WDC-PMKSY 2.0 (Watershed Development Component-Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojna 2.0) Empowering 36 Districts in Madhya Pradesh with sustainable water managem
आज माननीय प्रधान मंत्री जी ने मन की बात में मध्य प्रदेश के सीधी और नरसिंहपुर जिले में वाटरशेड कार्यक्रम और मनरेगा अंतर्गत किए गए जल संरक्षण कार्यों का उल्लेख किया
🌿 प्रकृति के साथ विकास—मध्य प्रदेश के जिला बड़वानी की यह पहल पूरे देश के लिए प्रेरणा
🌱9 ग्राम पंचायतों में लगाए गए 27,000 पौधे अब घने पेड़ों में बदल गए, मियावाकी मॉडल की सफलता अब 36 जिलों में लागू
🌿हरियाली, ठंडा वातावरण और बढ़ती जैव विविधता
पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक मॉडल
🌿 वाटरशेड पवेलियन का सफल समापन 🌿
म.प्र. के जिला रायसेन में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव 2026 में स्थापित वाटरशेड पवेलियन का सफल समापन हुआ। जल संरक्षण, मृदा प्रबंधन एवं जैविक खेती के नवाचारों ने विभिन्न राज्यों से आए FPOs के प्रतिनिधियों को आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में प्रेरित किया
🌿 जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर आधारित वाटरशेड स्टॉल का आकर्षण 🌿
कृषि महोत्सव में वाटरशेड स्टॉल पर जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़े नवाचारों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया
🌱 सतत कृषि और समृद्ध किसान की दिशा में एक सशक्त पहल 🌾
🌾 कृषि महोत्सव 2026 |(11–13 अप्रैल)
वाटरशेड विकास, एग्रीवोल्टाइक्स, FPOs, जल संरक्षण, जलवायु अनुकूल खेती एवं माइक्रो इरिगेशन जैसे विषयों पर आयोजित विशेषज्ञ सत्रों ने विभिन्न राज्यों से आए कृषक उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों को समृद्ध व आत्मनिर्भर बनने की दिशा में नई प्रेरणा दी
🌾 उन्नत कृषि महोत्सव 2026 🌾
मध्यप्रदेश के जिला रायसेन में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कृषि प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम – “उन्नत कृषि महोत्सव 2026” में विभिन्न राज्यों से आए कृषक उत्पादक संगठनों (FPOs) के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की।
🌿 वाटरशेड पवेलियन का भ्रमण 🌿
श्री अवि प्रसाद, संचालक – वाटरशेड मिशन द्वारा उन्नत कृषि महोत्सव में वाटरशेड पवेलियन का भ्रमण
संचालक महोदय ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न मॉडलों एवं उनकी कार्यप्रणाली की सराहना की एवं इन्हें उन्नत एवं सतत कृषि की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। 🌱
माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, माननीय श्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय रक्षा मंत्री, माननीय डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, म.प्र. व माननीय श्री प्रभुराम चौधरी, म.प्र. के सांची विधायक द्वारा उन्नत कृषि महोत्सव में वॉटरशेड पवेलियन का भ्रमण किया
इस महोत्सव में किसानों, कृषि विशेषज्ञों एवं उद्यमियों के लिए आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकियों का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें ड्रोन तकनीक और स्मार्ट कृषि मशीनरी प्रमुख आकर्षण होंगे।
"उन्नत कृषि महोत्सव 2026"
राष्ट्रीय स्तर की कृषि प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम, उन्नत कृषि महोत्सव, मध्यप्रदेश के जिले रायसेन में दिनांक 11 से 13 अप्रैल, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
उमरिया जिले मे संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत परियोजना क्रमांक 2 ग्राम दुलहरी मे हरिओम स्व सहायता समूह द्वारा लगाये गए मशरूम की तुड़ाई मे लगभग 15 किलो मशरूम निकाला गया एवं पैकिंग कर बेचा गया
जिसमे मुख्य अतिथि मा. श्रीमती तुलसा परतेति,अध्यक्ष, जनपद पंचायत तामिया व श्री पवन बंजारा मंडल अध्यक्ष, ग्राम पंचायत के सरपंच व सभी सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण किया गया व वॉटरशेड महोत्सव व जल संरक्षण पर मा. जनप्रतिनिधियों ने उद्बोधन दिया
प्रधानमंत्री क़ृषि सिचाई योजना 2.0 वाटरशेड घटक अंतर्गत दिनांक 20/01/2026 को ग्राम आलिवाड़ा, पंचायत बांकी प्रोजेक्ट न 01 तामिया, छिंदवाड़ा मे वॉटरशेड महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया.
दिनांक 16/01/2026 को ग्छिंदवाड़ा जिले के राम राजडोंगरी मे वॉटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि माननीय नीलेश उइके विधायक पांढुर्ना विधानसभा माननीय लता तुमडाम जनपद पंचायत अध्यक्ष पांढुर्णा ,DPO वाटरशेड डॉ नीलू चौबीतकर इसके अलावा वॉटरशेड समिति के अध्यक्ष उपस्थित रहे
CEOJP मोहखेड इसके अलावा वॉटर शेड समिति के सभी अध्यक्ष उपस्थित रहे। इस वॉटर शेड महोत्सव मे मुख्य अतिथि व विशेष अतिथियो के द्वारा कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण का कार्य किया गया।
दिनांक 15/01/2026 को छिंदवाड़ा के ग्राम रजोला रैयत मे वॉटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि -मा. नीलेश उइके विधायक पांढुर्ना विधानसभा -माननीय कृष्णा डिगरसे जनपद पंचायत अध्यक्ष मोहखेड -माननीय ईश्वर वाड़ीवा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।
संचालक श्री अवि प्रसाद द्वारा DPR में शामिल किए जाने वाले प्रमुख विषयों पर जिलों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।
💧 सतत जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल
दिनांक 13 जनवरी 2026 को WDC-PMKSY 2.0 अंतर्गत स्वीकृत नवीन वाटरशेड परियोजनाओं के DPR निर्माण पर विचार-विमर्श हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में वाटरशेड मिशन के संचालक श्री अवि प्रसाद, अतिरिक्त संचालक श्री विवेक दवे, उपयुक्त श्री वीरेंद्र त्रिपाठी उपस्थित रहे