जो सरकार नीट के पेपर को लीक होने से नहीं रोक सकती है। उससे ईवीएम के लीक को रोकने की उम्मीद करना बेमानी है। पेपर लीक करने वालों को सत्ता पक्ष की पार्टी का संरक्षण है। यह परीक्षा देने वाले बच्चों के साथ अन्याय है। #sansadchandauli#loksabhachandauli#Chandauli#NEET
प्रधानमंत्री जी की अपील का भाजपाई ख़ुद अनुपालन नहीं कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दिखावे के लिए कटौती की जा रही है लेकिन असलियत में मत्रियों के काफ़िलों में गाड़ियों की भरमार है। इन पर यह कहावत सटीक बैठती है कि हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और होते हैं। @yadavakhilesh@samajwadiparty #loksabhachandauli #chandauliLoksabha #sansadchandauli #Chandauli
मैं चंदौली सहित देश की समस्त माता-बहनों से अनुरोध करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर जिस तरह से झूठा भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है उसके झांसे में न आये आप सभी अपने अंतर्मन से पूछे कि क्या महिला आरक्षण बिल 2023 में सर्वसम्मति पास नहीं हो चुका है। अगर वो कह दें कि नहीं हुआ है तो हम अपनी गलती स्वीकार करके हम अपने आप को दुरुस्त करेंगे। यदि 2023 में पास हो चुका है तो मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि 2027 और 2029 के चुनावों में महिला आरक्षण बिल 33 प्रतिशत आरक्षण करें। समाजवादी पार्टी सहित समस्त विपक्ष इसको सर्वसम्मति से पास करेंगे या स्वीकार कर लेंगे। @AkhileshYadav@samajwadiparty #loksabhachandauli #chandauliLoksabha #sansadchandauli #Chandauli
आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा कमेटी) जिला वाराणसी की बैठक में सम्मलित हुआ और वाराणसी जिले में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। मैंने दिशा कमेटी के चेयरमैन केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी जी के समक्ष वरूणा कॉरीडोर में 400 करोड़ रूपए की बर्बादी का सवाल उठाया और इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बसंत कन्या इंटर कॉलेज और 150 साल पुरानी थियोसोफिकल सोसाइटी की जमीन कैसे बिना जिला जज की अनुमति के होटेल कारोबारी को दे दी गई? इस नियम विरुद्ध मामले को भी बैठक में उठाया। बीएलडब्ल्यू स्थित गोल्फ कोर्स को निजी हाथों में सौंपने का मामला भी दिशा कमेटी की बैठक में उठाया इसके अतिरिक्त कमिश्नरी परिसर में पीपीपी मॉडल के तहत बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है वह भी सवालों के घेरे में है वाराणसी में जमीन लूट का खेल खेला जा रहा है क्या इसकी जानकारी प्रधानमंत्री जी को है या नहीं? दिशा कमेटी के चैयरमेन ने मेरी चिंताओं को समझते हुए वरूणा कॉरिडोर की जांच कराने का आदेश दिया है।
इसके अतिरिक्त दानगंज से नियार मार्ग पर बन रही सड़क परियोजना में अंडरपास के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा तथा संदहाँ से कोईराजपुर रिंग रोड फेज वन की सर्विस रोड की चौड़ाई 7 मीटर से बढ़ाकर 9 मीटर करने का प्रस्ताव भी रखा। @yadavakhilesh@samajwadiparty #loksabhachandauli #chandauliLoksabha #sansadchandauli #Chandauli
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
आप समस्त प्रदेशवासियों को #महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
देवाधिदेव महादेव की कृपा आप सब पर सदैव बनी रहे। #mahashivratri2026
काशी द्वार परियोजना से प्रभावित किसानों के प्रतिनिधि मंडल के साथ जिलाधिकारी वाराणसी से मुलाकात की। किसानों का कहना था कि हम किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि किसी भी किसान से जबरदस्ती जमीन नहीं ली जाएगी। समाजवादी किसानों की लड़ाई में उनके साथ हैं। @yadavakhilesh@samajwadiparty #sansadchandauli #loksabhachandauli #chandauliLoksabha
विपक्ष सदन में चर्चा चाहता है, ताकि अमेरिका को डील में जो ढील दी गई है उस पर चर्चा हो सके कि कैसे अमेरिका के साथ यह ट्रेड डील भारतीय किसानों की बर्बादी का कारण बनेगी। लेकिन सरकार चर्चा से भाग रही। ट्रेड डील, जनरल नरवणे की किताब में किए गए दावों और एप्सटीन फ़ाइल के मुद्दों पर सरकार को जवाब देने होंगे।
#sansadchandauli #chandauliLoksabha #Chandauli #Congress
Delhi: On AIMIM leader Shaukat Ali’s statement, Samajwadi Party MP Virendra Singh says, "There is no response to such statements made by the BJP’s B-team."