नवाबों के शहर लखनऊ में जापानी इंडस्ट्री का स्वागत — अम्बर ग्रुप की मेहमाननवाज़ी बनी चर्चा का विषय 🇮🇳🇯🇵
आज अम्बर ग्रुप एवं अम्बर पैकेजिंग के चेयरमैन वफ़ा अब्बास से जापान की प्रतिष्ठित पैकेजिंग मशीनरी कंपनी Shinko Machine Co. Ltd. (Japan) एवं Guangdong Keshenglong Hi-Tech Group के डायरेक्टर Mr. Derrick Lee की खास मुलाकात हुई।
अम्बर पैकेजिंग यूनिट का दौरा कर आधुनिक मशीनों, नई टेक्नोलॉजी और पैकेजिंग इंडस्ट्री के भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। विदेशी मेहमानों ने अम्बर ग्रुप की कार्यशैली, विज़न और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट की सराहना की।
इसके साथ ही मेहमानों ने लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर, रूमी दरवाज़ा और बड़े इमामबाड़े के भी दर्शन किए और यहां की तहज़ीब, तमीज़ और शराफत से बेहद प्रभावित नजर आए।
लखनऊ अब सिर्फ अदब और संस्कृति का शहर नहीं, बल्कि इंटरनेशनल इंडस्ट्री और आधुनिक टेक्नोलॉजी का उभरता हुआ केंद्र भी बनता जा रहा है।
#WafaAbbas #AmberGroup #AmberPackaging #Lucknow #Japan #Shinko #PackagingIndustry #IndustrialDevelopment #MadeInIndia #BusinessMeeting #Technology #Innovation #LucknowHeritage #RumiDarwaza #BadaImambara #Ghantaghar #Tehzeeb #InternationalBusiness #UPIndustry #IndiaJapanRelations
मैं आज के समाचार पत्र में छपी इस बात से सहमत हूँ की हमारे समाज पहले से ही परजीवी भरे पड़े हैं और सभ्य समाज को बहुत सावधान रहने की ज़रूरत है। ( सूत्र - दैनिक जागरण )
लेकिन साथ ही हमे अपने युवाओं को भविष्य की चुनौतियों और भविष्य के बेहतर भारत के लिए तैयार भी करना है ताकि हम साथ मिलकर एक सर्वोत्तम भारत का निर्माण कर सकें।
@highlight
#TehelkaToday #ViksitBharat #WafaAbbas #FutureIndia #StrongIndia #AwarenessCampaign #भारत_माता_की_जय
Varanasi की शाम आज फिर यह एहसास करा गई कि कुछ शहर सिर्फ़ नक्शे पर नहीं बसते… वो लोगों की रूहों में बस जाते हैं।
आज जब प्रधानमंत्री Narendra Modi के संसदीय क्षेत्र काशी की सरज़मीं पर कदम पड़ा, तो लगा जैसे इतिहास खुद चलकर सामने आ गया हो।
गंगा के किनारे बहती हवा में अजीब सा सुकून था…
रौनक भी थी, विकास की चमक भी थी, मगर उस भागती दुनिया वाली बेचैनी कहीं दिखाई नहीं दी।
काशी आज भी अपनी पुरानी रूह को बचाए हुए है।
यहाँ की गलियों में सदियों की आवाज़ सुनाई देती है।
घाटों पर उतरती शाम, मंदिरों की घंटियाँ, अज़ान की नरमी, और गंगा किनारे जलते दीपक — सब मिलकर ऐसा मंज़र बनाते हैं जिसे सिर्फ़ देखा नहीं, महसूस किया जाता है।
आज Gita Press के ट्रस्टी Krishna Kumar Khemka जी के सुपुत्र आदित्य खेमका के विवाह समारोह में शामिल होने का अवसर मिला।
Taj Ganges में आयोजित यह समारोह केवल एक पारिवारिक आयोजन नहीं लगा, बल्कि भारतीय संस्कारों, सादगी और सांस्कृतिक गरिमा की जीवंत तस्वीर दिखाई दी।
श्री खेमका जैसे लोग समाज में सिर्फ़ नाम से बड़े नहीं होते, बल्कि अपने व्यवहार, सादगी और शांति के संदेश से दिलों में जगह बनाते हैं।
उनसे मिलकर हमेशा एक अपनापन और सुकून महसूस होता है। साथ ही प्रधानमंत्री जी का क्षेत्र होने के नाते कई शख्सियतों से मुलाक़ात हुई।
काशी को देखकर लगा कि असली तरक्की वही होती है जहाँ flyover बनने के साथ संस्कार भी ज़िंदा रहें…
जहाँ विकास की रफ्तार इतनी तेज़ न हो जाए कि इंसानियत पीछे छूट जाए…
और जहाँ आधुनिकता अपनी जड़ों से कटकर नहीं, बल्कि उन्हें साथ लेकर आगे बढ़े।
आज की काशी सचमुच बदल रही है…
सड़कें बदली हैं, घाट संवरे हैं, रोशनी बढ़ी है, दुनिया भर से लोग आ रहे हैं…
मगर सबसे खूबसूरत बात यह है कि काशी अब भी काशी ही है।
इतिहास आज भी यहाँ ज़िंदा है…
बस उसने नए कपड़े पहन लिए हैं।
#काशी
#Varanasi
#Banaras
#Kashi
#NarendraModi
#Ganga
#GitaPress
#KrishnaKumarKhemka
#TajGanges
#IndianCulture
#Sanatan
#Heritage
#SpiritualIndia
#BanarasDiaries
#Tehzeeb
#IndianTradition
#गंगा
#काशीकीशाम
#भारतकीआत्मा
#SyedRizwanMustafa
@narendramodi@myogiadityanath@GitaPress@TajGanges
🇮🇳 “कल का भारत कैसा होगा… यह आज आपकी दी गई जानकारी तय करेगी।”
कुछ मिनट का आपका एक सही कदम…
आने वाली पीढ़ियों की पूरी ज़िंदगी बदल सकता है। ❤️
डिजिटल जनगणना सिर्फ सरकारी प्रक्रिया नहीं,
बल्कि हर नागरिक की आवाज़ है…
जो तय करेगी कि देश के किस हिस्से को कितना विकास मिलेगा।
🏥 अस्पताल
🏫 स्कूल
🛣️ सड़कें
💼 रोजगार
📶 इंटरनेट और बुनियादी सुविधाएँ
इन सबकी नींव आपके द्वारा दी गई सही जानकारी पर रखी जाएगी।
📲 इसलिए आगे आइए…
अपने परिवार की जानकारी स्वयं भरिए और देश के भविष्य को मजबूत बनाइए।
क्योंकि
जब नागरिक जागरूक होता है, तभी राष्ट्र मजबूत होता है। 🇮🇳
🎥 इस वीडियो को हर घर तक पहुँचाइए…
ताकि कोई भी भारतीय अपने अधिकार और भागीदारी से वंचित न रह जाए।
✍️ वफ़ा अब्बास
#DigitalCensusIndia
#भारत_की_डिजिटल_जनगणना
#DigitalIndia
#ViksitBharat
#NationBuilding
#IndiaFirst
#जनगणना2026
#NewIndia
#भारत_माता_की_जय
#WafaAbbas
#TehelkaToday
#AwarenessCampaign
#FutureIndia
#IndianYouth
#StrongIndia
@narendramodi@PMOIndia@mygovindia@DigitalIndia@MIB_India@AmitShah@wafaabbas@TahalkaToday
“सारे चश्मे उतार दीजिए… सिर्फ़ एक चश्मा लगाइए।” ❤️
आज माननीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद Rajnath Singh जी के सुपुत्र, नौजवानों के हमदर्द, ऊर्जावान व्यक्तित्व और लखनऊ को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का सपना रखने वाले Neeraj Singh भाई से आत्मीय मुलाक़ात हुई।
मुलाक़ात सिर्फ़ औपचारिक नहीं थी, बल्कि लखनऊ के भविष्य, नौजवानों के सपनों, गरीबों की मदद, स्टार्टअप और रोज़गार के नए अवसर, आपसी भाईचारे, एकता और दिलों को जोड़ने वाली सोच पर एक सकारात्मक और दिल से निकली बातचीत थी।
आज के दौर में जहाँ लोग मज़हब, जाति, सियासत और सोच के अलग-अलग चश्मों से एक-दूसरे को देखने लगे हैं, वहाँ एक बात दिल में उतर गई —
“सारे चश्मे उतार दीजिए… सिर्फ़ एक चश्मा लगाइए।”
इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का चश्मा। ❤️
क्योंकि शहर इमारतों से नहीं, दिलों से बनते हैं…
और लखनऊ की असली पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहज़ीब, अदब, मोहब्बत और एक-दूसरे को गले लगाने वाली संस्कृति है।
अगर नौजवान एकता, मोहब्बत और तरक़्क़ी की सोच के साथ आगे बढ़ें, तो लखनऊ सिर्फ़ एक शहर नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन सकता है।
दुआ है कि हमारा शहर हमेशा प्यार, अमन और तरक़्क़ी की रोशनी से जगमगाता रहे।
— वफ़ा अब्बास
चेयरमैन, अंबर फाउंडेशन
#Lucknow #NeerajSingh #RajnathSingh #WafaAbbas #AmberFoundation #Unity #Brotherhood #StartupIndia #Mohabbat #LucknowKiTehzeeb #Insaniyat #LoveAndPeace #neerajsingh
लखनऊ…
जहाँ अदब बोलता है, तहज़ीब मुस्कुराती है और मोहब्बत दिलों को जोड़ती है। ❤️
आज राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री जनाब Dinesh Sharma जी से मुलाक़ात हुई।
लखनऊ की तरक़्क़ी, आपसी भाईचारे, एकता, युवाओं के बेहतर भविष्य और समाज में मोहब्बत व इंसानियत के माहौल को लेकर विस्तार से बातचीत हुई।
हमारी कोशिश सिर्फ़ एक है —
लखनऊ अपनी गंगा-जमुनी तहज़ीब, प्यार और भाईचारे की मिसाल हमेशा बना रहे।
आप सबकी मोहब्बत और दुआएँ ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त हैं।
वफ़ा अब्बास
चेयरमैन,
अंबर फाउंडेशन
#Lucknow #WafaAbbas #AmberFoundation #Tehzeeb #Brotherhood #Unity #LucknowKiShaan
Dinesh Sharma #ViksitBharat
सारे चश्मे उतार दीजिए,सिर्फ एक चश्मा लगाइए देश के विकास और बुलंदी का
माननीय प्रधानमंत्री जी,माननीय रक्षा मंत्री जी, माननीय गृह मंत्री जी,माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश
को हार्दिक बधाई
वफ़ा अब्बास
चेयरमैन
अम्बर फाऊंडेशन लखनऊ
#IndiaRising#ViksitBharat#NationFirst #DeshKaVikas
#NewIndia #StrongIndia
#Leadership #PMIndia
#DefenseStrong #HomeMinistry
#UPCM #UttarPradesh
#ProudIndian #GrowthStory
#IndiaOnRise #VisionForIndia
#SabkaSaathSabkaVikas
#AmberFoundation
#Lucknow
"NEET 2026 की तैयारी कर रहे सभी future doctors को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं
मुझे पता है ये सफर आसान नहीं है… देर रात तक पढ़ाई, बार-बार revision, और खुद से लड़ना पड़ता है। लेकिन याद रखो — हर एक छोटा effort तुम्हें तुम्हारे सपने के करीब ले जा रहा है।
जब भी थक जाओ, ये सोच लेना कि एक दिन तुम white coat पहनकर किसी की ज़िंदगी बचाओगे… और वो feeling ही सबसे बड़ी motivation है
खुद पर भरोसा रखो, consistency बनाए रखो, और कभी हार मत मानो।
NEET 2026 सिर्फ एक exam नहीं है… ये तुम्हारे सपनों का gateway है
All the very best! तुम डॉक्टर ज़रूर बनोगे
#NEET2026 #FutureDoctors #NEETAspirants #MedicalJourney #DreamBig #StayFocused #ConsistencyIsKey #StudyMotivation #NeverGiveUp #HardWorkPaysOff #DoctorDreams #MedicalStudents #SuccessMindset #ExamMotivation #KeepGoing #BelieveInYourself #WhiteCoatDream #StudentLife #MotivationDaily #AchieveYourGoals
आज अम्बर फाउंडेशन के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण मुलाक़ात संपन्न हुई। झारखंड एवं मणिपुर के पूर्व राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद साहब के सुपुत्र तथा महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव ज़ीशान अहमद साहब ने शिष्टाचार भेंट हेतु पधारकर सामाजिक एवं क्षेत्रीय राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा की।
विभिन्न जनहित विषयों, युवाओं के सशक्तिकरण तथा सामाजिक विकास की दिशा में संभावित सहयोग पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
ऐसी संवादपूर्ण मुलाक़ातें समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में नए मार्ग प्रशस्त करती हैं।
#AmberFoundation #WafaAbbas #ZeeshanAhmed #SocialDevelopment #LeadershipDialogue #CommunityEmpowerment
पूज्य बापू की पुण्यतिथि पर अम्बर फाउंडेशन की ओर से हम उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।
महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और निःस्वार्थ राष्ट्रसेवा के आदर्शों का अमर उदाहरण है। उनके विचार आज भी हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, समानता और आत्मनिर्भरता पहुँचाने की प्रेरणा देते हैं।
बापू से प्रेरणा लेते हुए अम्बर फाउंडेशन यह संकल्प दोहराता है कि राष्ट्रसेवा को अपने प्रत्येक कार्य का मूल भाव बनाकर, उनके मूल्यों के अनुरूप एक सशक्त, आत्मनिर्भर और नैतिक रूप से दृढ़ भारत के निर्माण हेतु पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
— अम्बर फाउंडेशन
✨ आज का दिन मेरे लिए बेहद ख़ास रहा…
आज अम्बर फाउंडेशन ने कैंसर से जंग लड़ रहे हमारे नन्हे योद्धाओं के लिए एक प्यारा और दिल छू लेने वाला स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया वर्षा फाउंडेशन में।
इस पवित्र सेवा को और भी विशेष बनाया हमारे मुख्य अतिथि —
नवाब अली अकबर साहब *उतरौला स्टेट*— के आगमन ने।
उनके आते ही बच्चों और उनके माता-पिता के चेहरों पर गर्मजोशी, उम्मीद और खुशी का माहौल फैल गया।
इसके साथ मैं दिल से एक बात ज़रूर कहना चाहूँगा…
Verasha Foundation और डॉ. रोहित कुमार मिश्रा साहब अपनी टीम के साथ पिछले कई वर्षों से जिस तरह की निःस्वार्थ सेवा कर रहे हैं, उसका कोई मोल नहीं।
आज के दौर में जब ज़्यादातर लोग अपनी ही दुनिया में व्यस्त रहते हैं, तब ऐसे लोग दूसरों के लिए सोचकर, उनकी मदद करके एक जीती-जागती मिसाल बन जाते हैं।
मैं डॉ. रोहित कुमार मिश्रा साहब का तहे दिल से आभारी हूँ कि उन्होंने इस साल भी हमें इस नेक काम का हिस्सा बनने का मौक़ा दिया…
ताकि हम भी इन नन्हे फ़रिश्तों की दुआएँ ले सकें।
यही दुआएँ असली दौलत हैं। ❤️
#AmberFoundation #NawabAliAkbar #CancerWarriors #LittleHeroes
#VerashaFoundation #DrRohitKumarMishra #ChildCare #HumanityFirst
#FightAgainstCancer #WarmthForKids #HopeAndHealing #Blessings
#UtraulaState #SocialWelfare #Seva
सर्दियाँ जैसे-जैसे बढ़ रही हैं, बच्चों के लिए गर्म कपड़ों की जरूरत भी बढ़ जाती है। अम्बर फाउंडेशन हर साल कोशिश करता है कि कोई बच्चा ठंड से परेशान न हो।
इसी मकसद से इस बार भी हम स्कूलों में जाकर बच्चों को स्वेटर बाँटने की पहल कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान हम सिर्फ स्वेटर ही नहीं, बल्कि बच्चों के चेहरों पर थोड़ी-सी गर्माहट और ढेर सारी मुस्कान भी पहुँचाना चाहते हैं।
ऐसे छोटे-छोटे कदम ही मिलकर एक बड़ी भलाई बनाते हैं।
आप सभी से निवेदन है कि इस नेक पहल का हिस्सा बनकर बच्चों का हौसला बढ़ाएँ।
आपकी मौजूदगी हमारे लिए बहुत मायने रखती है।
❤️ अम्बर फाउंडेशन