गुजरात प्रवास के दौरान गांधीनगर में माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल जी एवं गुजरात विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री शंकर चौधरी जी ने भेंट की। इस दौरान उनसे विविध विषयों पर चर्चा हुई।
@Bhupendrapbjp@ChaudhryShankar
संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में संसद के अध्ययन दौरे पर आए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 78वें आरआर बैच (2025 बैच) के अधिकारियों के साथ संवाद किया।
भारत की संसद और संसदीय प्रणाली हमारे लोकतंत्र की गौरवशाली पहचान हैं। संविधान विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के दायित्वों को निर्धारित क���ते हुए न्याय, समानता और बंधुता पर आधारित शासन व्यवस्था का मार्गदर्शन करता है। कानून और नीतियों की वास्तविक सार्थकता उनके प्रभावी क्रियान्वयन में निहित होती है, जिसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों पर होती है। युवा अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे संवेदनशीलता, निष्पक्षता और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कानून का उद्देश्य केवल व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और गरिमा की रक्षा करना भी है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सुरक्षा का विश्वास पहुँचाना ही लोकसेवा की वास्तविक कसौटी है। पुलिस सेवा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी भी एक सकारात्मक परिवर्तन है।
मुझे विश्वास है कि ये युवा अधिकारी अपनी निष्ठा, दक्षता और मानवीय दृष्टिकोण से राष्ट्रसेवा करते हुए सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को और सुदृढ़ करेंगे।
@LBSNAA_Official
दीपावली के पावन अवसर पर संसदीय क्षेत्र कोटा के पुराने बाजारों में पहुंचकर व्यापारी बंधुओं और क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की तथा सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। जगह-जगह मिले स्नेह, स्वागत और वरिष्ठ��नों के आशीर्वाद ने इस पर्व की खुशियों को विशेष बना दिया।
कोटा के पुराने बाजार केवल व्यापार के केंद्र नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं, आत्मीय संबंधों और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत पहचान हैं। प्रभु से कामना है कि हमारे बाजार सदैव गुलजार रहें और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।
#kota
#Diwali2026
कोटा में एकीकृत जिला न्यायालय परिसर एवं अधिवक्ता कक्षों के निर्माण की शुरुआत न्यायिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। लगभग 290 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रहा राजस्थान का सबसे आधुनिक न्यायालय परिसर कोटा सहित सम्पूर्ण हाड़ौती संभाग में न्यायिक व्यवस्थाओं को नई मजबूती देगा।
अधिवक्ताओं और आम नागरिकों की लंबे समय से यह मांग थी कि न्यायालय से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलें। नए परिसर में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
हमारी कोशिश है कि हर व्यक्ति को सरल, सुलभ और समय पर निष्पक्ष न्याय मिले। न्यायालय आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक बैठने और अपनी बात रखने की सुविधा मिलनी चाहिए। इसके लिए न्यायपालिका, अधिवक्ताओं और प्रशासन को मिलकर प्रयास करने होंगे। विश्व��स है कि यह परिसर न्याय व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ लोगों का भरोसा भी मजबूत करेगा।
#Kota
@JogarampatelMLA
केरलम की समृद्ध सांस्कृतिक एवं बौद्धिक परंपरा की साक्षी नगरी कोच्चि में 29वें कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।
पुस्तकें किसी सभ्यता की स्मृति, समाज की चेतना और मानवता के अनुभवों की अमूल्य धरोहर हैं। वे ज्ञान के प्रकाश से व्यक्ति का परिष्कार करती हैं और राष्ट्र की वैचारिक नींव को सुदृढ़ बनाती हैं। विगत 28 वर्षों से यह महोत्सव साहित्य, विचारों के मुक्त आदान-प्रदान तथा भारतीय भाषाओं और नवोदित लेखकों को प्रोत्साहन देने का महत्वपूर्ण मंच बना हुआ है।
साहित्य लोकतंत्र की आत्मा को संवेदना, विवेक और स्वतंत्र चिंतन से समृद्ध करता है। Artificial Intelligence एवं Digital Technology के इस युग में हमें प्रौद्योगिकी को साहित्य का सहयोगी बनाकर ज्ञान और अपनी भाषायी विरासत को नई पीढ़ियों तक पहुँचाना होगा।
युवाओं से आग्रह है कि त्वरित सूचनाओं के दौर में पुस्���कों के गहन अध्ययन की परंपरा को जीवंत रखें, क्योंकि पुस्तकें ही विचारों को गहराई और जीवन को व्यापक दृष्टि प्रदान करती हैं। विश्वास है कि ऐसे आयोजन ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना को साकार करते हुए विकसित भारत की बौद्धिक एवं सांस्कृतिक चेतना को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेंगे।
भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक, महान वैज्ञानिक डॉ. होमी जहाँगीर भाभा जी की जयंती पर भावपूर्ण नमन।
डॉ. भाभा का दूरदर्शी नेतृत्व और विज्ञान के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त बनाने का उनका संकल्प सदैव देश की वैज्ञानिक पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
सिख धर्म के चतुर्थ गुरु, श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर कोटि-कोटि नमन।
गुरु साहिब की शिक्षाएँ हमें भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने और समाज में सद्भाव एवं समरसता स्थापित करने की प्रेरणा देती हैं।
Had a wonderful interaction with MPs from BRICS nations during the 12th BRICS Parliamentary Forum 2026 being held in Delhi. We exchanged perspectives on a wide range of issues.
Welcomed H.E. Mr. Vadim Ipatov, Deputy Speaker of the House of Representatives of the Republic of Belarus, ahead of the 12th BRICS Parliamentary Forum 2026.
Deliberated on strengthening parliamentary exchanges, sharing legislative best practices and capacity-building, and stronger banking linkages between India and Belarus to facilitate trade and economic growth.
India’s commitment to amplifying the voice of the Global South and advancing shared priorities through multilateral platforms, including BRICS was also highlighted.
As India and Belarus approach the 35th anniversary of diplomatic relations in 2027, I am confident that closer parliamentary engagement, stronger economic and financial ties, and greater coordination on global issues will give fresh momentum to our partnership.
#BRICS2026 #BRICSParliamentaryForum
भारत की संसद की ओर से, मैं 12th BRICS Parliamentary Forum में सम्मिलित होने के लिए भारत पधारे BRICS की सभी Member countries & Partner countries के माननीय Speakers और Presiding Officers का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ।
मुझे विश्वास है कि यह 12th BRICS Parliamentary Forum संसदीय लोकतंत्र की समृद्ध परंपराओं को सशक्त बनाने तथा वैश्विक चुनौतियों के समाधान में संसदों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में प्रभावी सिद्ध होगा।
#BRICS2026 #BRICSParliamentaryForum
वर्ष 1943 में आज ही के दिन महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में ‘आज़ाद हिंद सरकार’ की स्थापना की घोषणा कर भारतीय स्वाधीनता के संकल्प को एक सशक्त एवं ऐतिहासिक अभिव्यक्ति प्रदान की थी।
यह साहसिक उद्घोष केवल औपनिवेशिक ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध चुनौती नहीं, अपितु करोड़ों भारतीयों के हृदय में राष्ट्रीय स्वाभिमान, आत्मगौरव और स्वतंत्रता की प्रबल आकांक्षा का शंखनाद था।
नेताजी की अद्वितीय दूरदर्शिता, अदम्य साहस एवं अटल राष्ट्रनिष्ठा ने आज़ाद हिंद फ़ौज को संगठित कर स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा, दिशा और ओजस्विता प्रदान की। आज़ाद हिंद सरकार ने पराधीनता की बेड़ियों को तोड़कर एक स्वतंत्र, स्वाभिमानी एवं संप्रभु भारत के निर्माण का स्वप्न विश्व पटल पर उद��घोषित किया। न्याय, समानता और स्वराज के आदर्शों से अनुप्राणित इस ऐतिहासिक पहल ने भारतीय जनमानस में स्वतंत्रता की चेतना को और अधिक प्रखर बनाया।
इस गौरवशाली दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित राष्ट्र की स्वतंत्रता हेतु अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले समस्त अमर क्रांतिवीरों के अद्वितीय शौर्य, त्याग, तपस्या एवं राष्ट्रभक्ति को कोटि-कोटि नमन।
#आजाद_हिंद_फौज
#AzadHindFauj
साढे़ तीन साल में हम ड्रग के खिलाफ संयुक्त लड़ाई लड़कर 31 दिसंबर, 2029 तक देश को ड्रग की समस्या से मुक्ति दिलाएंगे।
- केंद्रीय गृह एवं सह��ारिता मंत्री श्री @AmitShah जी
A TRIPLE TRIUMPH FOR INDIA!
Heartiest congratulations to Sachin Khilari on winning Gold (15.87m SB), Mohd Yasser on securing Silver (15.06m SB), and Parveen on clinching Bronze (14.94m SB) in the Men’s Shot Put F46 Final at the Asian Para Games 2026. A remarkable clean sweep for India!
#Cheer4Bharat #AsianParaGames2026