipulGoel #Faridabad #AnuragThakur #HimachaliCulture #HimachalWelfareAssociation #CulturalHeritage #Haryana
आज फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अपने आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्री @Anurag_Office जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उनके साथ विभिन्न सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर आत्मीय संवाद हुआ। उनका स्नेह, सहजता और ऊर्जा सदैव प्रेरित करती है।
#VipulGoel#AnuragThakur #Faridabad #Haryana #FaridabadNews #विपुल_गोयल
आज फरीदाबाद के समन्वय मंदिर, एशियन हॉस्पिटल रोड, सेक्टर-21D में स्वर्गीय श्री किशन चंद बंगा जी की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति। 🙏
#VipulGoel #Faridabad #Shradhanjali #OmShanti #विपुल_गोयल
अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़ाव ही वह शक्ति है, जो पीढ़ियों को अपनी पहचान और परंपराओं से जोड़े रखती है।
आज फरीदाबाद में हिमाचल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित हिमाचली सांस्कृतिक समारोह में सम्मिलित हुआ। इस आयोजन में हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक देखने को मिली।
ऐसे आयोजन केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होते, बल्कि अपनी जन्मभूमि से दूर रह रहे परिवारों और नई पीढ़ी को अपनी भाषा, संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं। साथ ही ये समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक समरसता को और मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्री अनुराग ठाकुर जी की उपस्थिति रही। हिमाचली समाज के सम्मानितजनों से भेंट एवं संवाद का अवसर भी प्राप्त हुआ।
हमारी सांस्कृतिक विविधता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। अपनी विरासत को सहेजते हुए नई पीढ़ी तक पहुंचाना और समाज को एक-दूसरे की संस्कृति से जोड़ना ही ऐसे आयोजनों की वास्तविक सार्थकता है।
#VipulGoel #Faridabad #HimachaliSanskritikSamaroh #HimachaliCulture #HimachalWelfareAssociation #CulturalHeritage #Haryana
@narendramodi@NayabSainiBJP@BJP4India@BJP4Haryana@Anurag_Office
हमारी सरकार का लक्ष्य है...
प्रदेश के परिवारजनों की समस्या की जानकारी, उसका समाधान और फिर नागरिक से उसकी पुष्टि। जब तक नागरिक संतुष्ट नहीं होगा, तब तक शिकायत का निस्तारण पूरा नहीं माना जाएगा।
हमारे पास नागरिकों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त करने और उनके समाधान की स्थिति की निगरानी के लिए समानांतर व्यवस्था है, जिसकी मैं स्वयं मॉनिटरिंग करता हूँ। इस व्यवस्था के माध्यम से लगातार यह जानकारी मिलती रहती है कि जमीन पर वास्तविक स्थिति क्या है और नागरिकों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
जब कोई नागरिक मेरे संज्ञान में अपनी समस्या लाता है तो मैं स्वयं उससे बात करता हूँ। नागरिक की पूरी बात सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों के सामने उस समस्या को रखता हूँ।
हरियाणा के किसी भी नागरिक की शिकायत मेरे लिए केवल एक शिकायत नहीं, बल्कि यह जानने का माध्यम है कि सरकार की व्यवस्था उस व्यक्ति तक कितनी पहुंची है। हमारा प्रयास है कि मुख्यमंत्री और प्रदेश के परिवारजनों के बीच किसी प्रकार की दूरी न रहे और हर नागरिक को यह विश्वास हो कि उसकी आवाज सरकार तक पहुंच सकती है।
स्वर्णिम विजय का गौरवशाली क्षण! 🥇🇮🇳
एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपकी मेहनत, अनुशासन और जीत के जज्बे ने तिरंगे का मान बढ़ाया है और प्रत्येक भारतवासी को गौरवान्वित किया है। विजय का यह सिलसिला निरंतर जारी रहे।
जय हिंद! 🇮🇳🏏
#AsianGames2026 #TeamIndia #GoldMedal #IndianCricket #ProudIndia
नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प को समर्पित एक सार्थक पहल।
फरीदाबाद में मिशन जागृति द्वारा आयोजित 9वीं ग्रैंड ड्राइंग प्रतियोगिता में सम्मिलित हुआ। बच्चों ने अपनी कला और कल्पनाशक्ति के माध्यम से नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण का प्रभावशाली संदेश दिया। सभी प्रतिभागी बच्चों एवं आयोजक टीम को हार्दिक शुभकामनाएं।
#DrugFreeHaryana #NashaMuktHaryana #MissionJagriti #Faridabad #DrawingCompetition #YouthAwareness #HealthyHaryana
@narendramodi@NayabSainiBJP@BJP4India@BJP4Haryana
आज फरीदाबाद के सेक्टर-12 में मिशन जागृति द्वारा “Drug-Free Haryana” थीम पर आयोजित 9वीं ग्रैंड ड्राइंग प्रतियोगिता में सम्मिलित हुआ।
नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प को बच्चों की रचनात्मकता और कला के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की यह पहल सराहनीय है। ऐसी प्रतियोगिताएं युवा पीढ़ी में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें सकारात्मक और स्वस्थ भविष्य की दिशा में प्रेरित करती हैं। आयोजन के लिए मिशन जागृति की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#DrugFreeHaryana #MissionJagriti #Faridabad #DrawingCompetition #NashaMuktHaryana #YouthAwareness #HealthyHaryana
@narendramodi@NayabSainiBJP@BJP4India@BJP4Haryana
स्वच्छ फरीदाबाद, सुंदर फरीदाबाद का संकल्प!
आज बुढ़ैना, फरीदाबाद से GVP मुक्त अभियान का शुभारंभ किया। 2 से 11 अक्टूबर तक चलने वाली इस विशेष मुहिम के माध्यम से कचरा संवेदनशील स्थलों की सफाई, निगरानी और सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा।
आइए, जनभागीदारी से स्वच्छता को आदत बनाएं और फरीदाबाद को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं।
#GVPFreeFaridabad #SwachhFaridabad #SevaSankalp #VipulGoel #Faridabad
@narendramodi@NayabSainiBJP@BJP4India@BJP4Haryana
हनुमान भक्त कैप्टन स्मित - भक्ति, साहस और सेवा का अद्भुत संगम।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के साथ उनकी भावुक बातचीत और उनके साहस की सराहना हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। संकट की घड़ी में यात्रियों की सुरक्षा के लिए दिखाए गए साहस को सलाम।
देश को आप पर गर्व है! 🇮🇳🫡
#CaptainSmit #PMModi #IndianPilot #TrueHero #ProudIndian #India
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज बुढ़ैना, फरीदाबाद से GVP मुक्त अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ फरीदाबाद के संकल्प को आगे बढ़ाया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत यह विशेष मुहिम 2 से 11 अक्टूबर तक फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में चलेगी। इसके माध्यम से ऐसे कचरा संवेदनशील स्थलों (GVP) को चिन्हित कर नियमित सफाई, निगरानी एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा, जहां बार-बार कचरा जमा होता है।
हमारा उद्देश्य केवल कचरा हटाना नहीं, बल्कि उसका स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। साफ किए गए स्थानों पर दोबारा कचरा न जमा हो, इसके लिए जनजागरूकता और जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। स्वच्छता तभी स्थायी होगी, जब हम सभी इसे अपनी रोजमर्रा की आदत और अपनी जिम्मेदारी बनाएंगे।
आइए, हम सभी मिलकर अपने घर, गली, मोहल्ले और पूरे फरीदाबाद को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं और इस अभियान को जन आंदोलन बनाएं।
स्वच्छ फरीदाबाद, सुंदर फरीदाबाद - यह संकल्प हम सभी का है।
#GVPFreeFaridabad #SwachhFaridabad #SevaSankalp #VipulGoel #Faridabad
@narendramodi@NayabSainiBJP@BJP4India@BJP4Haryana
सादगी, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक, देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कोटिशः नमन।
“जय जवान, जय किसान” के उद्घोष के साथ राष्ट्र को नई ऊर्जा देने वाले शास्त्री जी का आदर्श जीवन सदैव हम सभी को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
#LalBahadurShastri #ShastriJayanti #JaiJawanJaiKisan #BharatRatna
सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलकर विश्व को नई दिशा देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर कोटिशः नमन।
बापू का जीवन और उनके सिद्धांत सदैव हमें सत्य, सेवा और राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
#GandhiJayanti#MahatmaGandhi#Bapu #GandhiJayanti2026