नारेबाज़ी का इवोल्यूशन: आज़ादी के रणघोष से 'एक कचौरी दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा !' तक
कभी नारे क्रांति, त्याग और लहू का पैगाम हुआ करते थे। अब उनमें बारूद की जगह हलवाई की कड़ाही और चाय की टपरी का फ्लेवर आ गया है। आइए, भारतीय सियासत और समाज में नारों की इस रंग-बिरंगी तुकबंदी के सफर पर एक नज़र डालते हैं।
सियासी नारों की तुकबंदी का जलवा 1967 के दौर से ही देखने लायक रहा है। उस वक्त कांग्रेस का चुनाव चिह्न 'दो बैलों की जोड़ी' हुआ करता था। कांग्रेस ने जनता को रिझाने के लिए बाकायदा छंद बिठाया:
‘भूल न जाना भारत वालों, किसी की होड़ा-होड़ी में
देखभाल कर मोहर लगाना, दो बैलों की जोड़ी पे।’
अब सामने जनसंघ भी कम तैयार नहीं थी। उनका चुनाव निशान दीया और बाती थ��। उन्होंने तुरंत पलटवार करते हुए राइमिंग चिपका दी
‘देखो दीये का खेल, जली झोपड़ी, भागे बैल।’
कांग्रेस ने भी तुरंत आग में घी... सॉरी, दीये में तेल डाला
‘इस दीये में तेल नहीं, सरकार बनाना खेल नहीं।’
उस दौर को देखकर लगता था कि नेता संसद जाने के लिए नहीं, बल्कि नुक्कड़ नाटक के फाइनल मुकाबले के लिए रिहर्सल कर रहे हों!
नारों का असली ड्रामा शुरू हुआ इंदिरा गांधी के दौर में। जब पूरे विपक्ष ने एक सुर में नारा बुलंद किया—‘इंदिरा हटाओ, देश बचाओ’, तो इंदिरा जी ने उस लाइन को ऐसा घुमाया कि विपक्ष बगले झांकने लगा। उन्होंने जनता से कहा कि विरोधी कहते हैं इंदिरा हटाओ, लेकिन हम कहते हैं—‘गरीबी हटाओ’। गरीबी कितनी हटी ये इतिहास जानता है, मगर नारा ऐसा चला कि सत्ता की कुर्सी पक्की हो गई।
फिर आया 1975 का आपातकाल, जो नारों के इतिहास का सबसे डरावना लेकिन रचनात्मक दौर साबित हुआ। जबरन नसबंदी का ऐसा आतंक था कि गांवों से दर्द भरी तुकबंदी गूंज उठी:
'जमीन गई चकबंदी में, मकान गया हदबंदी में
द्वार खड़ी औरत चिल्लाए, मेरा ��रद गया नसबंदी में!'
इमरजेंसी हटी, चुनाव हुए और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। खुद इंदिरा जी हार गईं। जब कर्नाटक की चिकमंगलूर सीट से उनके उपचुनाव लड़ने की बारी आई, तो विपक्ष के बड़े-बड़े दिग्गजों के घेराव को चीरने के लिए कांग्रेसी नेता देवराज उर्स ने वो कालजयी तुकबंदी रची:
'एक शेरनी सौ लंगूर... चिकमंगलूर, चिकमंगलूर!'
राजीव गांधी जब सत्ता में आए, तो कुर्ता बेदाग और छवि 'मिस्टर क्लीन' की थी। लेकि��� जैसे ही बोफोर्स तोपों की गूंज उठी, उनके ही पुराने साथी वीपी सिंह के खेमे से ऐसे नारे निकले कि दीवारें गूंज उठीं:
'गली गली में शोर है, राजीव गांधी चोर है!'
और साथ में एक और तीखा तंज-
'गालों पर जो ये लाली है, बोफोर्स की दलाली है!'
राजा मांडा यानी वीपी सिंह जब खुद प्रधानमंत्री बने और मंडल कमीशन का दांव चला, तो उनके अपने साथी लालू यादव ने उनकी फकीरी को महिमामंडित करते हुए नारा दिया:
'राजा नहीं फकीर है, देश की तकदीर है!'
लेकिन जैसे ही सवर्ण तबके में आरक्षण की आग भड़की, वही तुकबंदी चंद सेकेंडों में पलट गई:
'राजा नहीं रंक है, देश का कलंक है!'
यानी एक ही इंसान, बस तुकबंदी के दो लफ्ज़ बदले और नेता जी फकीर से सीधे कलंक बन गए।
इसके बाद राम मंदिर आंदोलन का दौर आया, जिसने देश की राजनीति की दिशा ही बदल दी। 'बच्चा-बच्चा राम का, अयोध्य�� धाम का'
'राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे!'
उत्तर प्रदेश की जमीन तो नारों की असली प्रयोगशाला रही है। BSP के उभार के वक्त जो नारा हवा में गूंजा, उसने सियासी तूफान ला दिया:
'तिलक, तराजू और तलवार; इनको मारो जूते चार!'
(हालांकि बीएसपी ने इसे कभी अपना आधिकारिक नारा नहीं माना)
पार्टी का कड़क नारा था,
चढ़ गुंडन की ��ाती पर, मोहर लगेगी हाथी पर!
पर राजनीति का पहिया देखिए—जब सत्ता की खातिर उसी हाथी पर खुद बाहुबली सवार होने लगे, तो विपक्ष ने तुरंत नया राइमिंग मीटर सेट कर दिया
'गुंडे चढ़े हैं हाथी पर,अब गोली मारेंगे छाती पर!'
उधर सपा ने भी माहौल बनाया—'जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम है!'
फिर 2014 आया
'बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार'
कांग्रेस का चौकीदार चोर है का नारा भी चला
अब क्रांति का नया क��टरिंग मेन्यू: समोसा, चाय और अजवाइन!
और अब देखिए हमारे दौर का सबसे अल्ट्रा-क्रिएटिव और स्वादिष्ट विरोध प्रदर्शन! दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने जंतर-मंतर पर पुरुषवादी सोच और असुरक्षित माहौल के खिलाफ मोर्चा खोला। मकसद बेहद गंभीर था, लेकिन नारों की तुकबंदी सुनकर लगा जैसे किसी ढाबे या रसोई का मेन्यू कार्ड पढ़ा जा रहा हो:
एक कचौरी दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा
एक सुट्टा दो चाय, मर्द जात हाय हाय
मेरे सर में दर्द है, उसका कारण मर्द है
ठंडे समोसे गर्म करो, मर्द जात शर्म करो
शर्म नहीं है मर्दों में, नारी क्यों है पर्दों में
#बहुजन_नायक
#Elon
@Amitta_Agarwal सच्चे और साफ दिल वाले लोग अक्सर उन ���ोगों के हाथ छले जाते हैं जिनकी नीयत साफ नहीं होती। याद रखिए साफ दिल वालों की परीक्षा अक्सर कठिन होती है। प्रभु आपकी लाज और मान हमेशा बनाए रखें बस कभी अपने आत्मसम्मान से समझौता मत करना
@Amitta_Agarwal उजाला करने की जरूरत ही नहीं है हुकुम , जिस ह���साब से जानेमन की डिमांड और आपके ताने चल रहे हैं, घर्षण से ही इतनी आग लग जाएगी कि जानेमन बिना ईंधन के ही सीधे अंतरिक्ष में लॉन्च हो जाएगा 🤣🤣
@Amitta_Agarwal फोन हाथ में आ गया, इंटरनेट 5G हो गया पर दिमाग और जुबान अभी भी गटर के स्तर पर अटकी है। असली जिंदगी में जो लोग नजर उठाकर बात नहीं कर पाते, वही यहाँ फर्जी प्रोफाइल बनाकर गाली-गलौज में पीएचडी दिखाते हैं। ऐसे लोगों से बहस करना भी अपने शब्दों की बर्बादी है
मुझे लगा कोई भूकंप आया होगा
वीडियो AI तो बिल्कुल नहीं है
आप भी चौंक जाएंगे
लेकिन जब पूरा CCTV वीडियो देखा तो मामला कुछ और ही निकला
@grok भाई तुम ही बताओ क्या माजरा है ??